411 REFERENCE · Wikipedia
एंट-मैन एंड द वास्प : क्वांटममेनिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Ant-Man and the Wasp Quantumania poster.jpg एंट-मैन एंड द वास्प : क्वांटममेनिया का पोस्टर पेटन रीड जेफ़ लवनेस मार्वल कॉमिक्स केविन फेज
स्टीफन ब्रूसार्ड पॉल रड
इवैंजलीन लिली
जोनाथन मेजर्स
कैथरीन न्यूटन
कैटी ओ'ब्रायन
विलियम जैक्सन हार्पर
बिल मरे
कोरी स्टॉल
माइकल डगलस बिल पोप एडम गेर्स्टेल
लौरा जेनिंग्स क्रिस्टोफ़ बेक मार्वल स्टूडियोज़ वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स 2023 2 17 संयुक्त राज्य अमेरिका 124 मिनटAnt-man And The Wasp Quantumania https://www.bbfc.co.uk/release/ant-man-and-the-wasp-quantumania-q29sbgvjdglvbjpwwc0xmdewnjqx British Board of Film Classification 6 जुलाई 2024 संयुक्त राज्य अमेरिका अंग्रेजी
एंट-मैन एंड द वास्प : क्वांटममेनिया (Ant-Man and the Wasp: Quantumania) सन् 2023 की अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है जो मार्वल कॉमिक्स पर आधारित है। यह फ़िल्म मार्वल कॉमिक्स के पात्र स्कॉट लैंग / एंट-मैन और होप पिम / वास्प पर आधारित है। मार्वल स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फ़िल्म एंट-मैन (2015) और ऐंट-मैन एंड द वास्प (2018) की अगली कड़ी है। यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 31वीं फ़िल्म है।गुंजन शर्मा Ant-Man and the Wasp : Quantumania Review : मार्वल की फिल्म ने भारत में की दमदार ओपनिंग https://www.jansatta.com/entertainment/ant-man-and-the-wasp-quantumania-review-marvels-film-made-a-strong-opening-in-india/2663577/ जनसत्ता डॉट कॉम 6 जुलाई 2024 इसके निर्देशक पेटन रीड और लेखक जेफ़ लवनेस हैं। फ़िल्म में पॉल रड, इवैंजलीन लिली, माइकल डगलस, जोनाथन मेजर्स, कैथरीन न्यूटन, कैटी ओ'ब्रायन, विलियम जैक्सन हार्पर, बिल मरे और कोरी स्टॉल मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म में लैंग, वैन डायन और उनका परिवार गलती से क्वांटम दायरे में चला जाता है और वहां उनका सामना कांग द कॉन्करर (मेजर) से होता है।आकर्ष शुक्ला Ant-Man 3 Hindi Trailer: दुनिया के सबसे खतरनाक विलेन से होगी एंट-मैन की टक्कर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म https://www.india.com/hindi-news/entertainment-hindi/ant-man-and-the-wasp-quantumania-hindi-trailer-marvel-film-will-be-released-on-february-17-5846884/ India.com 6 जुलाई 2024
पटकथा
एवेंजर्स के थानोस के खिलाफ लड़ाई के बाद, स्कॉट लैंग अपनी प्रेमिका होप वैन डायन के साथ खुशी से रह रहा होता है। स्कॉट की बेटी कैसी अब एक कार्यकर्ता बन गई है, जो उस लड़ाई के ब्लिप से विस्थापित हुए लोगों की मदद करती है। इस कारण से कैसी के अपने पिता के साथ तनावपूर्ण संबंध हैं। होप के माता-पिता, हैंक पिम और जेनेट वैन डायन से मिलने के दौरान कैसी खुलासा करती है कि वह एक ऐसे उपकरण पर काम कर रही है जो क्वांटम दायरे से संपर्क स्थापित कर सकता है। यह जानने के बाद जेनेट घबरा जाती है और उस उपकरण को बंद कर देती है। लेकिन क्वांटम दायरे में तब तक संदेश प्राप्त हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप एक द्वार खुल जाता है और उन पांचों को क्वांटम दायरे में ले जाता है।
कलाकार
जोनाथन मेजर्स –कांग द कॉन्करर
कैथरीन न्यूटन – कैसी लैंग
बिल मरे – लॉर्ड क्राइलर
मिशेल फ़िफ़र – जेनेट वैन डायने / वास्प
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मार्वल पर
श्रेणी:मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्में