411 REFERENCE · Wikipedia
क़ारग़िलिक ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|240px|चीन के शिंजियांग प्रांत के काश्गर विभाग (पीला रंग) के अन्दर स्थित क़ारग़िलिक ज़िला (गुलाबी रंग)
क़ारग़िलिक ज़िला (उइग़ुर: ur قاغىلىق ناھىيىسى, चीनी: 叶城县, अंग्रेज़ी: Kargilik) चीन के शिंजियांग प्रांत के काश्गर विभाग में स्थित एक ज़िला है। इसका क्षेत्रफल २८,६०० वर्ग किमी है और सन् २००२ की जनगणना में इसकी आबादी ३,७०,००० अनुमानित की गई थी। तिब्बत-शिंजियांग राजमार्ग (चीन राष्ट्रीय राजमार्ग २१९) यहीं से शुरू होकर तिब्बत की ओर जाता है।Xinjiang: China's Muslim borderland S. Frederick Starr M.E. Sharpe, 2004 9780765613189 http://books.google.com/books?id=GXj4a3gss8wC 27 दिसंबर 2011 https://web.archive.org/web/20140720181705/http://books.google.com/books?id=GXj4a3gss8wC 20 जुलाई 2014 live
उच्चारण सहायता
ध्यान दीजिये कि 'क़ारग़िलिक' (ur قاغىلىق) नाम उइग़ुर भाषा से लिया गया है। इसमें 'क़' का उच्चारण 'क' से ज़रा भिन्न है और उसी तरह 'ग़' का उच्चारण भी 'ग' से ज़रा भिन्न है।
इन्हें भी देखें
काश्गर विभाग
शिंजियांग
अक्साई चिन
तिब्बत-शिंजियांग राजमार्ग
सन्दर्भ
श्रेणी:शिंजियांग
श्रेणी:अक्साई चिन
श्रेणी:शिंजियांग के ज़िले
श्रेणी:चीन के ज़िले