411 REFERENCE · Wikipedia
संयुक्त राष्ट्र सचिवालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संयुक्त राष्ट्रसचिवालय United Nations Headquarters in New York City, view from Roosevelt Island.jpg न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय चित्र: पहला.jpg मैनहैटन टापू, न्यूयॉर्क शहर, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य 193 सदस्य देश महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अरबी, चीनी, अंग्रेज़ी, फ़्रांसीसी, रूसी, स्पेनी http://www.un.org
संयुक्त राष्ट्र सचिवालय संयुक्त राष्ट्र का एक मुख्य अंग है जो संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा नेतृत्व होता है। संयुक्त राष्ट्र के बाकी के अंगों के लिए आवश्यक जानकारी और सुविधा सचिवालय द्वारा प्राप्त होती हैं। संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र के अनुरूप, महासचिव अपनी सहायता के लिए दक्ष, योग्य और सत्यनिष्ठ कर्मचारियों का अंतर्राष्ट्रीय समूह खुद चुनता है।
महासचिव
महासचिव, संयुक्त राष्ट्र का सबसे प्रमुख अधिकारी होता है। इसकी नियुक्ति सुरक्षा परिषद की संस्तुति पर महासभा द्वारा 5 वर्ष के लिए की जाती है। वह दुबारा भी चुना जा सकता है।
महासचिव के कर्तव्य
महासचिव के कर्तव्य हैं अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाना, शांतिरक्षा कार्यों का प्रबंध करना, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करना, सुरक्षा परिषद प्रस्तावों के कार्यान्वयन को जांचना और सदस्य सरकारों से बातचीत करना। 21 मार्च 2005 को, महासचिव कोफ़ी अन्नान ने सचिवालय में कई परिवर्तनों के प्रस्ताव रखे। उन्होने वैज्ञानिक सलाहकार को नियुक्त, शांतिरक्षा सहायता कार्यालय को स्थापित, निर्णय लेने के लिए मंत्री मंडल को अनुबंधित और मध्यस्थता कार्यों को मजबूत आदि करने के इरादे घोषित किए।
महासचिव की शक्तियाँ
महासचिव की शक्तियाँ किसी भी अन्य संयुक्त राष्ट्र अधिकारी की तुलना में अधिक होती है। वह सदस्य राष्ट्रों की सरकारों को सलाह दे सकता है तथा समस्याओं को सुलझाने में अपने पद से जुड़े प्रभाव का इस्तेमाल कर सकता है। वह संगठन की उपलब्धियों और समस्याओं से जुड़ा वार्षिक प्रतिवेदन महासभा के सामने प्रस्तुत करता है। महासचिव किसी विशेष क्षेत्र में विश्व शांति व सुरक्षा को खतरा पहुँचने वाले मामले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का ध्यान भी आकर्षित कर सकता है।
उप महासचिव
पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान की अनुशंसा पर 1997 में उप महासचिव पद की रचना की गयी। 12 जनवरी 1998 को सुश्री लुईश फेचेत (कनाडा) संयुक्त राष्ट्र की प्रथम उप महासचिव बनीं।
संयुक राष्ट्र के महासचिव और उनका कार्यकाल
thumb|150px|एंटोनियो गुटेरेससंयुक राष्ट्र के वर्तमान महासचिव
# नाम देश कार्यकाल 1 ट्रीगवी ली नॉर्वे 1946-1953 2 डैग हैमरस्क्जोंल्ड स्वीडन 1953-1961 3 यू. थांट म्यांमार 1961-1971 4 कुर्त वॉल्डहाइम ऑस्ट्रिया 1972-1982 5 ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार पेरू 1982-1992 6 बुतरस घाली मिस्त्र 1992-1997 7 कोफ़ी अन्नान घाना 1997-2006 8 बान की मून दक्षिण कोरिया 2006-20169एंटोनियो गुटेरसपुर्तगाल 2017 से अब तक
बाहरी कड़ियाँ
United Nations Secretariat संयुक्त राष्ट्र सचिवालय
UN Secretariat/संयुक्त राष्ट्र सचिवालय
कॉफी अन्नान : संयुक्त राष्ट्र को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता, वृहद स्वतन्त्रता, 21 मार्च 2005.
यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेन्ट ऑफ स्टेट – यू एन डिवीजन
The Four Nations Initiative/चार देशों की पहल
|}