411 REFERENCE · Wikipedia
नासिर शाह फ़ारूकी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नासिर शाह फ़ारूकी खानदेश का सुल्तान 1399 -1437 अहमद खान फ़ारूकी मीरान आदिल खान प्रथम फारूक़ी राजवंश
नासिर शाह फ़ारूकी जिन्हें ग़रीब ख़ान के नाम से भी जाना जाता है, ख़ानदेश सल्तनत के दूसरे सुल्तान थे। वे अपने पिता अहमद खान फ़ारूकी की मृत्यु के बाद 1399 में नवाब की गद्दी पर बैठे और 1437 तक शासन किया । नासिर खान ने अपने शासन की शुरुआत असीरगढ़ के शक्तिशाली किले पर कब्ज़ा करके की, जिसके लिए संत ज़ैनुद्दीन शिराज़ी ने उन्हें गर्मजोशी से बधाई दी। संत ज़ैनुद्दीन नासिर से मिलने के लिए ताप्ती नदी के पूर्वी तट तक आए थे। चूँकि संत ने नदी पार करने से इनकार कर दिया, इसलिए वहाँ एक नगर बसाया गया, जिसे ज़ैनाबाद कहा गया, जबकि पश्चिमी तट पर, जहाँ नासिर ने अपना डेरा डाला था, प्रसिद्ध नगर बुरहानपुर का निर्माण किया गया जिस का नाम संत ज़ैनुद्दीन के गुरु संत बुरहानुद्दीन ग़रीब के नाम पर रखा गया। आगे चल कर यह ख़ानदेश सल्तनत की राजधानी बनी।http://archive.org/details/dli.ernet.527074 The Delhi Sultanate Majumdar R.c. 1960 Bharatiya Vidya Bhavan Bombay
अपने 38 वर्षों के शासनकाल में उन्होंने सल्तनत को एक सुदृढ़ नींव दी। उनकी पुत्री आगा ज़ैनब का विवाह बहमनी सल्तनत के युवराज अलाउद्दीन से हुआ, जो बाद में अलाउद्दीन अहमद शाह के नाम से बहमनी सल्तनत के नवाब बने।
सन्दर्भ
श्रेणी:खानदेश के सुल्तान