411 REFERENCE · Wikipedia
बाबूलाल मेवरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बाबूलाल मेवरा BMewra-removebg-preview.png 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के अपने चुनाव अभियान के दौरान बाबूलाल मेवरा। y 1945 11 04 विजयपुर, श्योपुर जिला, मध्य प्रदेश, भारत विजयपुर, जिला श्योपुर सदस्य - मध्य प्रदेश विधान सभा 1998 2003 विजयपुर, मध्य प्रदेश रामनिवास रावत रामनिवास रावत 1985 1990 जगमोहन सिंह रामनिवास रावत किसान https://mpvidhansabha.nic.in/11thvs/11-2.pdf भारतीय जनता पार्टी डोली मेवरा 11 November 2023 https://mpvidhansabha.nic.in/11thvs/11-2.pdf Biography Vidhan Sabha, Madhya Pradesh Legislative Assembly भारतीय महेश मेवरा एवं राधेश्याम मेवरा राजनीतिज्ञ राज्य मंत्री - मध्य प्रदेश सरकार 2010 2013 मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, भोपाल
बाबूलाल मेवरा (जन्म 4 नवंबर 1945) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, लोकतंत्र सेनानी और भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वह विजयपुर, मध्य प्रदेश विधानसभा क्षेत्र से दो बार (1985 https://old.eci.gov.in/files/file/3734-madhya-pradesh-1985/ Madhya Pradesh 1985 2018-08-17 Election Commission of India en-IN 2023-12-06 और 1998 https://old.eci.gov.in/files/file/3737-madhya-pradesh-1998/ Madhya Pradesh 1998 2018-08-17 Election Commission of India en-IN 2023-12-06 ) विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। उन्होंने वर्ष 2010 से 2013 https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/sheopur-babulal-mevra-joined-bjp-news-former-minister-babulal-mevra-returned-home-by-joining-bjp-7946638 Babulal Mevra joined BJP News: श्योपुर में पूर्व मंत्री बाबूलाल मेवरा ने भाजपा की सदस्यता कर की घर वापसी - Babulal Mevra joined BJP News Former minister Babulal Mevra returned home by joining BJP 2022-11-26 Nai Dunia hi 2023-12-06 तक मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त किया। वह भारत में लगे आपातकाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के कारण आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम के अंतर्गत 12 जुलाई 1975 से 3 फरवरी 1977 तक ग्वालियर की जेल में बंद रहे, इसलिए उनको लोकतंत्र सेनानी का दर्जा भी प्राप्त है।https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/in-madhya-pradesh-meesabandi-are-called-democracy-fighters-986033.html शिव‘राज’ में मीसाबंदी कहलाते हैं लोकतंत्र सेनानी, मिलती है 25000 पेंशन 2017-05-08 News18 हिंदी hi 2023-12-28 28 दिसंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231228140939/https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/in-madhya-pradesh-meesabandi-are-called-democracy-fighters-986033.html dead जनसंघ प्रचारक से लेकर विधायक और राज्य मंत्री बनने तक के अपने 5 दशकों से अधिक के राजनीतिक जीवनकाल के दौरान, वह कभी भी किसी भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं रहे।https://www.abplive.com/elections/baboo-lal-mewra-madhya-pradesh-vijaypur-candidate-profile.html Baboo lal mewra madhya pradesh vijaypur candidate Profile,Candidates Net Worth, Education News ABP न्यूज़ hindi www.abplive.com hi 2024-01-31
व्यक्तिगत जीवन
