Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राधाकान्त देव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महाराजा बहादुर राधाकान्त देवরাধাকান্ত দেব KCSI Radhakanta Deb-রাধাকান্ত দেব Academic Oil Portrait.png राधाकान्त देव, १८६० ई० में 10 मार्च 1784 कोलकाता 1867 04 19 1784 03 10 y कोलकाता नरेन्द्र कृष्ण देव गोपीमोहन देव शब्दकल्पद्रुम (1803) राधाकान्त देव (1784-1867) अनेक भाषाओं के विद्वान, हिन्दू संस्कृति के संरक्षण के पक्षधर एवं विचारक थे। उन्होने 'शब्दकल्पद्रुम' नामक संस्कृत के आधुनिक महाशब्दकोश की रचना की। श्री राधाकान्त देव गोपीमोहन देव के पुत्र थे जो महाराजा नवकृष्ण देव के दत्तक पुत्र एवं उत्तराधिकारी थे। रॉयल एशियाटिक सोसाइटी ने राधाकान्त देब को एक बहुभाषीय विद्वान के रूप में से सम्मानित किया था। ये सम्मान उनको उनकी रचना शब्दकल्पद्रुम के लिए प्राप्त हुआ था। संस्कृत, फारसी और अरबी के जानकर राधाकान्त शिक्षा के प्रचार प्रसार के पक्षधर थे। बंगाल नवजागरण के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में जाने वाले हिन्दू कॉलेज, कोलकाता की स्थापना में उनका योगदान महत्वपूर्ण था। हालांकि अंग्रेजी शासन से उनके निकट सम्बन्ध दिखाए गए हैं पर ब्रिटिश राज द्वारा भारतीयों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप को उन्होंने गलत माना और उसका विरोध किया। सती प्रथा जैसे मुद्दे पर उनका पक्ष राजा राममोहन राय से विपरीत था।Deb, Radhakanta https://web.archive.org/web/20170225155851/http://en.banglapedia.org/index.php?title=Deb,_Radhakanta 25 फ़रवरी 2017 बंगालपीडिया इन्हें भी देखें कोशकारिता शब्दकल्पद्रुम संस्कृत के आधुनिक कोश सन्दर्भ श्रेणी:संस्कृत कोशकार श्रेणी:हिन्दू नेता