Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उमाशंकर दीक्षित

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उमाशंकर दीक्षित जी का जन्म 12 जनवरी, 1901 ई. को उन्नाव, उत्तर प्रदेश में हुआ था इनके पिता का नाम राम सरूप तथा माता का नाम शिव प्यारी देवी था। इनके एकमात्र पुत्र का नाम विनोद दीक्षित था। इन्होंने स्वतंत्रता सेनानी के रूप में 'असहयोग आन्दोलन' में भाग लिया। गणेश शंकर विद्यार्थी के सहयोगी थे। इनके जीवन पर स्वामी विवेकानन्द, रामतीर्थ और गांधीजी के विचारों का गहरा प्रभाव था। उमाशंकर दीक्षित office भारत के गृह मंत्री 4 फरवरी 1973 10 अक्तूबर 1974 इन्दिरा गाँधी इन्दिरा गाँधी केसू ब्रह्मानन्दा रेड्डी कर्नाटक के राज्यपाल 10 जनवरी 1975 02 अगस्त 1977 मोहनलाल सुखाड़िया गोविन्द नारायण पश्चिम बंगाल के राज्यपाल 1 अक्तूबर 1984 12 अगस्त 1986 सतीश चन्द्र सैयद नुरूल हसन yes 1901 01 12 उन्नाव, उत्तर प्रदेश, भारत 1 पुत्र भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस क्रिस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर उमाशंकर दीक्षित (अंग्रेज़ी: Umashankar Dikshit; जन्म- 12 जनवरी, 1901 ई., उन्नाव, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 30 मई, 1991, नई दिल्ली) 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत थे। उन्होंने भारत में उन्नाव के नाम का गौरव बढ़ाया। उमाशंकर दीक्षित ने केंद्रीय गृहमंत्री व राज्यपाल जैसे महत्त्वपूर्ण पदों पर रहकर स्वयं के हित लाभ को त्याग कर राष्ट्र की सच्ची सेवा की और उसके लिए सदैव समर्पित रहे। तमाम व्यस्तता के बाद भी वे लोगों से परिवार की तरह मिलते थे। वे कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे थे। जन्म तथा शिक्षा स्वतंत्रता सेनानी उमाशंकर दीक्षित का जन्म 12 जनवरी, 1901 ई. को उन्नाव ज़िला, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनके पिता का नाम राम सरूप और माता का नाम शिव प्यारी था। अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पूर्ण करने के बाद उमाशंकर दीक्षित ने उच्च शिक्षा 'क्रिस्ट चर्च कॉलेज', कानपुर से प्राप्त की थी। परिवार उमाशंकर दीक्षित के पुत्र विनोद दीक्षित 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' (आईएएस) के सदस्य थे और उनका विवाह शीला दीक्षित से हुआ था, जो दिल्ली की मुख्यमंत्री रही हैं। उमाशंकर दीक्षित के पौत्र संदीप दीक्षित पूर्वी दिल्ली से संसद में कांग्रेस के सदस्य रह चुके हैं। स्वतंत्रता सेनानी जब उमाशंकर दीक्षित बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र थे, तभी 'असहयोग आन्दोलन' में सम्मिलित हो गए थे। वे गणेश शंकर विद्यार्थी के सहयोगी थे। उन जीवन पर स्वामी विवेकानन्द, रामतीर्थ और गांधीजी के विचारों का गहरा प्रभाव था। जेल यात्राओं में स्वाध्याय से उन्होंने विविध विषयों का पर्याप्त ज्ञान प्राप्त कर लिया था। मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू से उनका निकट का सम्बन्ध था। राज्य सभा सदस्य उमाशंकर दीक्षित कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य और कोषाध्यक्ष थे। वे कुछ वर्षों तक 'नेशनल हेराल्ड' आदि पत्रों के प्रबंध संचालक भी रहे थे। तदुपरान्त वे राज्य सभा के सदस्य चुन लिए गए। उनको केंद्र सरकार में नगर निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, यातायात और गृहमंत्री का पदभार सौंपा गया। उमाशंकर दीक्षित जी पहली बार 26/04/1961 से 02/04/1964 तक तथा 03/04/1964 से 02/04/1970 तक दूसरी बार तथा 03/04/1970 से 02/04/1976 तक तीसरी बार राज्यसभा सदस्य रहे। राज्यपाल कर्नाटक के राज्यपाल - 1976 से 1977 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल - 1984 से 1986 तक निधन उमाशंकर दीक्षित का निधन 90 वर्ष की आयु में 30 मई, 1991 को नई दिल्ली में हुआ। सन्दर्भ 1. https://web.archive.org/web/20070927190733/http://rajbhavankolkata.gov.in/html/governors07.htm 2. https://web.archive.org/web/20190116100245/http://164.100.47.5/HindiNewMembers/alphabeticallist_all_terms.aspx श्रेणी:1901 में जन्मे लोग श्रेणी:१९९१ में निधन श्रेणी:भारत के गृहमंत्री श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ श्रेणी:८वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्रेणी: कर्नाटक के राज्यपाल