Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

थियोक्रितस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

थियोक्रितस (प्राचीन ग्रीक : Θεόκριτος, Theocritos / अंग्रेजी : Theocritus) यूनानी ग्राम्यगीतों का कवि। परिचय तियोक्रितस सिराक्यूज में उत्पन्न हुआ। कुछ लोग उसे कॉस में जनमा मानते हैं। तृतीय शताब्दी ईo पूo के उत्तरार्ध में जीवित था। मिस्र पहुँचने पर टॉलेमी फिलैडेल्फस ने उसका बहुत सम्मान किया। थियोक्रितस ने उसके सम्मान में कुछ कविताएँ लिखीं। सिराक्यूज लौटने पर हीरों द्वितीय से उसकी मित्रता हुई। उसके द्वारा रचित ग्राम्यगीतों में अब प्रतिक्षप्तांश बहुत मिलता है। ऐसा माना जाता है कि यूनानी साहित्य में ग्राम्यगीतों की मधुरता का समावेश थियोक्रितस ने किया, यद्यपि यूनानी डोरियन लोगों में इस साहित्य के तत्व विद्यमान थे। थियोक्रितस ने अपने गीतों में सिसली के जनजीवन को उसकी गहराई में पैठकर चित्रित किया है। उन गीतों में कवि ने कहीं मधुर हास्य बिखेरा है तो कहीं वह जीवन के कटु यथार्थ से शोकविह्वल होकर रोया भी है। डोरी भाषा की ग्रामीण बोली में अपना साहित्य रचते हुए उसने शैली और भाव-सौंदर्य को जीवित रखा है। वरजिल और टेनीसन उससे बहुत प्रभावित जान पड़ते हैं। मीनेक वर्ड्सवर्थ और फ्रट्शे ने थियोक्रितस की कविताओं का संपादन किया है। चैपमैन और कालवरली ने उनके अंग्रेजी अनुवाद प्रस्तुत किए हैं। बाहरी कड़ियाँ Poems by Theocritus English translations Online text: Theocritus translation by J. M. Edmonds, 1912 An ancient Life of Theocritus, from the scholia श्रेणी:प्राचीन ग्रीक कवि