411 REFERENCE · Wikipedia
अन्नपूर्णा देवी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिन्दू देवी के अन्नपूर्णा
अन्नपूर्णा देवी 1927 रोशनआरा खान मैहर, सेंट्रल इंडिया एजेंसी, ब्रिटिश भारत 13 अक्टूबर 2018 (उम्र 90-91) मुंबई, भारत अलाउद्दीन खान रवि शंकर
रूशी कुमार पांड्या शुभेंद्र शंकर अली अकबर खान (भाई)
अन्नपूर्णा देवी (२३ अप्रैल १९२७-13 अक्टूबर 2018) भारत की एक प्रमुख संगीतकार थीं। यह सुरबहार वाद्य यंत्र की प्रसिद्ध वादक थी।मैहर घराना के संस्थापक अलाउद्दीन खान की बेटी और शिष्या थीं। जाने-माने सरोद वादक उस्ताद अली अकबर खान उनके भाई थे। उन्हें १९७७ में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनके प्रमुख शिष्यों में हरिप्रसाद चौरसिया, निखिल बनर्जी, अमित भट्टाचार्य, प्रदीप बरोत, सरस्वती शाह (सितार) आदि थे।https://www.prabhatkhabar.com/state/jharkhand/ranchi/koderma-bjp-mp-annapurna-devi-minister-again-in-pm-narendra-modi-cabinet-mtj मोदी कैबिनेट में मंत्री बनीं अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा से दोबारा बनीं हैं सांसद प्रभात खबर २८ जून २०२४
जीवन परिचय
अन्नपूर्णा देवी का जन्म 23 अप्रैल 1927 को मध्य प्रदेश के मैहर शहर में उस्ताद 'बाबा' अलाउद्दीन खान और मदीना बेगम के घर में हुआ1927 Chaitra Purnima, Chaitra Pournami date for Ujjain, Madhya Pradesh, India http://www.drikpanchang.com/purnima/chaitra/chaitra-purnima-date-time.html?year=1927 www.drikpanchang.com 13 October 2018 en https://web.archive.org/web/20180612163152/https://www.drikpanchang.com/purnima/chaitra/chaitra-purnima-date-time.html?year=1927 12 जून 2018 dead OEMIBondyopadhyay 2005 22 उनका मूल नाम रोशनआरा था। चार भाई-बहनों में वे सबसे छोटी थीं। उनके पिता अलाउद्दीन खां महाराजा बृजनाथ सिंह के दरबारी संगीतकार थे। उन्होंने जब बेटी के जन्म के बारे में दरबार में बताया तो महाराजा ने नवजात बच्ची का नाम अन्नपूर्णा रख दिया।Notes from behind a locked door Shuansu Khurana http://archive.indianexpress.com/news/notes-from-behind-a-locked-door/619877/0 Indian Express 16 May 2010 15 अक्तूबर 2018 https://web.archive.org/web/20140614030850/http://archive.indianexpress.com/news/notes-from-behind-a-locked-door/619877/0 14 जून 2014 live
पांच साल की छोटी उम्र से ही उन्होंने संगीत की शिक्षा आरम्भ की। १९४१ से १९६२ तक उनका विवाह पण्डित रवि शंकर से हुआ था जो स्वयं उनके पिता के शिष्य थे। इस विवाह के लिए अन्नपूर्णा देवी ने १९४१ में हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया। इस विवाह से उनका एक बेटा शुभेन्द्र ('शुभो') शंकर था, जिनका १९९२ में निधन हो गया था। २१ वर्ष बाद पंडित रविशंकर से विवाह-विच्छेद हो गया, जिसके बाद वे मुम्बई चली गईं। विवाह-विच्छेद के पश्चात उन्होने सार्वजनिक रूप से कभी भी अपने संगीत का प्रदर्शन नहीं किया, मुम्बई आकर शिक्षण कार्य करने लगीं। १९८२ में उन्होंने अपने शिष्य ऋषिकुमार पण्ड्या से विवाह कर लिया।Bondyopadhyay 2005 Cast वर्ष २०१३ में पण्ड्या का निधन हो गया।
१३ अक्टूबर २०१८ को प्रातःकाल में ९१ वर्ष की आयु में उनका मुम्बई में निधन हो गया।प्रसिद्ध हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का निधन https://hindi.timesnownews.com/india/article/renowned-indian-classical-musician-annapurna-devi-died-in-a-hospital-at-mumbai/298741 15 अक्टूबर 2018 टाइम्स नाउ डिजिटल २०१८ https://web.archive.org/web/20181015114604/https://hindi.timesnownews.com/india/article/renowned-indian-classical-musician-annapurna-devi-died-in-a-hospital-at-mumbai/298741 15 अक्तूबर 2018 dead
सन्दर्भ
रविशंकर, अन्नपूर्णा
देवी, अन्नपूर्णा
श्रेणी:२०१८ में निधन
श्रेणी:संगीत नाटक अकादमी पुरस्कृत
श्रेणी:मध्य प्रदेश के संगीतकार
श्रेणी:1927 में जन्मे लोग