411 REFERENCE · Wikipedia
पक्षियों में विषाणु जनित रोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अप्रैल 2025
मुर्गियों को कई प्रकार के वायरल रोग प्रभावित करते हैं, जो उनके स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। मुर्गीपालन को सुचारु रूप से चलाने के लिए इन रोगों की जानकरी होना बहुत आवश्यक है। इनमें से कुछ प्रमुख रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है:
रानीखेत रोग
मेरेक रोग
गम्बोरो रोग
बर्ड फ़्लूhttps://www.therajasthanexpress.com/mareks-disease-in-chickens/ Marek's Disease in Chickens: Symptoms, Causes, Treatment, and Prevention - The Rajasthan Express 2024-12-17 en-US 2024-12-24
रानीखेत रोग (Ranikhet Disease) रानीखेत रोग एक विषाणुजनित संक्रमण है जो खासतौर पर घरेलू पक्षियों, जैसे मुर्गियों, को प्रभावित करता है। यह रोग एवला वायरस (Newcastle disease virus) द्वारा होता है, और इसके लक्षणों में कमजोरी, सफ़ेद दस्त, सांस लेने में दिक्कत और गर्दन का मूड़े हुए होना के विकार शामिल हो सकते हैं। https://ahd.kerala.gov.in/index.php/tenders/doc_details/132- Poultry Disease Kerela government 2024-12-24जून 2025 InternetArchiveBot यह रोग पक्षियों के लिए बहुत संक्रामक और जानलेवा हो सकता है।https://agritech.tnau.ac.in/animal_husbandry/ani_chik_disease%20mgt.html Poultry :: Chicken ::Disease Management agritech.tnau.ac.in 2024-12-24
मेरेक रोग (Marek's Disease) मेरेक रोग एक वायरल संक्रमण है जो मुर्गियों में हर्पिज वायरस (Marek's disease virus) के कारण होता है। यह मुख्य रूप से तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है, जिसके कारण पक्षियों में पक्षाघात, आंखों में सूजन, और अन्य तंत्रिका संबंधी लक्षण जैसे दौरे और ऐंठन हो सकते हैं। इस रोग के लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देते हैं ।https://nre.tas.gov.au/biosecurity-tasmania/animal-biosecurity/animal-health/poultry-and-pigeons/mareks-disease Marek's Disease Department of Natural Resources and Environment Tasmania nre.tas.gov.au 2024-12-24
गम्बोरो रोग (Gumboro Disease) गम्बोरो रोग एक गंभीर वायरल संक्रमण है जो मुख्य रूप से 3 से 6 सप्ताह की उम्र के मुर्गों और अन्य युवा पक्षियों में होता है। यह बिरना वायरस द्वारा उत्पन्न होता है और पक्षियों के प्रतिरक्षा तंत्र को नुकसान पहुँचाता है, जिससे उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है। इसके लक्षणों में बुखार, सुस्ती, कमजोर हो जाना और शरीर के अंगों में सूजन हो सकती है।https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC6689097/ IBD IN Poultry NCBI. NLM. NIH. GOV 2024-12-24
बर्ड फ्लू (Bird Flu) बर्ड फ्लू, जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा भी कहा जाता है, एक जूनोटिक (पशु से मानव में फैलने वाला) रोग है, जो H5N1 वायरस द्वारा होता है। यह पक्षियों के लिए अत्यंत खतरनाक होता है और मानवों में भी संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। बर्ड फ्लू के लक्षणों में पक्षियों में अत्यधिक बुखार, छींकों का आना, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, और शरीर में कमजोरी शामिल होते हैं। यह वायरस मुर्गियों और अन्य पक्षियों से मनुष्यों में भी फैल सकता है।https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/22401-bird-flu What Is Avian Influenza (Bird Flu)? Cleveland Clinic en 2024-12-24
इन्हें भी देखें
असील मुर्गा
कड़कनाथ मुर्गा
रानीखेत रोग
संदर्भ सूची