411 REFERENCE · Wikipedia
जंग (1996 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जंग जंग.jpg जंग का पोस्टर राजीव कुमार रामा राव तातिनेनी नदीम-श्रवण मिथुन चक्रवर्ती, अजय देवगन, आदित्य पंचोली, रंभा 19 अप्रैल, 1996 भारत हिन्दी
जंग 1996 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। अजय देवगन, रंभा, सदाशिव अमरापुरकर, टिन्नू आनन्द और सुजाता मेहता के साथ मिथुन चक्रवर्ती और आदित्य पंचोली (दोहरी भूमिका में) फिल्म में है।
संक्षेप
सहायक पुलिस आयुक्त अर्जुन सक्सेना एक ईमानदार और मेहनती पुलिस अधिकारी हैं। यद्यपि उन्होंने करियर के रूप में पुलिस पद संभाला, फिर भी उनके छोटे भाई अजय एक वकील बन गया। जो पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों और अर्जुन सहित कई प्रतिवादी की सहायता के लिए आगे आता है। अपने ग्राहकों के साथ-साथ कानून में कमी के कारण, अजय अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कानून को झुकाने में माहिर बन गया है। यह अर्जुन को पसंद नहीं है और यह दोनों भाइयों को एक दूसरे के खिलाफ कर देता है। दूसरी तरफ, अजय का मानना है कि उसका ग्राहक राम, निर्दोष हैं, जबकि अर्जुन का मानना है कि राम दोषी हैं और सलाखों के पीछे होना चाहिए। अंत में, अर्जुन की ईमानदारी ने उसे चक्रधर चौधरी के रूप में एक नया और शक्तिशाली दुश्मन दे दिया। दोनों भाइयों के रिश्ते बेहतर नहीं होते हैं, क्योंकि अजय चक्रधर की बेटी मधु से प्यार करता है।
मुख्य कलाकार
मिथुन चक्रवर्ती - ए सी पी अर्जुन सक्सेना
अजय देवगन - अजय बहादुर सक्सेना
आदित्य पंचोली - राम / बिल्ला
सुजाता मेहता - सीता
सदाशिव अमरापुरकर - चक्रधर चौधरी
टिन्नू आनन्द -
रंभा - मधु
संगीत
गीत गायक आनंद बख्शी नदीम-श्रवण आधी रात को घड़ी विनोद राठोड़, कविता कृष्णमूर्ति 5:51 दीवाना दीवाना ये दिल कविता कृष्णमूर्ति, अभिजीत 5:43 दिल ने कहा दिल ने सुना नदीम सैफी 7:11 जब से तुम को देखा है कविता कृष्णमूर्ति 5:51 क्या देख रहा है यार प्रिया भट्टाचार्य, विनोद राठोड़, बाबुल सुप्रियो 5:32 उई अम्मा उई अम्मा कविता कृष्णमूर्ति 5:42
बाहरी कड़ियाँ
0116726 जंग
श्रेणी:1996 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:नदीम–श्रवण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में