411 REFERENCE · Wikipedia
स्पेन के फ़िलिप चतुर्थ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़िलिप द्वितीय एवं प्रथम जीवनसंगिनी फ्रांस की एलिज़ाबेथ
विवाह 1615; मृत्यु 1644
ऑस्ट्रिया की मारियाना
विवाह 1649 File:Firma del Rey Felipe IV de España.svg रोमन कैथोलिक ऑस्ट्रिया-स्टायरिया की मार्गरेट स्पेन के फ़िलिप तृतीय हैब्सबर्ग पुर्तगाल के जॉन चतुर्थ File:Philip IV of Spain - Velázquez 1644.jpg पुर्तगाल के फिलिप द्वितीय 31 मार्च 1621 – 1 दिसंबर 1640 पुर्तगाल के राजा स्पेन के चार्ल्स द्वितीय स्पेन के फ़िलिप तृतीय 31 मार्च 1621 – 17 सितंबर 1665 स्पेन के राजा डिएगो वेलाज़्केज़ू द्वारा चित्र बलथासर चार्ल्स
स्पेन की मारिया थेरेसा
फिलिप प्रोस्पेरो
स्पेन की मार्गरेट थेरेसा
स्पेन के चार्ल्स द्वितीय फ़िलिप चतुर्थ (Felipe, Filipe; 8 अप्रैल 1605 - 17 सितंबर 1665) 1621 से अपनी मृत्यु तक स्पेन के राजा थे और (फिलिप तृतीय के रूप में) 1621 से 1640 तक पुर्तगाल के राजा रहे। फ़िलिप को कला और कई कलाकारों के संरक्षण के लिए याद किया जाता है। स्पेन पे उनके राज के समय तीसवर्षीय युद्ध भी हो रहा था।
जीवनी
फ़िलिप चतुर्थ का जन्म स्पेन की राजधानी में फ़िलिप तृतीय और उनकी पत्नी ऑस्ट्रिया की मार्गरेट के सबसे बड़े बेटे के रूप में हुआ था। 1615 में, 10 साल की उम्र में, फ़िलिप की शादी फ्रांस की 13 वर्षीय एलिजाबेथ से हुई थी। एलिजाबेथ से फ़िलिप को सात बच्चे हुए थे, जिनमें से केवल एक बेटा था, बाल्थरसार चार्ल्स। चार्ल्स की मृत्यु सोलह वर्ष की आयु में हो गई थी।
फ़िलिप को अपने पिता से एक बड़ा साम्राज्य विरासत में मिला था। 17वीं शताब्दी की शुरुआत में स्पेन के पास थे - कैस्टिले, आरागॉन, वालेंसिया और पुर्तगाल के राज्य, कैटेलोनिया और आंदालुसिया के स्वायत्त प्रांत और साथ में नेपल्स, नीदरलैंड्स एवं मिलान के प्रांत। यह सभी कैस्टिले राजशाही और फ़िलिप चतुर्थ के व्यक्तित्व के साथ जुड़ी संस्था थी।Parker, Europe in Crisis, p. 61.
1649 में 44 वर्ष की आयु में, एलिजाबेथ और उनके एकमात्र उत्तराधिकारी दोनों की मृत्यु के बाद फ़िलिप ने पुनर्विवाह किया। उनकी दूसरी पत्नी, 14 वर्षीय मारिया ऐना जिन्हें मारियाना भी कहा जाता है, फ़िलिप की भतीजी और सम्राट फर्डिनेंड तृतीय की बेटी थी। उनका विवाह 7 अक्टूबर 1649 को हुआ था। मारिया ऐना ने उन्हें पांच बच्चे दिये लेकिन वयस्कता तक केवल दो ही बचे। एक बेटी मार्गरीटा थेरेसा, जिनका जन्म 1651 में हुआ था और 1661 में स्पेन के भावी चार्ल्स द्वितीय। 1660 तक वह पुर्तगाल का ताज खो चुके थे जिसे उनके दादा ने जीता था।Elliot, Richelieu and Olivares, p. 8.
फ़िलिप की मृत्यु के समय तक, स्पेनिश साम्राज्य लगभग 12.2 मिलियन वर्ग किलोमीटर (4.7 मिलियन वर्ग मील) के क्षेत्र तक पहुंच गया था लेकिन वह अन्य पहलुओं में गिरावट में था। ये एक ऐसी प्रक्रिया थी जिसमें फ़िलिप ने सफल घरेलू और सैन्य सुधार करने में असमर्थता के साथ योगदान दिया था।अंगूठाकार|फ़िलिप का 1623 का चित्र।
सन्दर्भ
श्रेणी:स्पेन के लोग
श्रेणी:पुर्तगाल के लोग