411 REFERENCE · Wikipedia
रामोजी फिल्म सिटी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रामोजी फिल्म सिटी Ramoji Film City.jpg रामोजी फिल्म सिटी में प्रवेश निजी तौर पर आयोजित कंपनियां मोशन पिक्चर्स 1996 अब्दुल्लापुरमेट, हैदराबाद , तेलंगाना रामोजी राव, संस्थान , रामोजी समूह रामोजी राव रामोजी समूह भारत ramojifilmcity.com
right|thumb|300px|रामोजी फिल्म नगरी का प्रवेशद्वार
रामोजी फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बङा फिल्म स्टूडियो परिसर माना जाता है।https://navbharattimes.indiatimes.com/travel/destinations/ramoji-film-city-best-attractions/articleshow/65720258.cms संग्रहीत प्रति 25 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190825140548/https://navbharattimes.indiatimes.com/travel/destinations/ramoji-film-city-best-attractions/articleshow/65720258.cms 25 अगस्त 2019 live यह भारत के राज्य तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से २५(25) किलो मीटर दूर नल्गोंडा मार्ग में अब्दुल्लापुरमेट में स्थित है। यह स्टूडियो 2000 एकड़(8.2वर्ग किलोमीटर) से भी अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस स्टूडियो में ५०(50) शूटिंग फ्लोर है। रामोजी फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स है2007-08-30 Survey of world's biggest film facilities https://www.hollywoodreporter.com/business/business-news/survey-worlds-biggest-film-facilities-149124/ 2022-08-13 द हॉलीवुड रिपोर्टर en-USIyer Pico 2012-02-07 In India, the World's Largest Movie Studio—and Its Colorful Films https://www.vanityfair.com/hollywood/2012/03/tollywood-201203 2022-08-13 Vanity Fair en-US और इस तरह गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया है।http://www.guinnessworldrecords.com/world-records/largest-film-studio Largest film studio Guinness World Records 2 January 2021 यह १९९६ में तेलुगु मीडिया टाइकून रामोजी राव द्वारा स्थापित किया गया था।About us - Ramoji Film City http://www.ramojifilmcity.com/about 3 September 2017 Ramoji Film City en 25 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181225130258/http://www.ramojifilmcity.com/about dead द गार्डियन ने रामोजी फिल्म सिटी को "एक शहर के भीतर शहर" के रूप में वर्णित किया।Reith-Banks Tash 29 January 2019 Tollywood confidential: inside the world's biggest film city en-GB The Guardian https://www.theguardian.com/cities/2019/jan/29/tollywood-confidential-inside-the-worlds-biggest-film-city 25 June 2020 0261-3077
यहाँ एक साथ १५(15) से २५(25) फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है। आरएफसी में फिल्म की प्री-प्रोडक्शन से पोस्ट प्रोडक्शन तक की तमाम सुविधाएं एक जगह मौजूद हैं यानी फिल्म का आइडिया लेकर आइये और फिल्म कैन करके जाइये.फिल्म-निर्माण के अलावा रामोजी फिल्म सिटी एक प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र भी है, जहां हरसाल दस लाख से भी ज्यादा लोग आते हैं। आरएफसी को मानव-निर्मित आश्चर्य की श्रेणी में भी रखा जा सकता है।
इतिहास
