411 REFERENCE · Wikipedia
समोआ का भूगोल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भूगोल
thumb|250px|left|समोआ का मानचित्र.
thumb|right|250px|ले माफा दर्रा, पूर्व उपोलु से फलेफा घाटी के दृश्य.
अंतरराष्ट्रीय दिनांक रेखा के पूरब और भूमध्य रेखा के दक्षिण में यह देश स्थित है, तथा हवाई और न्यूजीलैंड के बीचो-बीच प्रशांत महासागर के पोलिनेशियाई क्षेत्र में पड़ता है। कुल भूमि क्षेत्र 2,934 किमी² (1,133 वर्ग मील) है (अमेरिका के रोड़े द्वीप से जरा-सा छोटा है), इसमें उपोलु और सवाई दो बड़े द्वीप हैं जिनके हिस्से में कुल भूमि क्षेत्र का 99% आता है और आठ छोटे टापू हैं।
इनमें तीन टापू अपोलिमा जलडमरूमध्य में (मनोनो द्वीप, अपोलिमा और नु'उलोपा), चार टापू उपोलु के पूर्वी छोर के अलेइपता द्वीप में (नु'उतेले, नु'उलुआ, नमुआ और फनुअतापू) और नु'उसेफे द्वीप (0.01 किमी² - 2½ एकड़ से कम क्षेत्र और उपोलु के गांव वओवा के दक्षिणी तट से लगभग 1.4 कि॰मी॰ (0.9 मील) शामिल हैं। मुख्य द्वीप उपोलु समोआ आबादी के लगभग तीन-चौथाई का घर है, जिसकी राजधानी एपिया शहर में है।