411 REFERENCE · Wikipedia
कोलीवाडा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोलिवाड़ा राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर तहसील का एक गाँव हैं। गाव की आबादी 2001 की जनगणना में 2700 थी।
विद्यालय
इस गाँव में तीन आंगनबाडी केन्द्र , तीन सरकारी व तीन निजी विद्यालय है। इस गाँव का मुख्य विद्यालय राजकीय माध्यमिक विद्यालय है। इस विद्यालय की स्थापना सन 1956 में हुई थी। इस गाँव में दो निजी महाविद्यालय भी है। योग केंद्र भी स्थापित है आर्ट के लिए प्रसिद्ध है सुथार वर्ग इसमें अग्रणी माने जाते है देश विदेश में ख्याति अर्जित है
अस्पताल
इस गाँव में एक सरकारी अस्पताल है पशु अस्पताल भी है। और सुमेरपुर का सबसे बड़ा हॉस्पीटल भगवान महावीर हॉस्पीटल कोलीवाड़ा से मात्र 3कि.मी. दूर हैं।
यातायात
इस गाँव में यातायात के लिये टेंपो और टाटा मैजिक है। यहाँ के लोगो के आवागमन के लिए ज्यादातर मोटर साईकिल एवम स्कूटी मोपेड का उपयोग करते है
श्रेणी:पाली ज़िले के गाँव