411 REFERENCE · Wikipedia
एंकी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेसोपोटामिया एंकीsux 4 𒀭𒂗𒆠 none Enki(Ea).jpg एडा सील से एंकी का विवरण, लगभग 2,300 ईसा पूर्व की एक प्राचीन अक्कादियाई सिलेंडर सीलThe Adda Seal https://www.britishmuseum.org/research/collection_online/collection_object_details.aspx?objectId=368706&partId=1&searchText=89115&page=1 ब्रिटिश म्यूज़ियम सृजन, बुद्धि, शिल्प, प्रजनन क्षमता, वीर्य, जादू, शरारत के देवता बकरी, मछली, समुद्री बकरी-मछली, चिमेरा निनहुर्साग, दमकिना एन्लिल मर्दुक, दुमुज़िद, निनसार, निनकुर्रा, उट्टू, निंटी अनु और नाम्मू प्ताह मिस्र
एंकी जल, ज्ञान (गेस्टु), शिल्प (गासम) और सृजन (नुदिमुद) के सुमेरियाई देवता हैं। बाद में उन्हें अक्कादियाई (असीरियाई-बेबीलोनियाई) धर्म में ईय या ऐ के नाम से जाना गया। वे मुख्य रूप से एरिडु शहर के कुलदेवता थे। बाद में उनके पंथ का प्रभाव पूरे मेसोपोटामिया में कनानियों, हित्तियों और हुरियनों तक फैल गया। उनकी परिकल्पना नक्षत्र के रूप में भी की गई जिसे ईय का तारा भी कहा जाता है।रोजर्स जे. एच. ऑरिजिंस ऑफ़ द एंशियंट कॉन्सटेलेशंस: आई. द मेसोपोटामियन ट्रैडिशन https://ui.adsabs.harvard.edu/abs/1998JBAA..108....9R/abstract Journal of the British Astronomical Association 18 जनवरी 2025 9–28 1 फरवरी 1998 दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के आसपास कभी-कभी उन्हें लिखित रूप में "40" की संख्या से दर्शाया जाता था इसे "पवित्र अंक" माना जाता था।हिन्नेल्स जॉन आर. अ हैंडबुक ऑफ़ एंशियंट रिलीजियंस 2007 कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रैस 978-1-139-46198-6 174 https://books.google.co.in/books?id=FIYiil96ZXAC&pg=PA174&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false 18 जनवरी 2025 en
व्युत्पत्ति
एंकी के नाम का सटीक अर्थ अनिश्चित है। इसका शाब्दिक अर्थ है - "भू-स्वामी"। सुमेरियाई एन (ईएन) का अर्थ है "स्वामी"। यह उपाधि मूल रूप से उच्च पुजारी को दी जाती थी। वहीं की (केआई) का अर्थ है "पृथ्वी"। अन्य स्रोतों के अनुसार यह किग या कुर है। किग का अर्थ अज्ञात है किंतु कुर का अर्थ है "टीला"। ईय नाम कथित तौर पर हुर्रियाई मूल का है।हर्बर्ट बी. हुफ़मोन अमोराइट पर्सनल नेम्स इन द मैरी टैक्सट्स: अ स्ट्रक्चरल एंड लैक्सिकल स्टडी 1965 द जॉन्स हॉप्किंस प्रैस बाल्टीमोरे, मैरीलैंड
आराधना
एंकी की उपासना करने वाला प्रमुख मंदिर ई-अब्ज़ु के नाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ है - भूमिगत जल गृह। यह एक जिग्गुराट मंदिर था जो एरिदु में प्राचीन फारस की खाड़ी के तट के पास यूफ्रेटियाई दलदली भूमि से घिरा हुआ था।
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Enki
प्राचीन मेसोपोटामिया के देवी-देवता: एंकी/ईए (देवता)
एनकी और निन्हुरसाग
मानव निर्मिति
एन्की और इनान्ना
श्रेणी:देवता
श्रेणी:संस्कृति