411 REFERENCE · Wikipedia
१ जून
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
१ जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १५२वाँ (लीप वर्ष में १५३ वाँ) दिन है। साल में अभी और २१३ दिन बाकी हैं।
प्रमुख घटनाएँ
१९२२-
रॉयल अलस्टा पुलीस की आधिकारिक तौर पर स्थापना की गई।
एनवर पाशा के नेतृत्व में बोल्शेविक बलों ने बसमची सेना को पराजित कर दिया।
१९२४- हैरी ग्राइंडेल पैरिस से लंदन लौटे। वे एक फिल्म के सहारे यह दिखाने की कोशिश कर रहे थे की उनकी मृत्यु किरण कार्य करती है।
२०१०-
मध्य अमेरिका में ग्वाटेमाला में प्रशांत महासागर से आए उष्णकटिबंधीय तूफान अगाथा के कारण १३२ लोगों की मृत्यु हो गई।
भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे मानवाधिकार आयोग के पहले दलित अध्यक्ष हैं। आयोग के अध्यक्ष का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त था।
अक्षरधाम आतंकी हमले के मामले में मंगलवार को गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। विशेष पोटा जज सोनिया गोकाणी की अदालत ने २००६ में इस मामले में तीन आरोपियों को फांसी, एक को उम्रकैद, एक को १० वर्षों की सजा और एक को पांच वर्षों की सजा सुनाई थी। स्वामीनारायण संप्रदाय के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर में सितंबर २००२ में दो आतंकियों के हमले में ३३ लोग मारे गए थे।
जन्म
1972 - मनसुख मंडाविया - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं,जो वर्तमान में भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और मंत्रियों के रूप में प्रतिबंधित हैं
1969 - कुरुवा गोरान्तला माधव - आंध्र प्रदेश के एक राजनेता हैं।
1958 - अशोक कुमार - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक हैं।
1945 - चिमन सिंह यादव - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय नौसेना के नाविक थे।
1939 - एस. राजेन्द्र बाबू - भारत के 34वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।
1929 - नर्गिस, - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1975 - कर्णम मल्लेश्वरी - भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक।
1938 - बलदेव वंशी - समकालीन कवि एवं लेखक थे।
1991 - राजेश्वरी गायकवाड़ - भारतीय महिला क्रिकेटर।
1927 - एस. मुखर्जी - भारत के भूतपूर्व 20वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे।
1842 - सत्येंद्र नाथ टैगोर - भारत के पहले सिविल अधिकारी।
1970 - R माधवन - भारतीय अभिनेता
1985 - दिनेश कार्तिक - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
निधन
1830 स्वामिनारायण, हिंदू धर्म के स्वामिनारायण संप्रदाय के संस्थापक थे।
1969 - विलियम मैल्कम हेली - पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल
1996 - नीलम संजीव रेड्डी - भारत के छठे राष्ट्रपति
1987 - ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक
2020 - वाजिद ख़ान - प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी 'साजिद-वाजिद' में से एक थे।
बहारी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:जून