411 REFERENCE · Wikipedia
कूडनकुलम नाभिकीय विद्युत परियोजना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुंड़नकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र Kudankulam NPP.jpg India 8 10 08 N 77 42 45 E region:IN_type:landmark_source:dewiki inline,title भारत तमिल नाडु सितम्बर - 2001 यूनिट-१ चालू, यूनिट-२ निर्माणाधीन न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड 2000 MW VVER
कुंड़नकुलम नाभिकीय विद्युत परियोजना (केकेएनपीपी) भारत के तमिलनाडु प्रदेश के कुंड़नकुलम में स्थित है। इसका निर्माण सन् २००२ में आरम्भ हुआ और १३ जुलाई २०१३ को यह क्रान्तिक (क्रिटिकल/चालू) हुआ। http://in.reuters.com/article/2013/10/22/india-russia-nuclear-kudankulam-idINDEE99L07C20131022 India starts production at Kudankulam nuclear plant 23 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131023124116/http://in.reuters.com/article/2013/10/22/india-russia-nuclear-kudankulam-idINDEE99L07C20131022 23 अक्तूबर 2013 live इस परियोजना में 1000 मेगावाट विद्युत क्षमता वाले दो यूनिट (केकेएनपीपी 1 तथा 2) हैं। पहले यूनिट ने २२ अक्टूबर २०१३ से विद्युत ग्रिड को विद्युत आपूर्ति करना आरम्भ किया। http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=29130 परमाणु ऊर्जा उत्पादन पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 23 जुलाई 2014 24 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140728152712/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=29130 28 जुलाई 2014 live इस संयंत्र की दो इकाइयों की मूल लागत १३१७१ करोड़ थी जो बढ़कर १७२७० हो गयी।
१० अगस्त २०१६ को इसकी दूसरी इकाई को क्रान्तिक (क्रिटिकल) किया गया (अर्थात चालू किया गया।)
यूनिट-१
कुडनकुलम नाभिकीय विद्युत परियोजना (केकेएनपीपी) में 1000 मेगावाट विद्युत क्षमता वाली दो इकाईयाँ (केकेएनपीपी 1 तथा 2) हैं।
केकेएनपीपी इकाई-1 भारतीय नाभकीय विद्युत कार्पोरेशन लि. (एनपीसीआईएल) का 20वां नाभकीय विद्युत स्टेशन है जो विद्युत ग्रिड से जोड़ा जा चुका है। http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=24909 कुडनकुलम इकाई-1 को ग्रिड से जोड़ा गया पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 22 अक्टूबर 2013 24 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140728153058/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=24909 28 जुलाई 2014 live इसे अक्टूबर, 2013 में ग्रिड के साथ जोड़ा गया था और यह अनिश्चित तौर पर विद्युत का उत्पादन कर रहा है। इस यूनिट के विद्युत स्तर को परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद (एईआरबी) द्वारा दी गई अनुमति के अनुसार चरणवार बढ़ाया गया और इसने 07 जून 2014 को पूर्ण विद्युत क्षमता (1000 मेगावाट) हासिल कर ली। अक्टूबर 2013 को ग्रिड के साथ जोड़े जाने के बाद से लेकर 13 जुलाई 2014 तक इसमें अनिश्चित तौर पर विद्युत का वास्तविक रूप से उत्पादन लगभग 2565 यूनिट रहा है।
यूनिट-२
१० अगस्त २०१६ को इसकी दूसरी इकाई (KKNPP2) को क्रान्तिक (क्रिटिकल) किया गया (अर्थात चालू किया गया।)
दुर्घटना
14 मई 2014 को हुई गरम पानी रिसाव की घटना के फलस्वरूप एनपीसीआईएल के तीन कामगार गरम पानी से जलने के कारण घायल हुए और तीन ठेका कामगार केकेएनपीपी यूनिट-1 की टर्बाइन बिल्डिंग के एक हीटर लूप के तीन स्तरीय गरम पानी इनलेट वाल्व के रख-रखाव के दौरान जख्मी हुए। (इस हीटर लूप को रख-रखाव के दौरान बंद कर दिया गया था।) यह घटना ट्रैप में गरम पानी की निकासी से हुई। घटना की शुरूआती जांच से पता चला कि पांच सौ एमएम आकार के वाल्व के फटने के कारण एकत्रित गरम पानी फैलने से यह घटना हुई। http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=27894 कुडन्कुलम संयंत्र में गर्म पानी रिसाव की घटना की समीक्षा पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 20 जुलाई 2014 24 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140728175522/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=27894 28 जुलाई 2014 live
right|thumb|300px|कुडनकुलम परमाणु संयन्त्र (निर्माण होते समय)
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मोदी, पुतिन और जयललिता ने संयुक्त रूप से कुडनकुलम परमाणु संयन्त्र का किया उद्घाटन (१० अगस्त २०१६)
श्रेणी:नाभिकीय शक्ति
श्रेणी:भारत में नाभिकीय शक्ति