Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अकादमी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|300px|thumb|राफैल (1509–1510), के ज़रिएं चित्रित 'एथेन्स का स्कूल' अकादमी, मूल तौर पर प्राचीन यूनान में एथेन्स नगर में मौजूद एक स्थानीय वीर 'अकादेमस' के निजी बगीचे का नाम था। वक़्त गुज़रते यह बगीचा वहाँ के नागरिकों को तौहफे के तौर पर दिया गया था और उनके लिए खेल, कसरत, शिक्षा और चिकित्सा का केन्द्र बन गया था। मशहूर दार्शनिक अफलातून (प्लेटो) ने इसी बगीचे मे एथेन्स के प्रथम दर्शन विश्वविद्यालय की स्थापना की। आगे चलकर इस विश्वविद्यालय को ही अकादमी कहा जाने लगा। एथेंस की यह अकेली ऐसी सन्स्थान थी जिसमें नगरवासियों के आवापिक बाहर के लोग भी शामिल हो सकते थे। परिचय इसमें विद्या देवियों (म्यूज़ेज़) का एक मंदिर था। प्रति मास यहाँ एक सहभोज हुआ करता था। इसमें संगमरमर की एक अर्धवृताकार शिला थी। कदाचित् इसी पर से अफलातून और उनके उत्तराधिकारी अपने सिद्धांतों और विचारों का प्रसार किया करते थे। गंभीर संवाद एवं विचार विनिमय की शैली में वहाँ दर्शन, नीति, शिक्षा और धर्म की मूल धारणाओं का विश्लेषण होता था। एक, अनेक, संख्या, असीमता, सीमाबद्धता, प्रत्यक्ष, बुद्धि, ज्ञान, संशय, ज्ञेय, अज्ञेय, शुभ, कल्याण, सुखस आनंद, ईश्वर, अमरत्व, सौर मंडल, निस्सरण, सत्य और संभाव्य, ये उदाहरणतः कुछ प्रमुख विषय हैं जिनकी वहाँ व्याख्या होती थी। यह संस्था नौ सौ वर्षों तक जीवित रही और पहले धारणावाद का, फिर संशयवाद का और उसके पश्चात् समन्वयवाद का संदेश देती रही। इसका क्षेत्र भी धीरे-धीरे विस्तृत होता गया और इतिहास, राजनीति आदि सभी विद्याओं और सभी कलाओं का पोषण इसमें होने लगा। परंतु साहसपूर्ण मौलिक रचनात्मक चिंतन का प्रवाह लुप्त सा होता गया। 529 ई. में सम्राट जुस्तिनियन ने अकादमी को बंद कर दिया और इसकी संपत्ति जब्त कर ली। फिर भी कुछ काल पहले से ही यूरोप में इसी के नमूने पर दूसरी अकादमियाँ बनने लग गई थीं। इनमें कुछ नवीनता थी; ये विद्वानों के संघों अथवा संगठनों के रूप में बनीं। इनका उद्देश्य साहित्य, दर्शन, विज्ञान अथवा कला की शुद्ध हेतुरहित अभिवृद्धि था। इनकी सदस्यता थोड़े से चुने हुए विद्वानों तक सीमित होती थी। ये विद्वान बड़े पैमाने पर ज्ञान अथवा कला के किसी संपूर्ण क्षेत्र पर, अर्थात् संपूर्ण प्राकृतिक विज्ञान, संपूर्ण साहित्य, संपूर्ण दर्शन, संपूर्ण इतिहास, संपूर्ण कला क्षेत्र आदि पर दृष्टि रखते थे। प्रायः यह भी समझा जाने लगा कि प्रत्येक अकादमी को राज्य की ओर से यथासंभव संस्थापन, पूर्ण अथवा आंशिक आर्थिक सहायता, एवं संरक्षण के रूप में मान्यता प्राप्त होनी ही चाहिए। कुछ यह भी विश्वास रहा है कि विद्या के क्षेत्रों में उच्च स्तर की योग्यता बहुत थोड़े व्यक्तियों में हो सकती है और इसका समाज के धनी और वैभवशाली अंगों से मेल बना रहना स्वाभाविक तथा आवश्यक भी है। पिछले दो सहस्र वर्षों में बहुत से देशों में इन नवीन विचारों के अनुसार बनी हुई कई-कई अकादमियाँ रही हैं। अधिकांश अकादमियाँ विज्ञान, साहित्य, दर्शन, इतिहास, चिकित्सा अथवा ललित कला में से किसी एक विशेष क्षेत्र में सेवा करती रही हैं। कुछ की सेवाएँ इनमें से कई क्षेत्रों में फैली रही हैं। लोकतंत्रवादी विचारों और भावनाओं की प्रगति से अकादमी की इस धारणा में वर्तमान काल में एक नया परिवर्तन आरंभ हुआ है। आज की कुछ अकादमियाँ जनजीवन के निकट रहने का प्रयत्न करने लगी हैं, जनता की रुचियों, विचारधाराओं और कलाओं को अपनाने लगी हैं और अन्य प्रकार से जनप्रिय बनने का प्रयास करने लगी हैं। भारत में राष्ट्रीय संस्कृति ट्रस्ट द्वारा स्थापित ललित कला अकादमी, संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी इस परिवर्तन की प्रतीक हैं। बाहरी कड़ियाँ प्लेटो की अकादमी Academy of Plato - MacTutor Atlas of Ancient and Classical Geography (Project Gutenberg) see Athens & Syracuse map - by Samuel Butler Christopher Planeaux' history of the site of the Academy Plato's Academy, from the Hellenic Ministry of Culture Map of ancient Athens with location of the Academy Site of the Academy rediscovered (needs better site linked) The Academy, from the Internet Encyclopedia of Philosophy आधुनिक संस्थाएँ Academy Burg Fürsteneck German academy for vocational and cultural education in the castel Burg Fürsteneck Academy Drama School website Academy of Athens, official website of the modern institution Ardennes Outdoor Academy of the Thierry Graduate School of Leadership Digital Media Academy Film Academy Geneva Academy of International Humanitarian Law and Human Rights Royal Academy of Music, London The Academy at Charlemont The Jewish Academy The United States Air Force Academy Deerfield Academy Database of the Italian Academies at the British Library Academy for Self-improvement श्रेणी:शिक्षा श्रेणी:यूनान श्रेणी:विद्यार्जन (अकादमीकि)