दक्षिण के मशहूर फिल्म निर्माता और मीडिया बैरॉन श्री रामोजी राव ने सन् 1996 में रामोजी फिल्म नगर की स्थापना की। रामोजी ग्रुप की ईकाई उषा किरण मूवीज लिमिटेड हिंदी, मलयालम, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मराठी और बांग्ला में अस्सी से भी ज्यादा फिल्में बना चुकी है। उषा किरण मूवीज लिमिटेड ने भारतीय फिल्माकारों की फिल्मी कल्पना के मुताबिक इस फिल्म सिटी का निर्माण किया।
स्टूडियो की विशेषता
रामोजी फिल्म सिटी पूर्व-निर्माण, निर्माण और पश्च-निर्माण की तमाम सुविधाएं मुहैया कराती है। इसमें 500 से ज्यादा सेट लोकेशन हैं। सैंकड़ों उद्यान, पचास के करीब स्टूडियो फ्लोर, अधिकृत सेट्स, डिजिटल फिल्म निर्माण की सुविधाएं, आउटडोर लोकेशन, उच्च-तकनीक के लैस प्रयोगशालाएं, तकनीकी सहायता सभी मौजूद है। फिल्म की आधारभूत संरचना में कॉस्ट्यूम डिजाइन लोकेशन, मैक-अप, सेट-निर्माण, तैयार साज-सज्जा, कैमरा, फिल्म निर्माण उपकरण, ऑडियो प्रोडक्शन, डिजीटल पोस्ट प्रोडक्शन और फिल्म प्रोसेसिंग की व्यवस्था भी शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी में एक साथ बीस विदेशी फिल्म और चालीस देशी फिल्में बनाई जा सकती हैं। रामोजी फिल्म सिटी में न सिर्फ देशी, बल्कि विदेशी फिल्म निर्माता भी आते हैं। रामोजी फिल्म सिटी के अंदर यात्रा करने के लिए पुरानी बसें और एसी कोच उपलब्ध हैं।
पर्यटन
फिल्म सिटी में हर साल करीब दस लाख पर्यटक आते हैं। फिल्म स्टूडियों इन पर्यटकों के लिए खास आकर्षण होते हैं। इससे फिल्म सिटी को अरबों की आमदनी होती है। पर्यटकों के लिए विशेष प्रकार का खुला कोच होता है। फिल्म सिटी के प्रवेशद्वार पर एक तीन-सितारा होटल तारा और पंच सितारा होटल सितारा फिल्म स्टूडियो की सुंदरता में चार चांद लगाती है। ये होटल पर्यटकों और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को आरामदेह ठहराव देता है। होटल के एक ओर हवा महल है जहां से फिल्म सिटी का विहंगम स्वरूप देखा जा सकता है। फिल्म सिटी नवविवाहित जोड़ों के लिए हनीमून पैकेज भी देती है। जापानी गार्डन, ईटीवी प्लेनेट, ताल, कृत्रिम जलप्रपात, हवाई अड्डा, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, चर्च, मस्जिद, मंदिर, शॉपिंग कॉपलेक्स, खूबसूरत इमारतें, देहाती दुनिया, स्लम, राजपथ आदि इस फिल्म सिटी के दर्शनीय स्थल हैं। फिल्म सिटी के कोच पर पर्यटन गाइड भी होता है। यहां के कुछ सेट प्राचीन राजा-महाराजाओं के किलों की याद दिलाते हैं तो कुछ देश में बॉलीवुड का दर्शन कराते हैं। इन खूबसूरत सेटों का निर्माण किया है।
कैसे पहुंचें
हैदराबाद तेलंगाना एवम् आंध्रप्रदेश की राजधानी है एवं भारत के सभी बड़े शहरों एवं कई वैश्विक नगरों से वायु मार्ग द्वारा सीधे जुडा है। भारतीय रेल की सेवाओं द्वारा रेलमार्ग से एवं आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु एवं केरल की सरकारी एवं गैर सरकारी बस सेवा द्वारा स्थल मार्ग द्वारा आप हैदराबाद पहुंच सकते हैं। रामोजी फिल्म सिटी विजयवाड़ा मार्ग (एनएच-09) पर हैदराबाद के करीब पच्चीस किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
गैलरी
इन्हें भी देखें
वंडरला मनोरंजन पार्क, रविर्याल, कोंगर खुर्द, हैदराबाद
गोलकोण्डा
बिरला मंदिर, हैदराबाद
सन्दर्भ
2
श्रेणी:तेलंगाना में स्थापत्य
बाहरी कड़ियाँ
रामोजी फिल्म सिटी का आधिकारिक जालस्थल