Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्प्राट्ली द्वीप विवाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|स्प्राट्ली द्वीपसमूह और उन पर अधिकार रखने वाले देश स्प्राट्ली द्वीप विवाद स्प्राट्ली द्वीप समूह को लेकर उपजा एक प्रादेशिक विवाद (territorial dispute) है। स्प्राट्ली द्वीपसमूह, दक्षिण चीन सागर में स्थित हैं। इन द्वीप समूहों पर अधिकार जताने वाले देश हैं - वियतनाम, चीन, ताईवान, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई। ब्रुनेई के अलावा सभी के अधिकार में कोई-न-कोई द्वीप अवश्य है। दक्षिणी चीन के समुद्र में तेल और गैस से समृद्ध कई द्वीप हैं। लेकिन इनमें से ज़्यादातर सीमा विवाद में उलझे हुए हैं। इन द्वीपों पर चीन के अलावा वियतनाम समेत कई देश दावेदारी करते हैं। मसलन, वियतनाम परासल द्वीप पर दावा ठोकता रहा है। इस द्वीप पर 1974 में चीन ने कब्जा किया था। स्प्राट्ली द्वीप पर भी वियतनाम और चीन दावा करते रहे हैं। जून, 2007 में ब्रिटिश कंपनी बीपी ने वियतनाम और स्प्राट्ली द्वीप के बीच में मौजूद ब्लॉक पर तेल खोजने की योजना रद्द कर दी थी। कंपनी ने इसकी वजह वियतनाम और चीन के बीच इस समुद्री इलाके के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद को वजह बताया था। इन्हें भी देखें स्प्रैटली द्वीप समूह बाहरी कड़ियाँ चीन की दादागीरी: कुआं वियतनाम का, फिर भी भारत को तेल निकालने से रोका श्रेणी:अंतरराष्ट्रीय विवाद