Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्क्रीम (2022 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|फिल्म का पोस्टर। स्क्रीम सन् 2022 की अमेरिकी डरावनी फिल्म है। इसका निर्देशन मैट बेटिनेली-ओलपिन और टायलर गिललेट ने किया है और इसे जेम्स वेंडरबिल्ट और गाइ बुसिक ने लिखा है। यह स्क्रीम फिल्म शृंखला की पांचवीं किस्त है और स्क्रीम 4 (2011) का सीधा सीक्वल है।Scream review: A shocking, bloody and clever return to Woodsboro https://www.digitalspy.com/movies/a38693088/scream-review-2022/ 18 जुलाई 2024 Digital Spy 14 जनवरी 2022 फिल्म में मेलिसा बैरेरा, काइल गैलनर, मेसन गुडिंग, मिकी मैडिसन, डायलन मिननेट, जेना ओर्टेगा, जैक क्वैड, जैस्मीन सेवॉय ब्राउन और सोनिया अम्मार हैं। साथ ही मार्ले शेल्टन, स्कीट उलरिच, रोजर एल जैक्सन, हीथर मातराज़ो, कोर्टनी कॉक्स, डेविड आर्क्वेट और नेव कैंपबेल पिछली किश्तों से अपनी भूमिकाएँ दोहरा रहे हैं। इस फिल्म का कथानक स्क्रीम (1996) में मूल वुड्सबोरो हत्याओं के पच्चीस वर्ष बाद घटित होता है। जब एक और घोस्टफेस प्रकट होता है और किशोरों के एक समूह को निशाना बनाना शुरू करता है।Scream review – irony-laden horror ‘requel’ is starting to creak with age https://www.theguardian.com/film/2022/jan/12/scream-review-irony-laden-horror-requel-is-starting-to-creak-with-age 18 जुलाई 2024 द गार्डियन 12 जनवरी 2022 वह लोग किसी न किसी तरह से मूल हत्याओं से जुड़े होते हैं।2022’s Scream does for horror what Matrix Resurrections did for sci-fi https://www.polygon.com/reviews/22882012/scream-review-2022-meta-horror 18 जुलाई 2024 Polygon 13 जनवरी 2022 कहानी वुड्सबोरो में बिली लूमिस और स्टू माचर की हत्या के पच्चीस साल बाद हाई स्कूल की छात्रा तारा कारपेंटर (जेना ओर्टेगा) घर पर अकेली होती है। उस पर घोस्टफेस द्वारा हमला किया जाता है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। मोडेस्टो, कैलिफोर्निया में, तारा की अलग हो चुकी बड़ी बहन सैम कारपेंटर को तारा के एक दोस्त वेस हिक्स (डायलन मिननेट) द्वारा इस हमले के बारे में बताया जाता है। सैम अपने बॉयफ्रेंड रिची किर्श के साथ अस्पताल में तारा से मिलने के लिए वुड्सबोरो लौटती है। वहां सैम तारा के दोस्तों के समूह से फिर से मिलती है। जिसमें हैं, वेस, एम्बर फ्रीमैन, जुड़वाँ चैड और मिंडी मीक्स-मार्टिन और लिव मैकेंज़ी। उस रात, लिव के पूर्व प्रेमी विंस श्नाइडर को घोस्टफेस द्वारा मार दिया जाता है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ tt11245972 स्क्रीम श्रेणी:2022 की फ़िल्में श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में श्रेणी:डरावनी फिल्में