Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (University Institute of Engineering and Technology (UIET)), कानपुर में स्थित एक इञ्जीनियरी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान है। इसकी स्थापना १९९६ में हुई थी। पहले इसका नाम 'इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान' था। यह संस्थान छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का एक स्वायत्त संस्थान है और इस विश्वविद्यालय के प्रांगण में ही स्थित है। जब यह आरम्भ हुआ था तब केवल २४० विद्यार्थी लिए गए थे किन्तु अब इसमें इंजीनिअरिंग की छः विधाओं में लगभग २२०० विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यह स्ववित्तपोषित संस्थान है। == विभाग == इस संस्थान में निम्नलिखित शैक्षणिक विभाग हैं- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग विभाग (Electronics & Communication Engineering) कम्प्यूटर विज्ञान विभाग (Computer Science) मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग (Mechanical Engineering) रासायनिक इंजीनियरिंग विभाग (Chemical Engineering) सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (Information Technology) पदार्थ विज्ञान एवं धातुकर्म इंजीनियरिंग विभाग (Material Science & Metallurgical Engineering) संगणक अनुप्रयोग विभाग (Department of Computer Application) जैवसूचना विभाग ( Department of BioInformatics) भौतिकी विभाग (Department of Physics) रसायन विभाग (Department of Chemistry) फैशन प्रौद्योगिकी विभाग (Fashion Technology) == प्रवेश == इस संस्थान में एक वर्ष में एक बार प्रवेश (ऐडमिशन) प्रदान किया जाता है। वर्तमान समय में प्रवेश यूपीएसईई (UPSEE / उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा) और जेईई-मेन्स पर आधारित है। हालांकि, विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर लिए गए निर्णयों के अनुसार प्रवेश की कुछ सीटों पर प्रवेश अन्य प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से की जा सकती हैं। == सन्दर्भ ==