411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय चरखा संग्रहालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
28 37 53.134 N 77 13 2.646 E title
thumb|'किसान चरखा' जिसका प्रयोग नरेन्द्र मोदी ने किया था।
राष्ट्रीय चरखा संग्रहालय नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित संग्रहालय है। यह पालिका बाजार के ऊपर पहले से बने उद्यान पर निर्मित किया गया है। इसका निर्माण संयुक्त रूप से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग ने कराया है। इस संग्रहालय की खासियत यह है की इसमें 26 फीट (9 मीटर) लंबा और 13 फीट (3.5 मीटर) ऊँचा क्रोमियम स्टेनलेस स्टील से बना चरखा है।चरखे की विरासत और शुल्क की व्यवस्था https://www.jansatta.com/rajya/the-museum-is-acting-against-the-claims-about-gandhis-charkha/879082/ 24 जून 2019 जनसत्ता 13 जनवरी 2019 hi https://web.archive.org/web/20190624083942/https://www.jansatta.com/rajya/the-museum-is-acting-against-the-claims-about-gandhis-charkha/879082/ 24 जून 2019 dead यह पाँच टन वजनी है और उस पर गर्मी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। साथ ही यह ज़ंग प्रतिरोधी, गैर-चुंबकीय भी है।तिरंगे के बाद 13 फीट ऊंचा गांधी चरखा बना दिल्ली के कनॉट प्लेस की नई पहचान https://www.gaonconnection.com/desh/13-feet-high-gandhi-charkha-connaught-place-delhi-amit-shah-stainless-steel 24 जून 2019 22 मई 2017 https://web.archive.org/web/20190624083948/https://www.gaonconnection.com/desh/13-feet-high-gandhi-charkha-connaught-place-delhi-amit-shah-stainless-steel 24 जून 2019 dead यह चरखा दुनिया का सबसे बड़ा चरखा है। यह 9 मीटर लंबे और 6 मीटर चौड़े खुली जगह पर स्थापित किया गया है।
संग्रहालय में स्थापित अन्य चीज़ों में इस बड़े चरखे के समीप महात्मा गांधी की पहचान माने जाने वाले तीन बंदर (बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो तथा बुरा मत बोलो को दर्शाते है) भी हैं।कनॉट प्लेस में विशालकाय चरखे की स्थापना https://www.amarujala.com/news-archives/city-and-states-archives/giant-wheel-set-in-connaught-place# 24 जून 2019 अमर उजाला 15 जनवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170115162015/http://www.amarujala.com/news-archives/city-and-states-archives/giant-wheel-set-in-connaught-place 15 जनवरी 2017 live अन्य कई प्रकार के चरखे भी यहाँ प्रदर्शित किये गए हैं। इसका उदघाटन 21 मई 2017 को तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया था।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के पालिका बाजार में हैरिटेज चरखा संग्रहालय और स्टेनलेस स्टील चरखे का उद्घाटन किया https://twitter.com/airnewsalerts/status/866305604830216193 24 जून 2019 ऑल इंडिया रेडियो 21 मई 2017 hi https://web.archive.org/web/20191009054116/https://twitter.com/airnewsalerts/status/866305604830216193 9 अक्तूबर 2019 live इसमें प्रवेश करने की टिकट 20 रुपये है। टिकट लेने वालों को एक खादी का रूमाल प्रदान किया जाता है। साथ ही टिकटधारी खादी की सूत माला भी निःशुल्क ले सकते हैं। इन सूतमालाओं को तिहाड़ जेल के कैदियों द्वारा निर्मित किया जाता है।
इन्हें भी देखें
राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://charkha.ndmc.gov.in/
Category:National Charkha Museum राष्ट्रीय चरखा संग्रहालय
श्रेणी:दिल्ली के संग्रहालय
श्रेणी:महात्मा गांधी को समर्पित स्मारक