411 REFERENCE · Wikipedia
द रॉयल प्लाजा, नई दिल्ली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द रॉयल प्लाजा, भारत के न्यू दिल्ली के कनौट प्लेस स्थित एक होटल हैं। यह नई दिल्ली लुटीएंस जोन में स्थित हैं एवं इस होटल से राष्ट्रपति हाउस, संसद भवन, भारत का सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय, उत्तर और दक्षिण ब्लॉक, कैबिनेट मंत्रालयों, व्यापार मेला मैदान, जनपथ और कनॉट प्लेस बहुत नजदीक है।
== रेस्टोरेंट्स एवं होटल ==
यहाँ पर निम्न प्रकार के होटल एवं रेस्टोरेंट्स है, जहा पर आन्गंतुक विभिन्न प्रकार के जायकों का आनन्द ले सकते हैं:
जासमीन: द ओरिएंट कुइजीन रेस्टोरेंट : यह होटल दक्षिण एशियाई व्यंजनों के मशहूर हैं, जहा पर प्रामाणिक एशियाई व्यंजन मिलते हैं।
लुटीएंस: द इंटरनेशनल कुइजीन: यह होटल महाद्वीपीय व्यंजन के लिए मशहूर हैं।
लार्ड विलियम टी लाउन्ज: यह होटल के ग्रैंड लॉबी में स्थित हैं। यहाँ पर आन्गंतुको के लिए पियानो पर पुराने गानों की धिन बजाई जाती हैं।
स्काई: लाउन्ज बार एवं ग्रील: यह लाउन्ज बार होटल के छत पर स्थित यह न्यू दिल्ली में सबसे बडा खुला बार हैं। यहा से नई दिल्ली के कई प्रसिद्ध स्थल देखे जा सकते हैं जिनमे प्रमुख है: जंतर मंतर, लोटस टेमपल, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन एवं क़ुतुब मीनार हैं।
रॉयल ब्रेवरी ब्रिस्तो: यहाँ विभिन्न प्रकार के विदेशी शराब परोसे जाते हैं।
जिम एवं फिटनेस सेण्टर: इस होटल के जिम में सभी अत्याधुनिक प्रकार के व्यायाम उपकरण उपलब्ध हैं।
== स्पा एवं सैलून ==
इस होटल के स्पा एवं सलून का नाम एनर्जी (ऊर्जा) हैं, यहाँ पर ५ प्रकार की स्पा तकनीक उपलब्ध हैं, जिनमे आयुर्वेद काफी प्रसिद्ध हैं।
== मीटिंग एवं कांफ्रेंस रूम ==
यहाँ पर निम्नलिखित हाल है जहां पर कांफ्रेंस आयोजित किये जाते हैं
रीजेंट: यहाँ पर ५० लोगों के बैठने की जगह हैं।
रीगल: यहाँ पर २०० लोगों के बैठने की जगह हैं।
वेनीशियन: २१०० फीट में फैले इस हाल में करीब ६०० लोगों के बैठने की जगह हैं।
इसके अलावा यहाँ कनाट एवं एडवर्ड दो अन्य मीटिंग हाल हैं जहा अंतराष्टीय स्तर के कई कांफ्रेंस आयोजित किया जाते हैं।
== सन्दर्भ ==