411 REFERENCE · Wikipedia
वानाक्राई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वानाक्राई (WannaCry) एक ख़तरनाक रैनसमवेयर कंप्यूटर वॉर्म का नाम है जिसने 12 मई 2017 के बाद से इंटरनेट के जरिए 150 से अधिक देशों में 2,30,000 से अधिक कंप्यूटरों को संक्रमित किया है। यह माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम को निशाना बना रहा है। वानाक्रिप्ट, वानाक्रिप्टर, वानाडिक्रिप्टर आदि नामों से भी जाना जाने वाला यह कंप्यूटर वॉर्म जिन कंप्यूटरों को संक्रमित करता है, उनमें प्रयोक्ताओं की ज़रूरी फाइलों को एनक्रिप्ट कर देता है। इसके बाद प्रयोक्ता से कहा जाता है कि वह बिटकॉइन नामक डिजिटल करेंसी के माध्यम से एक तय रकम का भुगतान करे जिसके बाद ही उसकी फाइलें फिर से उपलब्ध होंगी।
यह वॉर्म फिशिंग हमलों की ही तरह प्रयोक्ता के कंप्यूटर को प्रभावित करता है। जब प्रयोक्ता किसी असुरक्षित वेब लिंक पर क्लिक करता है या कोई असुरक्षित ईमेल अटैचमेंट डाउनलोड करता है तो वानाक्राई उसके कंप्यूटर में पहुँच जाता है। हालाँकि एक बार कंप्यूटर में स्थापित होने के बाद यह उसके नेटवर्क के भीतर भी फैल सकता है। इसने खास तौर पर उन कंप्यूटरों को प्रभावित किया है जिन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की ओर से जारी ताजा सुरक्षा अपडेट को इन्स्टॉल नहीं किया है। ऐसे हमलों से बचने का सबसे पहला नियम यह है कि इंटरनेट के माध्यम से किसी भी अवांछित प्रोग्राम को डाउनलोड न किया जाए। ऐसे प्रोग्राम ईमेल, चैट संदेशों, वेबसाइटों आदि में दी गई कड़ियों (लिंक्स) के जरिए डाउनलोड हो सकते हैं। माइक्रोसॉफ़्ट द्वारा विंडोज XP का अपडेट बंद करने से इस रैनसमवेयर का फैलाव बढ़ा।http://edition.cnn.com/2017/05/14/opinions/wannacrypt-attack-should-make-us-wanna-cry-about-vulnerability-urbelis/index.html संग्रहीत प्रति 16 मई 2017 https://web.archive.org/web/20170516042047/http://edition.cnn.com/2017/05/14/opinions/wannacrypt-attack-should-make-us-wanna-cry-about-vulnerability-urbelis/index.html 16 मई 2017 live