411 REFERENCE · Wikipedia
ऑसेलॉट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऑसेलॉटOcelot LC down iucn3.1 Caso, A., Lopez-Gonzalez, C., Payan, E., Eizirik, E., de Oliveira, T., Leite-Pitman, R., Kelly, M. & Valderrama, C. 2008 11509 Leopardus pardalis 22 मार्च 2009 Database entry includes justification for why this species is of least concern SouthernBrazillianOcelot.jpg जंतु कौरडेटा (Chordata) स्तनधारी (Mammalia) मांसाहारी (Carnivora) फ़ेलिडाए (Felidae) लेपरडस (Leopardus) लेपरडस पारडैलिसL. pardalis Leopardus pardalis (लीनियस, 1758) Ocelot area.png ऑसेलॉट का विस्तार
ऑसेलॉट (Ocelot), जिसे बौना तेन्दुआ (dwarf leopard) भी कहा जाता है एक प्रकार की जंगली बिल्ली है जो दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका और मेक्सिको में पाई जाती है। कुछ सूत्रों के हवाले से यह संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास राज्य में और कैरिबियाई सागर के त्रिनिदाद द्वीप पर देखी जा चुकी है। यह देखने में पालतू बिल्ली जैसी है हालांकि इसकी ख़ाल जैगुआर और बादली तेन्दुए जैसी होती है। किसी ज़माने में इनकी ख़ाल के लिए यह लाखो की संख्या में मारे गए लेकिन फिर इन्हें बचने के लिए इन्हें 1972 से 1996 काल में विलुप्तप्राय जाति घोषित कर दिया गया। इनकी आबादी बढ़ी और 2008 आईयूसीएन लाल सूची में इन्हें संकटमुक्त कहा गया है।Frommer's Peru Day by Day, Neil Edward Schlecht, pp. 453, John Wiley & Sons, 2012, ISBN 978-1-118-09018-3, ... The ocelot is mostly nocturnal, sleeping in trees by day. Listed as vulnerable as recently as 1996, but now rated of “least concern” according to the 2008 IUCN Red List ...
शरीर
ऑसेलॉट की लम्बाई 68 से 100 सेमी की होती है जिसके अतिरिक्त 26 से 45 सेमी की दुम होती है। इसका वज़न 8 से 18 किलो के बीच होता है, हालांकि इस से भी बड़े जानवर कभी-कभार मिल जाते हैं। लेपरडस जंगली बिल्लियों के वंश में ज़्यादातर छोटी अकार की बिल्लियाँ होती हैं और ऑसेलॉट उनमें सबसे बड़ा है। इसकी ख़ाल मुलायम और रंग ख़ाकी-लाल से भूरे के बीच होता है। इसपर बने धब्बे एकत्रित होकर इसपर धारियों जैसे डिज़ाइन बना देते हैं। हर कान के पीछे एक सफ़ेद धब्बा होता है जिसे जीववैज्ञानिक 'ओसेली' (ocelli) या 'नकली आँख' कहते हैं। इसकी लम्बी पूँछ पर काली धारी होती है।Animal: The Definitive Visual Guide to the World's Wildlife, Don E. Wilson, David Burnie, Dorling Kindersley, 2001, ISBN 0-7894-7764-5The Living Animals of the World: Mammals, pp. 53, Dodd, Mead, 1902, ... the beauties of the ocelot's fur, especially in the development of the wonderful ocelli ...
आदतें
ऑसेलॉट निशाचरता (रात को सक्रियता) दिखता है और अपना निजी क्षेत्र चुनकर उसकी जी-जान से रक्षा करता है। क्षेत्रीय नियंत्रण के लिए ऑसेलॉटों में प्रखर लड़ाइयाँ होती हैं और वे मरने तक लड़ने को तैयार रहते हैं। यह जानवर अपने क्षेत्र को मूत्र से चिह्नित करता है। इस अकेला ही रहना पसंद है और नर-मादा केवल ब्याहने के लिए ही मिलते हैं और फिर अलग हो जाते हैं। दिन के वक़्त यह सोते हैं और उस समय कभी-कभी दूसरे ऑसेलॉट के अपने क्षेत्र में आने को भी अनदेखा कर के सह लेते हैं। नरों का क्षेत्र 3.5 से 46 वर्ग किमी और मादाओं का क्षेत्र 0.8 से 15 वर्ग किमी का होता है। यह अपने से छोटे स्तनधारियों (ख़रगोश, चूहे, ओपॉसमों), गिरगिटों, कछुओं, मेंढकों, पक्षियों, केकड़ों और मछलियों को ग्रास बनाते हैं। इनकी सूंघने और देखने की शक्तियाँ दोनों बहुत तेज़ होती हैं।The Encyclopedia of World Wildlife, Peggy Briggs, Mike Briggs, Parragon Books, 2006, ISBN 978-1-4054-3679-3
पालतूकरण
बहुत सी अन्य जंगली बिल्लियों की तरह ऑसेलॉटों को भी पालतू बनाया जा सकता है। प्रसिद्द स्पेनी चित्रकार सेल्वाडोर दाली ने एक 'बाबू' नामक ऑसेलॉट पाला हुआ था जिसे वह समुद्री जहाज़ों पर भी अपने साथ लाया करते थे।The Jaguar's Shadow: Searching for a Mythic Cat, Richard Mahler, pp. 218, Yale University Press, 2009, ISBN 978-0-300-12225-1, ... The movie star was perhaps competing with flamboyant Spanish painter Salvador Dalí, who traveled widely with a muzzled, semitame ocelot he kept on a leash. The artist - hardly publicity shy - sailed on cruise ships and rode in limousines with the spotted cat ... प्राचीन पेरू की मोचे सभ्यता में इसे एक पवित्र जानवर मानकर ऑसेलॉट को पूजा जाता था।
इन्हें भी देखें
फ़ेलिडाए (बिल्ली परिवार)
सन्दर्भ
2
श्रेणी:लेपरडस
श्रेणी:उत्तर अमेरिका के स्तनधारी
श्रेणी:दक्षिण अमेरिका के स्तनधारी