411 REFERENCE · Wikipedia
दूरदर्शन नेशनल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डीडी नैशनल Dd national New Logos.png चित्र:डीडी नेशनल 200px 15 सितम्बर 1959 (भारत में) दूरदर्शन भारत नई दिल्ली, भारत डीडी इंडिया डीडी भारती डीडी न्यूज़ डीडी स्पोर्ट्स डीडी फ़्री डिश चैनल 01 डिश टीवी चैनल 115 टाटा प्ले चैनल 114 सन डायरेक्ट डीटीएच चैनल 310 डी2एच चैनल 127 एयरटेल डिजिटल टीवी चैनल 136
दूरदर्शन नैशनल भारत में एक केन्द्र शासित हिन्दी टीवी चैनल है तथा इस चैनल की पहुँच भारत के लगभग हर हिस्से तक है।
यह विभिन्न आयोजनों जैसे गणतंत्र दिवस समारोह, स्वतंत्रता दिवस समारोह, राष्ट्रीय पुरस्कार प्रस्तुति समारोह, राष्ट्रपति और देश के प्रधानमंत्री के भाषण, संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण, महत्वपूर्ण संसदीय बहसों, रेल और सामान्य बजट प्रस्तुतियों, लोक सभा और राज्य सभा में प्रश्न काल, चुनाव परिणाम और विश्लेषण, शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और भारत के लिए महत्वपूर्ण विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की यात्राओं का डीडी नैशनल पर सीधा प्रसारण होता है। यह विभिन्न शिक्षा से संबधित कार्यक्रमों जैसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), शैक्षिक प्रौद्योगिकी के केन्द्रीय संस्थान (सीआईईटी) और शिक्षा प्रौद्योगिकी के राज्य संस्थान (एसआईइटी) के साथ-साथ मनोरंजक कार्यक्रमों का भी प्रसारण करता है।
दूरदर्शन पर २५ अप्रैल १९८२ में रंगीन प्रसारण किया। वह भारत में पहली बार रंगीन प्रसारण था।
डीडी नैशनल द्वारा प्रसारित कार्यक्रम
डीडी नेशनल द्वारा प्रसारित कार्यक्रमों की सूची
खेलों का प्रसारण
आमतौर पर, भारत में खेले जा रहे एकदिवसीय क्रिकेट तथा 20-20 क्रिकेट जैसे अंतरराष्ट्रीय मैचों का डीडी नैशनल पर सीधा प्रसारण किया जाता है। इस पर 2014 में संपन्न हुए पुरुषों के हॉकी विश्व कप के सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल मुक़ाबलों के अतिरिक्त उन मुक़ाबलों का भी प्रसारण किया गया जिसमें भारत शामिल था।
इन्हें भी देखें
ऑल इंडिया रेडियो
डीडी डायरेक्ट प्लस
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
बाहरी कड़ियाँ
दूरदर्शन की आधिकारिक इंटरनेट साईट
दूरदर्शन न्यूज़ साईट
PFC पर एक लेख
मीडिया वर्ल्ड एशिया
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दी टीवी चैनल
श्रेणी:दूरदर्शन चैनल
श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल