411 REFERENCE · Wikipedia
पारद वाष्प टरबाइन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पारद वाष्प टरबाइन (mercury vapour turbine) एक प्रकार का ऊष्मा इंजन है जो ऊष्मा चक्र को चलाने के लिए पारद का उपयोग करता है। पारद वाष्प टरबाइन का उपयोग भाप टरबाइन के साथ करके बिजली पैदा की जाती थी। इस प्रकार के सम्मिलित ऊष्मा चक्र द्वारा विद्युत जनन का प्रचलन सीमित ही रहा क्योंकि आरम्भिक लागत अधिक होती थी तथा पारे के विषकारी प्रभावों का खतरा था।
केवल भाप-चक्र का प्रयोग करके बिजली पैदा करने की अपेक्षा पारद-चक्र से अधिक दक्षता प्राप्त होती है। किन्तु समय के साथ धातुकार्मिक विकास के फलस्वरूप केवल वाष्प-चक्र के उपयोग से भी अधिक दक्षता मिलने लगी है जिससे पारद-वाष्प टरबाइन की उपयोगिता समाप्त हो गई है।
सन्दर्भ
श्रेणी:ऊष्मा इंजन