बाबूलाल मेवरा का जन्म 4 नवंबर 1945 को मध्य प्रदेश के विजयपुर के मेवरा गांव में श्रीधर लाल बैरागी और सुखदेवी बाई https://affidavit.eci.gov.in/show-profile/eyJpdiI6IlA2cVpQY0ErNFV6Rll2NHV5TndtZnc9PSIsInZhbHVlIjoiazBvRjdIVld0ZDByZXV3U3c2MXhDUT09IiwibWFjIjoiMWI5NDYwN2E3YWNiNjBlMmU1MWY4YWJiZmM5ZTc3ZTBlYThiMDQxMjQzZGU5MDM4N2JlYmZiYTE0MmQxZWE5OCIsInRhZyI6IiJ9/NDM=/MjI=/Mw==/QUM= Election Commission of India affidavit.eci.gov.in 2023-12-06 के घर हुआ था। बाबूलाल मेवरा वैष्णव (बैरागी) समाज से आते है, उनका विवाह श्रीमती डोली मेवरा से हुआ था। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम महेश मेवरा और राधेश्याम मेवरा है।
राजनीतिक कैरियर
अंगूठाकार| राजमाता विजया राजे सिंधिया जी (माइक के साथ खड़े हुए) के साथ श्री बाबूलाल मेवरा (दाहिन तरफ कोने में बैठे हुए)
विधान सभा (भारत) के दो बार सदस्य रहे मेवरा जी राजमाता विजया राजे सिंधिया और कुशाभाऊ ठाकरे की सार्वजनिक रैलियों और बैठकों के दौरान उनके साथ रहते थे। उनकी कार्यशैली एवं सक्रियता से प्रेरित होकर वर्ष 1967 में मेवरा जी ने भारतीय जनसंघ के सदस्य के रूप में राजनीति में प्रवेश किया। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सक्रिय स्वयंसेवक और प्रचारक रहे हैं। उन्होंने जीवन भर भगवा वस्त्र धारण करने का संकल्प लिया हुआ है। उन्होंने 10 वर्षों तक (1967 से 1977 तक) मध्य प्रदेश के विजयपुर के मंडल अध्यक्ष के रूप में भारतीय जनसंघ के लिए काम किया। उन्हें गांव-गांव पैदल यात्रा करके श्योपुर-मुरैना क्षेत्र में पार्टी की आधारशिला रखने और भारतीय जनसंघ की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने के लिए जाना जाता है और श्रेय भी दिया जाता है। https://www.jagran.com/elections/madhya-pradesh-ex-bjp-mla-babulal-mewra-who-joined-bsp-will-campaign-by-wearing-saffron-only-18613897.html भाजपा के 'भगवा रंग के कुर्ते' में ही BSP का नीला झंडा थामेगा ये नेता, वजह है दिलचस्प - Jagran hi 2023-12-06 चंबल (क्षेत्र) में विजयपुर में एक घना वन क्षेत्र है, इसलिए उन्होंने दशकों तक इस क्षेत्र में अपनी पदयात्रा के दौरान कई कुख्यात डकैतों का बहादुरी से सामना किया और लोगों को डकैतों के आतंक से भी बचाया।
भारत की तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान लगे आपातकाल के खिलाफ, उनके सहयोगी जयप्रकाश नारायण के साथ विरोध प्रदर्शन करने के कारण आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम के अंतर्गत 12 जुलाई 1975 से 3 फरवरी 1977 तक ग्वालियर की जेल में बंद रहे।
अंगूठाकार| वर्ष 2010 में राज्य मंत्री मनोनीत होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ श्री बाबूलाल मेवरा।
वर्ष 1977 में ग्वालियर जेल से रिहा होने के बाद मेवरा जी मुख्यधारा की राजनीति में आये और क्षेत्र के किसानों, गरीबों, पिछड़ों और वंचित लोगों की आवाज बन गये। वे क्रमशः 1978 और 1980 में दो बार जनपद अध्यक्ष चुने गये। उनके विशाल जनाधार और उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों को पहचानते हुए, राजमाता विजया राजे सिंधिया ने उनका समर्थन किया और उन्हें 1985 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में लड़ने के लिए भाजपा से टिकट दिया गया। इसके बाद वह पहली बार विजयपुर से विधायक चुने गए जहां उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसके उम्मीदवार जगमोहन सिंह को हराया। 1998 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव https://mpvidhansabha.nic.in/11thvs/11vs-no-list.pdf एकादश विधान सभा (1998-2003) सदस्य Vidhansabha Madhyapradesh 2023-12-06 mpvidhansabha.nic.in/ 2023-12-06 के दौरान वह कांग्रेस के रामनिवास रावत को हराकर भाजपा उम्मीदवार के रूप में फिर से चुने गए। उन्होंने वर्ष 2010 से 2013 तक मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया और मध्य प्रदेश सरकार में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त किया।
