Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डेविड शुल्मन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डेविड डीन शुल्मन (David Dean Shulman ; जन्म : 13 जनवरी, 1949 ) इजराइल के एक भारतविद हैं। वे विश्व के भारतीय भाषाओं के सबसे अग्रणी विद्वानों में से एक हैं। उनके अनुसंधान-क्षेत्र में दक्षिण भारत में धर्म का इतिहास, भारतीय काव्यशास्त्र, तमिल इस्लाम, द्रविड़ भाषाएँ, तथा कर्नाटक संगीत आदि सम्मिलित हैं। पहले वे हिब्रू विश्वविद्यालय, येरुसलम में भारतीय अध्ययन तथा तुलनात्मक धर्म के प्राध्यापक थे। इसके अलावा वे इसी विश्वविद्यालय में भारतीय, इरानी एवम अर्मेनियायी अध्ययन के प्राध्यापक थे।। सम्प्रति वे हिब्रू विश्वविद्यालय में मानवत अध्ययन के रेनी लैंग (Renee Lang) प्राध्यापक हैं। वे १९८८ से इजराइल विज्ञान एवं मानविकी अकादमी के सदस्य हैं। वे हिब्रू के कवि, साहित्यिक आलोचक एवं सांस्कृतिक मानवविज्ञानी हैं। उन्होने २० से अधिक पुस्तकों का लेखन या सहलेखन किया है। वे शान्ति कार्यकर्ता हैं और 'ता-आयुष' नामक संयुक्त इजराइल-फिलिस्तीनी आन्दोलन के संस्थापक सदस्य हैं। सन २००७ में उन्होने 'डार्क होप: वर्किंग फॉर पीस इन इजरायल ऐण्ड पैलेस्टाइन' नामक पुस्तक की रचना की। वे हिब्रू और अंग्रेजी में द्विभाषी होने के साथ-साथ संस्कृत, हिन्दी, तमिल, तेलुगु के भी विद्वान हैं। इसके अलावा वे ग्रीक, रूसी, फ्रांसीसी, जर्मन, फारसी, अरबी, मलयालम को पढ़ लेते हैं। उनका विवाह ईलीन शुल्मन (Eileen Shulman) से हुआ है। इनके तीन पुत्र हैं। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == इज़राइल में हिंदी क्यों? (डॉ॰गेनादी श्लोम्पेर, तेल-अवीव विश्वविद्यालय, इज़राइल) इज़रायल में हिंदी की लोकप्रियता छोटे से देश में हिंदी के लिए बड़ा दिल Hebrew University Professor Wins Israel Prize for Religious Studies for Research on India