Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राष्ट्रीय राजमार्ग 07 (नेपाल)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राष्ट्रीय राजमार्ग ०७ नेपाल की एक प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग है जो कोशी प्रदेश और मधेश प्रदेश के बीच बननी है। कोशी बैराज जो की (महेंद्र राजमार्ग "एनएच 01") पर बना है, का जीवनकाल समाप्त हो चुका है इसलिए वैकल्पिक मार्ग की आवश्यकता महसूस की गई इसलिए कोशी बैराज को बाईपास करने के लिए एक वैकल्पिक सड़क का निर्माण किया जाएगा। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि कोशी पुल के निर्माण पर 21.74 अरब रुपये और राजमार्ग के निर्माण पर 20.63 अरब रुपये खर्च होंगे।अनुमान है कि सड़क और पुलों सहित परियोजना के निर्माण पर लगभग 33 अरब 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सप्तरी जिला के कंचनरूप नगरपालिका जो पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर स्थित है, से कोशी टापू वन्यजीव अभयारण्य तक एक नया मार्ग बनाया जाएगा। इसके बाद रिजर्व की उत्तरी सीमा से रिजर्व के पूर्वी हिस्से से होकर सप्तकोशी नदी को पार करने के लिए एक तीन किलोमीटर लंबा पुल बनाने की योजना है। उक्त सड़क व पुल को पूर्व-पश्चिम राजमार्ग से जोड़ने के लिए सुनसरी के पकली के पास स्थित कांछी चौक तक, पुल से सीधे पूर्व दिशा में सड़क बनाने की योजना है। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == SNH 2020-2021