411 REFERENCE · Wikipedia
थिविम रेलवे स्टेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
थिविम थिवि kok Regional rail and Light rail station Indian railway Tivim Konkan Railway Station, Goa, India.jpg 300px View of the station SH-1 (Mapusa - Bicholim road), Thivim Bardez, North Goa, Goa India 23 m Konkan Railway Standard (on ground station) 2 2 1 yes 1997 Yes THVM
Konkan Railway
Karwar railway division Karwar
Indian Railways Konkan Railway Functioning Indian Railways
थिविम रेलवे स्टेशन उत्तरी गोवा के थिविम का एक मुख्य रेलवे स्टेशन में से एक है। यह उत्तर दक्षिण लाइन का हिस्सा है और लगभग प्रत्येक ट्रेन इस स्टेशन से होकर गुजरती है।
पृष्ठभूमि
इस स्टेशन में केवल दो प्लेटफार्म ही है लेकिन इसके बावजूद यह उत्तरी गोवा में गाड़ियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। मांडोवी नदी के किसी भी हिस्से में जाने के लिए प्रत्येक पर्यटक को यही उतरना पड़ता हैं। करमाली रेलवे स्टेशन जो गोवा की राजधानी पंजिम या पणजी से करीब आठ किलोमीटर दूर हैं, यह लोगों को सेंट्रल गोवा तक पहुंचने के लिए प्रमुख स्टेशन है। मरगाँव एक बड़ा स्टेशन है एवं रेलवे के अधिकारियों के द्वारा यह मडगांव क रूप में जाना जाता हैं। यह दक्षिण गोवा तक पहुंचने के लिए सबसे अच्छा साधन हैं जो इस इलाके के समुद्र तटों को देखना चाहते हैं।
इतिहास
त्रिविम भारत के रेल नक़्शे पर कोंकण रेलवे के बनने पर 1990 में उभरा। कोंकण रेलवे भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंबई और मंगलौर के बीच एक कड़ी का काम करती है। यह भारत के पश्चिमी घाट क्षेत्र में 739 किलोमीटर (459 मील) की दूरी तय करती हैं जिसमे कुछ अविस्मरनीय परिदृश्य भी आँखों के सामने से गुजरते है। कुल मिलाकर, कोंकण रेलवे 91 सुरंगों और 171 बड़े पूलों से होकर गुजरती है जिनमें से कुछ का उल्लेख रिकॉर्ड पुस्तकों में भी है। Konkan Railway Corporation Ltd Monsoon Time Table June 2016 August 9, 2016 यह महाराष्ट्र और कर्नाटक को आपस में जोड़ता है। कोंकण रेलवे का 26 जनवरी, 1998 को उद्घाटन किया गया।
स्थान
यह मापुसा-बिचोलिम सड़क से दूर थिविम, बर्देज़, उत्तरी गोवा 403502 में स्थित है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर
यह स्टेशन ब्रॉड गेज ट्रैक में शामिल हैं। दो प्लेटफार्मों के साथ यह एक नियमित रूप से स्टेशन है। यहाँ पर कुल ३८ ट्रेने रूकती हैं लेकिन किसी भी गाडी का यहाँ उदभव एवं अंत नहीं होता है।https://www.cleartrip.com/trains/stations/THVM Thivim Train Station cleartrip.com 2 March 2017 https://web.archive.org/web/20160813121555/https://www.cleartrip.com/trains/stations/THVM 13 अगस्त 2016 live यह स्टेशन समुद्र के तल से 23 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है एवं कोंकण रेलवे क्षेत्र के कारवार डिविज़न में पड़ता हैं।
सेवा उपलब्ध
तिविम/ थिविम रेलवे स्टेशन पर श्रावण सेवा उपलब्ध हैं जो वरिष्ठ नागरिकों उनके सामान ले जाने में मदद करता है। इसमें यात्रा के चार घंटे पूर्व एक एसएमएस इस नंबर पर 96640 44456 भेजना पड़ता हैं जिसपर यात्री का पीएनआर नंबर, कोच नंबर और बर्थ नंबर के विवरण लिखा होता हैं। Konkan Railway Corporation Ltd. Monsoon Time Table 2016 June 2016 Konkan Railway Corporation Ltd. 29 10 August 2016
सन्दर्भ
श्रेणी:गोवा में रेलवे स्टेशन
श्रेणी:कोंकण रेलवे