411 REFERENCE · Wikipedia
दिहांग-दिबांग बायोस्फीयर रिज़र्व
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दिहांग-दिबांग बायोस्फीयर रिज़र्व बायोस्फीयर रिज़र्व (संरक्षित जैवमंडल ) India Arunachal Pradesh#India भारत के अरुणाचल प्रदेश में अवस्थिति (लोकेशन) 27 59 N 94 30 E inline,title देश भारत राज्य अरुणाचल प्रदेश जिला ऊपरी सियांग, पश्चिम सियांग और दिबांग घाटी स्थापित Metric 5112 auto भाषाएं आधिकारिक अंग्रेजी IST +5:30 AR निकटवर्ती नगर अनिनी
दिहांग-दिबांग या देहंग-देबांग 1998 में गठित एक बायोस्फीयर रिज़र्व है। यह भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में है। मौलिंग नेशनल पार्क और दिबांग वन्यजीव अभयारण्य इस बायोस्फीयर रिज़र्व के भीतर पूरी तरह या आंशिक रूप से स्थित हैं। रिज़र्व तीन जिलों में फैला है: दिबांग घाटी, ऊपरी सियांग और पश्चिम सियांग। यह पूर्वी हिमालय और मिश्मी पहाड़ियों के ऊंचे पहाड़ों को कवर करता है। रिज़र्व में ऊंचाई समुद्र तल से 5000 m ऊपर तक है। इस बायोस्फीयर रिज़र्व से संबंधित एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इसमें प्राकृतिक वनस्पति उष्ण कटिबंध से पर्वत टुंड्रा तक एक अखंड क्रम में फैली हुई है। इस बायोस्फीयर रिज़र्व में पाई जाने वाली वनस्पति के प्रकार को निम्न रूपों में समूहीकृत किया जा सकता है। 1. उपोष्णकटिबंधीय चौड़ी पत्ती वाले वन, 2. उपोष्णकटिबंधीय चीड़ के जंगल, 3. समशीतोष्ण चौड़ी पत्ती वाले वन, 4. समशीतोष्ण शंकुवृक्ष (कोनिफर्स), 5. उप-अल्पाइन वुडी श्रब, 6. अल्पाइन घास का मैदान (पर्वत टुंड्रा), 7. बांस ब्रेक, 8. घास स्थल। दिहांग-दिबांग में निवास स्थान नदी की घाटियों में उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार से लेकर उपोष्णकटिबंधीय, समशीतोष्ण, अल्पाइन और स्थायी हिमपात तक है। Choudhury, Anwaruddin (2008) Survey of mammals and birds in Dihang-Dibang biosphere reserve, Arunachal Pradesh. Final report to Ministry of Environment & Forests, Government of India. The Rhino Foundation for nature in NE India, Guwahati, India. 70pp.
रिज़र्व वन्यजीवों से समृद्ध है। मिश्मी ताकिन, लाल गोरल, कस्तूरी मृग (कम से कम दो उप-प्रजातियां), लाल पांडा, एशियाई काला भालू, कभी-कभी बाघ और गोंगशान मंटजेक (Gongshan muntjac) जैसे दुर्लभ स्तनधारी पाए जाते हैं, जबकि पक्षियों में दुर्लभ स्केलेटर्स मोनाल और बेलीथ ट्रैगोपैन हैं। Choudhury, Anwaruddin (2008) Survey of mammals and birds in Dihang-Dibang biosphere reserve, Arunachal Pradesh. Final report to Ministry of Environment & Forests, Government of India. The Rhino Foundation for nature in NE India, Guwahati, India. 70pp. इस अभ्यारण्य के आसपास से दो उड़ने वाली गिलहरियाँ खोजी गई हैं। इन्हें मेचुका विशाल उड़ने वाली गिलहरी (Petaurista mechukaensis, पेटौरिस्टा मेचुकेंसिस ) Choudhury, Anwaruddin (2007). A new flying squirrel of the genus Petaurista Link from Arunachal Pradesh in north-east India. The Newsletter & Journal of the Rhino Foundation for nat. in NE India 7: 26-34, plates. और मिश्मी हिल्स की विशालकाय उड़ने वाली गिलहरी (Petaurista mishmiensis, पेटौरिस्टा मिश्मेंसिस ) नाम दिया गया है। Choudhury, Anwaruddin (2009) .One more new flying squirrel of the genus Petaurista Link, 1795 from Arunachal Pradesh in north-east India. The Newsletter & Journal of the Rhino Foundation for nat. in NE India 8: 26-34, plates.
इन्हें भी देखें
भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद
भारत के बायोस्फीयर रिज़र्व
संदर्भ
श्रेणी:अरुणाचल प्रदेश का पर्यावरण
श्रेणी:अरुणाचल प्रदेश के संरक्षित क्षेत्र
श्रेणी:भारत के संरक्षित जैवमंडल
श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक
श्रेणी:1998 में स्थापित संरक्षित क्षेत्र