411 REFERENCE · Wikipedia
हथिनीकुंड बराज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हथिनी कुंड बराजHathni Kund Barrage Hanthnikund Barrage.jpg हथिनी कुंड बराज India#India Haryana 30 18 50 N 77 35 04 E type:landmark inline,title यमुनानगर ज़िला, हरियाणा 1996 1999 Rs 168 crore हरियाणा सिंचाई विभाग 360 m ft 0 on 10 पूर द्वार, 8 निचले जलद्वार 28200 m3/s ft3/s 0 on
हथिनी कुंड बराज (Hathni Kund Barrage) भारत के हरियाणा राज्य के यमुनानगर ज़िले में यमुना नदी पर स्थित एक कॉन्क्रीट बराज (बाँध) है। इसे सिंचाई के लिए अक्तूबर 1996 और जून 1999 के काल में निर्मित करा गया। इसे सन् 1873 में निर्मित ताजेवाला बराज पर अवसादन हो जाने पर बनाया गया, जो नदीमार्ग में इस से लगभग 3 किमी आगे आता है। हथिनी कुंड बराज द्वारा पश्चिमी और पूर्वी यमुना नहरों के लिए जल विभाजित कर जाता है। बराज के पीछे बन जाने वाले जलाशय में लगभग 31 जलपक्षी जातियों को आश्रय देने वाली एक आर्द्रभूमि बन गई है।"General Knowledge Haryana: Geography, History, Culture, Polity and Economy of Haryana," Team ARSu, 2018"Haryana: Past and Present https://web.archive.org/web/20170929095707/https://books.google.com/books?id=6n7vV0eiS3YC 29 सितंबर 2017 ," Suresh K Sharma, Mittal Publications, 2006, ISBN 9788183240468"Haryana (India, the land and the people), Suchbir Singh and D.C. Verma, National Book Trust, 2001, ISBN 9788123734859
विवरण
यहाँ पर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा साथ- साथ लगती है। शिवालिक पर्वत माला की तलहटी मे यह स्थान अतीव रमणीय है। इसके साथ ही यहाँ कलेसर वाइल्ड लाईफ सेंचुरी और कलेसर नैशनल पार्क लगता है। कलेश्वर महादेव, पांवटा साहिब और शाकंभरी देवी जैसे पवित्र स्थान हथनिकुंड के आस- पास ही है।
इन्हें भी देखें
यमुना नदी
पश्चिमी यमुना नहर
ताजेवाला बराज
यमुनानगर ज़िला
बराज
सन्दर्भ
श्रेणी:यमुनानगर ज़िला
श्रेणी:हरियाणा में बाँध
श्रेणी:यमुना नदी पर बाँध