411 REFERENCE · Wikipedia
गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
१९५९ में स्थापित गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान, ईक्वाडोर का पहला राष्ट्रीय उद्यान है। ईक्वाडोर की सरकार ने गैलापागोस के भूमि क्षेत्र का ९७% हिस्सा देश के इस पहले राष्ट्रीय उद्यान के लिए नामित किया है जबकि, शेष ३% सांताक्रूज़, सैन क्रिस्टोबाल, फ्लोरियाना और ईसाबेला के वासित क्षेत्रों के बीच वितरित किया है।http://www.galapagos.gob.ec/ Dirección del Parque Nacional Galápagos – Parque Nacional Galápagos es 2020-12-31
इतिहास
गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान सेवा ने १९७१ में उद्यान के पहले अधीक्षक, २ अधिकारियों और ६ उद्यान रेंजरों को सांताक्रूज़ द्वीप पर नियुक्त किया था। १९७४ में गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान सेवा ने, १९७३ में जारी जैविक संरचना के अनुसार अपनी पहली प्रबंधन योजना शुरु की जिसके अंतर्गत उद्यान के लिए एक अधीक्षक, २ संरक्षण अधिकारी और ४० उद्यान रेंजरों को प्रबंधन के उद्देश्यों के लिए नियुक्त किया गया।https://www.beautifulworld.com/south-america/ecuador/galapagos-national-park/ Galapagos National Park Facts & Information - Ecuador Travel Guide World Beautiful 2016-10-12 Facts & Information - Beautiful World Travel Guide en-US 2021-01-01
१९७९ में यूनेस्को ने गैलापागोस द्वीपसमूह को मानवता हेतु प्राकृतिक धरोहर घोषित किया और उद्यान सेवा को इसके अधीक्षक के माध्यम से स्थायी उद्यान संरक्षण और द्वीपों की रखवाली का उत्तरदायित्व दिया।गैलापागोस समुद्री संरक्षित क्षेत्र की स्थापना १९८६ में की गयी। इसी वर्ष गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान को इसकी अनूठी वैज्ञानिक और शैक्षिक विशेषताओं के कारण, संरक्षित जैवमंडलों की सूची में शामिल किया गया। २००७ में, यूनेस्को ने गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान को खतरे में पड़ी विश्व धरोहरों की सूची में शामिल किया।
सन्दर्भ
0 49 N 91 0 W source:ukwiki title
श्रेणी:गैलापागोस द्वीप
श्रेणी:पर्यटन आकर्षण