Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सितमगर (1985 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितमगर सितमगर.jpg सितमगर का पोस्टर बिक्रम सिंह दहल राज एन॰ सिप्पी राहुल देव बर्मन धर्मेन्द्र, परवीन बॉबी, ऋषि कपूर, पूनम ढिल्लों 1985 भारत हिन्दी सितमगर 1985 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। यह राज एन॰ सिप्पी द्वारा निर्देशित और इसमें धर्मेन्द्र, परवीन बॉबी, ऋषि कपूर और पूनम ढिल्लों मुख्य भूमिकाओं में हैं। संक्षेप अपनी किशोरावस्था में सोनू, श्री नाथ (श्रीराम लागू), उनकी पत्नी और सौतेली बेटी, निशा के घर में नौकर के रूप में काम करता है। एक दिन निशा के जन्मदिन की पोशाक को इस्त्री करते समय, सोनू गलती से उसे जला देता है। नाथ क्रोध में सोनू की पीठ पर गर्म इस्त्री रख देता है। इसके बाद सोनू को पुलिस गिरफ्तार कर ले जाती है। वर्षों बाद, सोनू बड़ा हो गया है और अब खुद को शंकर कहता है। वह पता लगाता रहता है कि अपराधियों को कब गिरफ्तार किया जा रहा है। वह उन्हें जेल पहुँचाने के समय भागने में मदद करता है। उन्हें वह खाना खिलाता है। फिर उन्हें थोड़े से इनाम के लिए पुलिस के हवाले कर देता है। जब शंकर को पता चलता है कि कुंदन को मारने के लिए जय कुमार (ऋषि कपूर) को गिरफ्तार किया जा रहा है, तो वह उसको भगाने की व्यवस्था करता है। फिर बाद में उसे पकड़ने जाता है। इसके बाद शंकर को पता चलता है कि जय, निशा का प्रेमी है। निशा और उसके पिता दोनों से अपना बदला लेने के लिए वह एक तीर से दो निशाने लेने का फैसला करता है। उसे अब अपने अपमान और पीठ पर अपने जलने का निशान का बदला लेना है और निशा को उससे शादी करने के लिए मजबूर करना है। वर्ना वह जय को पुलिस को सौंप देगा जिससे उसे फांसी तक हो जायेगी। सोनू को शीला (परवीन बॉबी) से प्यार हो जाता है। मुख्य कलाकार धर्मेन्द्र ― सोनू / शंकर परवीन बॉबी ― शीला ऋषि कपूर ― जय कुमार पूनम ढिल्लों ― निशा राजेन्द्रनाथ श्रीराम लागू ― श्री नाथ प्रेम चोपड़ा ― जीवन कुमार जगदीश राज ― माइकल गुर बच्चन सिंह ― कल्लू अलंकार जोशी ― सोनू बेबी गीता ― बालिका निशा संगीत गीत गायक राहुल देव बर्मन मजरुह सुल्तानपुरी किसी गरीब के दिल से शैलेन्द्र सिंह 4:44 मौसम प्यार का आशा भोंसले, किशोर कुमार 5:42 तुम दिल वालों के आगे किशोर कुमार, लता मंगेशकर 7:04 प्यार जब ना दिया जिंदगी ने किशोर कुमार 5:50 चंद रोज़ और मेरी जान किशोर कुमार 4:33 मेरी तरह अल्लाह करे आशा भोंसले, किशोर कुमार 4:06 हम कितने नादान थे यारों किशोर कुमार 4:20 बाहरी कड़ियाँ 0420196 सितमगर श्रेणी:1985 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में