भाजपा द्वारा मेवरा जी को वर्ष 2003, 2008 और 2013 के राज्य चुनावों में (तीन बार) टिकट देने से इनकार करने के बाद, उन्होंने 2018 मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयपुर विधान सभा से चुनाव लड़ा। उन्हें 35,628 वोट मिले, https://old.eci.gov.in/files/file/9685-madhya-pradesh-legislative-election-2018-statistical-report/ Madhya Pradesh Legislative Election 2018- Statistical Report 2019-04-01 Election Commission of India en-IN 2023-12-06 जो इस क्षेत्र में किसी भी बसपा उम्मीदवार को मिले वोटों की अब तक की सर्वाधिक रिकार्ड संख्या है। 2019 में वह संक्षिप्त काल के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
2020 के मध्य प्रदेश राजनीतिक संकट के बाद, भाजपा नेतृत्व मेवरा जी को अपने साथ पार्टी में वापस ले आया। 26 नवंबर 2022 को उनकी बीजेपी में वापसी हुई। भाजपा ने 20 वर्षों के बाद 2023 मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में मेवरा जी पर फ़िर से भरोसा जताया और विजयपुर विधान सभा से अपना आधिकारिक उम्मीदवार https://www.bjp.org/pressreleases/press-release-list-bjp-candidates-ensuing-general-election-legislative-assembly-3 Press Release : List of BJP Candidates for the ensuing General Election to the Legislative Assembly of Madhya Pradesh finalised by BJP CEC Singh Arun 2023-10-21 www.bjp.org 2023-12-06 घोषित किया।
वह 2023 का विधानसभा चुनाव https://results.eci.gov.in/AcResultGenDecNew2023/candidateswise-S122.htm Election Commission of India results.eci.gov.in 2023-12-06 अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार रामनिवास रावत से हार गए, जिसका मुख्य कारण भाजपा के स्थानीय पार्टी पदाधिकारियो के कथित कमजोर समर्थन और अपना टिकट काटने से नाराज पूर्व भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी द्वारा अन्य उम्मीदवार के पक्ष में आदिवासी वोट दिलवा देना रहे। https://epaper.patrika.com/article/Sheopur?OrgId=612f6b3f65f&eid=83&imageview=1&device=desktop Sheopur : विजयपुर में विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिपं अध्यक्ष समेत बड़े पदाधिकारियों के गांवों में हारी भाजपा epaper.patrika.com 2023-12-06 चुनाव के बाद श्योपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीताराम आदिवासी स्थानीय और पार्टी पदाधिकारियो को उनके इस कृत्य के लिए भरी सभा में फटकार लगाईhttps://www.naidunia.com/madhya-pradesh/sheopur-cm-shivraj-reprimanded-mla-sitaram-adiwasi-on-stage-in-sheopur-8254556 CM Shivraj: हर सभा में कंधे पर रखते थे हाथ, मगर इस बार मुख्यमंत्री ने विधायक को मंच पर फटकारा - CM Shivraj reprimanded MLA Sitaram adiwasi on stage in sheopur 2023-12-08 Nai Dunia hi 2023-12-08 https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/sheopur-cm-in-sheopur-he-used-to-put-his-hand-on-the-shoulder-in-every-meeting-but-this-time-he-was-reprimanded-and-chased-away-from-the-stage-8254564 CM in Sheopur: मुख्यमंत्री ने भितरघातियों को देखलेने की धमकी दी - CM in Sheopur Chief Minister threatened to punish the murderers 2023-12-08 Nai Dunia hi 2023-12-08। मेवरा जी ने फिर भी चुनावी नतीजों की जिम्मेदारी ली और हमेशा की तरह आज भी अपने क्षेत्र के गरीबों, पिछड़ों, किसानों और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए कार्यरत हैं।
मध्य प्रदेश विधान सभा
2023 मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव
1998 मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव
1985 मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1945 में जन्मे लोग
श्रेणी:मध्य प्रदेश विधानसभा