411 REFERENCE · Wikipedia
रिफ्ट वैली ज्वर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लाल कड़ीयाँ हटाने हेतु दिसम्बर 2015
रिफ्ट वैली ज्वर
Rift Valley fever tissue.jpg
TEM micrograph of tissue infected with Rift Valley fever virus
31094
A 92 4 a 90
066.3
D012295
रिफ्ट वैली ज्वर (RVF) एक विषाणुजनित रोग रोग है जो हल्के से लेकर गंभीर लक्षण पैदा कर सकता है। हल्के लक्षणों में शामिल हैं: बुखार, मांसपेशियों में दर्द, और सिरदर्द जो एक हफ्ते तक बने रह सकते हैं। जिनमें रक्तस्राव होता है उनमें मृत्यु की संभावनाएं 50% तक हो सकती हैं।
कारण
यह रोग RVF विषाणुसे होता है जो कि फ्लेबोवायरस प्रकार का होता है। यह संक्रमित पशु रक्त को छूने से या संक्रमित पशु को काटे जाने वाली जगह के आसपास की हवा में सांस लेने से, संक्रमित पशु का कच्चा दूध पीने से या संक्रमित मच्छरके काटने से होता है। गाय, भेंड़, बकरी या ऊंट जैसे जानवर प्रभावित हो सकते हैं। आम तौर पर इन जानवरों में यह मच्छरों के काटने से फैलता है। एक से दूसरे व्यक्ति में इसका फैलना दिखता नहीं है। इसका निदान विषाणु के विरुद्ध ऐंटीबॉडी या रक्त में विषाणु की उपस्थिति से होता है।
रोकथाम व उपचार
मानवों में इस रोग की रोकथाम, रोग के विरुद्ध जानवरों के टीकाकरण से होती है। इसे प्रकोप के पहले किया जाना चाहिए क्योंकि, प्रकोप के दौरान इसे करने से स्थिति और खराब हो सकती है। प्रकोप के दौरान जानवरों के आवागमन को रोकना भी उपयोगी हो सकता है। इसी तरह से मच्छरों की संख्या व उनके काटे जाने को कम करके भी ऐसा किया जा सकता है। मानव टीका उपलब्ध है, हालांकि 2010 तक यह व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं था। एक बार संक्रमित होने पर कोई विशिष्ट उपचार उपलब्ध नहीं है।
महामारी विज्ञान तथा इतिहास
इस रोग के प्रकोप केवल अफ्रीका तथा अरबमें हुए हैं। आम तौर पर प्रकोप बढ़ी हुई बारिश के दौरान हुआ करते हैं जो मच्छरों की संख्या को बढ़ाती है। इस रोग को सबसे पहले केन्या की रिफ्ट वैली में मवेशियों में शुरुआती 1900 में देख गया था, Palmer S. R. Oxford textbook of zoonoses : biology, clinical practice, and public health control 2011 Oxford Univ. Press Oxford u.a. 9780198570028 423 http://books.google.ca/books?id=S90mOwgdz9kC&pg=PA423 2nd 9 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20141217084611/http://books.google.ca/books?id=S90mOwgdz9kC&pg=PA423 17 दिसंबर 2014 live और विषाणु को 1931 में पहली बार पृथक किया गया था।Rift Valley fever Fact sheet N°207 http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs207/en/ World Health Organization 21 March 2014 मई 2010 https://web.archive.org/web/20140415092827/http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs207/en/ 15 अप्रैल 2014 live
सन्दर्भ
श्रेणी:विषाणु