411 REFERENCE · Wikipedia
अरम्बोल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अरम्बोल Arambolहरमल Arambol Shacks.jpg अरम्बोल बीच अरम्बोल India Goa 15.688 73.712 inline, title गोवा में स्थिति देश प्रान्त गोवा ज़िला उत्तर गोवा ज़िला 5322 2011 भाषा प्रचलित कोंकणी, मराठी IST +5:30
अरम्बोल (Arambol) या हरमल (Harmal) भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यहाँ का अरम्बोल बीच बालूतट बहुत प्रसिद्ध है और एक महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षण है।"The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616"Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787
विवरण
अरम्बोल पारम्परिक रूप से मछुआरों का एक गाँव है जो डाबोलिम हवाईअड्डे से एक घण्टे की वाहनीय दूरी पर है। यह उत्तरी गोवा के परनेम प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित है। गोवा की राजधानी पणजी से इसकी दूरी लगभग 55 किलोमीटर है।Arambol Beach https://web.archive.org/web/20150813223336/http://goabeaches.com/arambol-beach.php 13 अगस्त 2015 इस तट पर बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों का आना-जाना है, विशेषकर नवम्बर से मार्च के महीनों के दौरान। अरम्बोल तट पर एक विशिष्ट बोहिमियाई अनुभूति प्राप्त होती है जो अन्य क्षेत्रों, जैसे कालनगूट, में नहीं मिलती और इस कारण से यह अपरिहार्य रूप से बहुत से वैकल्पिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। अरम्बोल के समुद्र-तट को गोवा के सबसे सुन्दर समुद्र-तटों में से एक माना जाता है, जिनमें अन्य प्रसिद्ध स्थल है वागाटोर, अंजुना और पालोलम। इसके उत्तर में केरी तट और दक्षिण में मन्दरेम तट हैं।Introducing Arambol (Harmal) https://web.archive.org/web/20150905100138/http://www.lonelyplanet.com/india/goa/arambol-harmal 5 सितंबर 2015
ठहरने की सुविधाएँ
स्थानीय लोगों के विरोध और दबाव के कारण अभी यहाँ कोई प्रमुख होटल नहीं हैं। इस क्षेत्र में रुकने की सुविधाएँ अतिथि गृहों, घरों या अस्थाई समुद्र-तटीय झोपड़ियाँ हैं जो पर्यटन सीज़न के दौरान खड़ी की जाती हैं और सीज़न के अन्त में हटा ली जाती हैं। यहाँ के स्थानीय निवासियों ने यहाँ के तट और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल संचालन के लिए मानदण्ड लागू किए हैं ताकि कचरा और गन्दगी ना फैले।
स्थानीय संस्कृति
यहाँ के स्थानीय निवासियों में बहुसंख्यक लोग हिन्दू हैं और फिर ईसाईयों और मुसलमानों की संख्या है। चर्च ऑफ़ अवर लेडी ऑफ़ माउण्ट कार्मल यहाँ के कैथलिक लोगों का धार्मिक स्थल है। मरियम को स्थानीय कोंकणी भाषा में साइबिन माई के नाम से भी पुकारा जाता है। गोवा में अन्य स्थानों के समान ही यहाँ के प्रचलित खेल फ़ुटबॉल और क्रिकेट हैं।
चित्र दीर्घा
इन्हें भी देखें
उत्तर गोवा ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
Lonely Planet guide - Arambol (Harmal)
Arambol beach guide
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर गोवा ज़िला
श्रेणी:गोवा के नगर
श्रेणी:उत्तर गोवा ज़िले के नगर