411 REFERENCE · Wikipedia
कारसेवक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त 2019
कार का अर्थ होता है हाथ यानी जो हाथ से काम नि:स्वार्थ व नि:शुल्क करते हैं, उन्हें कार सेवक कहा जाता है। चूंकि भारत में ज्यादातर कार्य धर्म से जोड़कर ही किए जाते हैं, इसलिए कार सेवक शब्द का अर्थ धार्मिक कार्यों को नि:स्वार्थ और नि:शुल्क करने वाले व्यक्ति के लिये भी किया जाता है। उस दौरान विश्व हिंदू परिषद द्वारा राम मंदिर बनवाने के लिए जो लोग वॉलेंटियर के रूप में अयोध्या भेजे गए थे, उन्हें भी कार सेवक कहा गया। सन् 1983 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बचाने के लिए भी कई सिख कार सेवकों के रूप में सामने आए थे।