Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

झगड़ते राज्यों का काल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|३५० ईसापूर्व में झगड़ते राज्यों की स्थिति thumb|230px|झगड़ते राज्यों के काल से एक लोहे की और दो कांसे की तलवारें झगड़ते राज्यों का काल (चीनी:战国时代, झांगुओ शिदाई; अंग्रेज़ी: Warring States Period) प्राचीन चीन के पूर्वी झोऊ राजवंश काल के दुसरे भाग को कहते हैं, जो लौह युग में लगभग ४७५ ईसापूर्व से २२१ ईसापूर्व तक चला। पूर्वी झोऊ राजकाल में इस से पहले बसंत और शरद काल आया था। झगड़ते राज्यों के काल के बाद २२१ ईसापूर्व में चिन राजवंश का काल आया जिन्होनें चीन को फिर से एक व्यवस्था में संगठित किया। ध्यान रखने योग्य बात है कि पूर्वी झोऊ काल में वैसे तो झोऊ सम्राट को सर्वोच्च कहा जाता था, लेकिन यह सिर्फ़ नाम मात्र ही था - सारी शक्तियाँ वास्तव में भिन्न राज्यों के राजाओं-जागीरदारों के पास थीं। 'झगड़ते राज्यों के काल' का नाम हान राजवंश के दौरान लिखे गए 'झगड़ते राज्यों का अभिलेख' नामक इतिहास-ग्रन्थ से लिया गया है। इस बात पर विवाद है कि 'बसंत और शरद काल' किस समय ख़त्म हुआ और 'झगड़ते राज्यों का काल' कब शुरू हुआ, लेकिन बहुत से इतिहासकार जिन (Jìn) नामक राज्य के वहाँ की तीन शक्तिशाली परिवारों के बीच के विभाजन को इस काल की आरंभिक घटना मानते हैं और यह ४०३ ईसापूर्व में हुआ था।Readings in classical Chinese philosophy, P. J. Ivanhoe, Bryan William Van Norden, Hackett Publishing, 2005, ISBN 978-0-87220-780-6, ... Warring States Period (Zhanguo shidai). The period 403–221. It began when the Zhou king officially recognized the partitioning of the state of Jin, which had been carved up by and divided among the members of an alliance of other states ... सात मुख्य झगड़ते राज्य thumb|प्राचीन चीन के झगड़ते राज्य इस काल में मुख्य रूप से सात राज्यों के बीच खींचातानी चली: पश्चिम में चिन राज्य (秦國, Qin Guo) दक्षिण में यांगत्से नदी के मध्य भाग पर स्थित चू राज्य (楚國, Chu Guo) पूर्व में आधुनिक शानदोंग प्रांत में स्थित ची राज्य (齊國, Chi Guo) सुदूर उत्तर-पूर्व में आधुनिक बीजिंग शहर के पास स्थित यान राज्य (燕國, Yan Guo) मध्य-दक्षिण में हान राज्य (韓國, Han Guo) ठीक मध्य में वेई राज्य (魏國, Wei Guo) मध्य-उत्तर में झाओ राज्य (趙國, Zhao Guo) इन्हें भी देखें बसंत और शरद काल पश्चिमी झोऊ काल झोऊ राजवंश चीन के राजवंश चिन राजवंश सन्दर्भ 2 श्रेणी:चीन के राजवंश श्रेणी:चीन का इतिहास श्रेणी:विकिपरियोजना चीनी राजतंत्र श्रेणी:उत्तराधिकार के युद्ध