Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वैभवी मर्चेंट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वैभवी मर्चेंट बॉलीवुड फिल्मों में एक भारतीय कोरियोग्राफर हैं। उन्हें काफी बॉलीवुड़ फिल्मों में अपने नाटकीय काम के लिए जाना जाता है। वह कोरियोग्राफर बी हीरालाल की पोती एवम श्रुति मर्चेंट की बड़ी बहन हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत अपने अंकल चिन्नी प्रकाश के सहायक के रूप में की। उसने अपने अभिनय की शुरुआत मलयालम फिल्म स्नेहपूर्वं अन्ना से की। उनका पहला एकल काम फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गीत "ढोल बाजे के लिए" कोरियोग्राफी करना था। अपने इस काम के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने काम से एक छोटा विराम लिया और फिर २००१ में आई लगान फिल्म के गीत "'ओ री छोरी'" के साथ वापसी की। उन्होंने फिर बंटी और बबली फिल्म के कजरा रे गाने का नृत्य निर्देशन किया जिसने उन्हे कई पुरस्कार दिलवाये। उन्होंने सीमित संख्या में फिल्मों के गीतों का नृत्य निर्देशन जारी रखा, जैसे कि देवदास (२००२ की हिंदी फिल्म),बागबान, फ़िदा (२००४ फ़िल्म), धूम (२००४ फ़िल्म) (और इसके दो अगली कड़ियों के लिए), वीर ज़ारा,आजा नचले और रब ने बना दी जोड़ी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई संगीत "द मर्चेंट्स ऑफ़ बॉलीवुड", का भी नृत्य निर्देशन किया जो कि टोबी गफ द्वारा अपने परिवार के बारे में लिखा गया एक संगीत है। वह टेलीविजन डांस शो नच बलिए ३, झलक दिखला जा (सीजन ३), जरा नच के दिखा २, और जस्ट डांस की जज रह चुकी हैं। == कोरियोग्राफर के रूप में == == अभिनेत्री के रूप में == २०००: स्नेहपूर्वं अन्ना एक मलयालम फिल्म जो कि संगीत सिवान द्वारा निर्देशित है। २०१२: स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के गीत डिस्को दीवाने में विशेष उपस्थिति के लिए। == पुरस्कार == राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार २०००: नेशनल फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए- "ढोली तारो ढोल बाजे" ([[हम दिल दे चुके सनम (1999 फ़िल्म)हम दिल दे चुके सनम) आईफा पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए-बंटी और बबली २००६ और आजा नचले २००७ में। == सन्दर्भ ==