Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

श्री रामलीला मैदान कांधला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

श्री रामलीला मैदान, कांधला Shri Ramleela Maidan, Kandhla कांधला, तहसील कैराना, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश, भारत 29.32 N 77.25 E inline,title लगभग 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में पंडित ज्वाला प्रसाद भार्गव धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल श्री रामलीला कमेटी, कांधला (अपंजीकृत – कैलाशचंद्र गुट) आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज लगभग 1.384 हेक्टेयर (≈ 3.42 एकड़) श्री रामलीला महोत्सव, दशहरा, रावण-दहन --- परिचय श्री रामलीला मैदान, कांधला उत्तर प्रदेश(UP) के जनपद शामली के कैराना तहसील के नगर कांधला में स्थित एक ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक मैदान है। यह मैदान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में श्रीराम चरित्र मंचन और दशहरा उत्सव का प्रमुख केंद्र माना जाता है। हर वर्ष यहाँ शारदीय नवरात्रि से लेकर विजयादशमी तक भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। --- इतिहास और परंपरा कांधला नगर में रामलीला की परंपरा का प्रारंभ लगभग उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्ध में सिद्धपीठ माता शाकंभरी देवी भवन, कांधला प्रांगण से हुआ था। इस महान परंपरा के संस्थापक एवं प्रथम आयोजक पंडित ज्वाला प्रसाद भार्गव माने जाते हैं। उन्होंने नगर के अन्य प्रतिष्ठित भक्तों — पंडित वृंदा बिहारी, पंडित रामचंद्र भार्गव, जय भगवान भार्गव, पूरण चंद्र, कैलाश चंद्र, अविनाश मित्तल, और श्रीमती प्रकाशवती देवी — के साथ मिलकर श्रीराम कथा मंचन की परंपरा प्रारंभ की। प्रारंभिक वर्षों में रामलीला का आयोजन मंदिर प्रांगण में ही होता था। बाद में यह आयोजन श्री रामलीला भवन, मोहल्ला रायजादगान में स्थानांतरित किया गया। फिर यह आयोजन नगर के केंद्रीय श्री रामलीला मैदानमें स्थायी रूप से स्थापित हुआ। ध्वज परंपरा आज भी रामलीला प्रारंभ होने से सवा महीना पूर्व सिद्धपीठ माता शाकंभरी देवी मंदिर से ध्वज (झंडा) विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उठाया जाता है। उसे शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराकर श्री रामलीला मैदान में स्थापित किया जाता है। यह परंपरा रामलीला महोत्सव की आधिकारिक घोषणा मानी जाती है। --- धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व कांधला की रामलीला पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित रामलीलाओं में गिनी जाती है। यह न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि नगर के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का केंद्र भी है। यहाँ अवधी, ब्रज और खड़ी बोली के मिश्रण से रामायण का मंचन किया जाता है। “रावण-दहन” और “राम राज्याभिषेक” समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र होते हैं। --- भौगोलिक स्थिति एवं संपत्ति विवरण यह मैदान मौजा कांधला उत्तरी, परगना कांधला, तहसील कैराना, जनपद शामली में स्थित है। राजस्व अभिलेखों में यह भूमि निम्न खसरा संख्याओं के अंतर्गत दर्ज है — क्रमांक खसरा संख्या क्षेत्रफल (हेक्टेयर) गाटा संख्या दर्ज नाम 1 533 मि० 0.2750 हे० 2202650533200112 श्री रामलीला कमेटी, कांधला (प्रबंधक कैलाशचन्द्र पुत्र स्व. भगवती प्रसाद) 2 538 मि० 0.2030 हे० 2202650538200112 श्री रामलीला कमेटी, कांधला (प्रबंधक कैलाशचन्द्र पुत्र स्व. भगवती प्रसाद) 3 538 मि० 0.0870 हे० 2202650538900112 श्री रामलीला कमेटी, कांधला (प्रबंधक कैलाशचन्द्र पुत्र स्व. भगवती प्रसाद) 4 539 0.8190 हे० — श्री रामलीला मैदान के नाम दर्ज > कुल क्षेत्रफल: लगभग 1.384 हेक्टेयर (≈ 3.42 एकड़) यह संपूर्ण भूमि श्री रामलीला कमेटी, कांधला (कैलाशचंद्र गुट) के नाम पर राजस्व अभिलेखों में विधिवत दर्ज है और धार्मिक आयोजनों हेतु सुरक्षित रखी गई है। --- वर्तमान आयोजन और प्रबंधन वर्तमान में श्री रामलीला मैदान, कांधला का धार्मिक एवं प्रशासनिक संचालन श्री आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज के संरक्षण में होता है। वे श्री रामलीला कमेटी, कांधला (अपंजीकृत – कैलाशचंद्र गुट) के प्रबंधक हैं और साथ ही प्राचीन श्री रामलीला पंचवटी मंडप ट्रस्ट (Regd.) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। श्री आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज, पद्मविभूषण पूज्य गुरुदेव जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज (श्री तुलसी पीठाधीश्वर, चित्रकूट) के शिष्य हैं और स्व. श्री राजेंद्र कुमार पांडेय के पुत्र हैं। उनके मार्गदर्शन में श्री रामलीला कमेटी और प्राचीन श्री रामलीला पंचवटी मंडप ट्रस्ट दोनों संस्थाएँ सहयोगी रूप से रामलीला उत्सव का आयोजन करती हैं, जो कांधला की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए हैं। --- देखें भी रामलीला मैदान, [माता शाकंभरी देवी सिद्धपीठ, कांधला] --- संदर्भ 1. स्थानीय अभिलेख — श्री रामलीला समिति, कांधला (कैलाशचंद्र गुट), 2. सिविल न्यायालय निर्णय, वाद संख्या 382/1977, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), कैराना। 3. सहायक निबंधक, फर्म्स सोसाइटीज़ एंड चिट्स, सहारनपुर आदेश दिनांक 28.05.2025। 4 माननीय न्यायालय श्रीमान अपर जनपद न्यायाधीश शामली के आदेश 12सितंबर 2025 4. प्राचीन श्री रामलीला पंचवटी मण्डप ट्रस्ट (Regd.), अभिलेख, 2021। 5. “कांधला की रामलीला — परंपरा और पहचान”, दैनिक जागरण, 15 अक्टूबर 2023 | श्री रामलीला मंडप भवन, कांधला