411 REFERENCE · Wikipedia
बर्लिन की दीवार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|left|200px|"Irgendwann fällt jede Mauer" - "अंततः हर दीवार गिरती है"
बर्लिन की दीवार (जर्मन: Berliner Mauer बर्लीनर माउअर) पश्चिमी बर्लिन और जर्मन लोकतांत्रिक गणराज्य के बीच एक अवरोध थी जिसने 28 साल तक बर्लिन शहर को पूर्वी और पश्चिमी टुकड़ों में विभाजित करके रखा। इसका निर्माण 13 अगस्त 1961 को शुरु हुआ और 9 नवम्बर, 1989 के बाद के सप्ताहों में इसे तोड़ दिया गया। बर्लिन की दीवार अन्दरुनी जर्मन सीमा का सबसे प्रमुख भाग थी और शीत युद्ध का प्रमुख प्रतीक थी।
thumb|right|300px|बर्लिन की दीवार का एक भाग। बीच के "मृत्यु क्षेत्र" में बचकर भागने वाले प्रवासी सीमा रक्षकों के लिए सीधा निशाना बनते थे। दीवार के एक ओर भित्तिचित्र देखे जा सकते हैं। ये केवल पश्चिमी बर्लिन की तरफ बनाए जा सकते थे, पूर्वी बर्लिन की ओर ऐसा करना सख्त मना था।
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जब जर्मनी का विभाजन हो गया, तो सैंकड़ों कारीगर और व्यवसायी प्रतिदिन पूर्वी बर्लिन को छोड़कर पश्चिमी बर्लिन जाने लगे। बहुत से लोग राजनैतिक कारणों से भी समाजवादी पूर्वी जर्मनी को छोड़कर पूँजीवादी पश्चिमी जर्मनी जाने लगे (जर्मन: Republikflucht)। इससे पूर्वी जर्मनी को आर्थिक और राजनैतिक रूप से बहुत हानि होने लगी। बर्लिन दीवार का उद्देश्य इसी प्रवासन को रोकना था। इस दीवार के विचार की कल्पना वाल्टर उल्ब्रिख़्त के प्रशासन ने की और सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव ने इसे मंजूरी दी।
बर्लिन की दीवार बनने से यह प्रवास बहुत कम हो गया - 1949 और 1962 के बीच में जहाँ 25 लाख लोगों ने प्रवास किया वहीं 1962 और 1989 के बीच केवल 5,000 लोगों ने। लेकिन इस दीवार का बनना समाजवादी गुट के प्रचार तंत्र के लिए बहुत बुरा साबित हुआ। पश्चिम के लोगों के लिए यह समाजवादी अत्याचार का प्रतीक बन गई, खास तौर पर जब बहुत से लोगों को सीमा पार करते हुए गोली मार दी गई। बहुत से लोगों ने सीमा पार करने के अनोखे तरीके खोजे - सुरंग बनाकर, गरम हवा के गुब्बारों से, दीवार के ऊपर गुजरती तारों पर खिसककर, या तेज रफ्तार गाड़ियों से सड़क अवरोधों को तोड़ते हुए।
1980 के दशक में सोवियत आधिपत्य के पतन होने से पूर्वी जर्मनी में राजनैतिक उदारीकरण शुरू हुआ और सीमा नियमों को ढीला किया गया। इससे पूर्वी जर्मनी में बहुत से प्रदर्शन हुए और अंततः सरकार का पतन हुआ। 9 नवम्बर 1989 को घोषणा की गई कि सीमा पर आवागमन पर से रोक हटा दी गई है। पूर्वी और पश्चिमा बर्लिन दोनों ओर से लोगों के बड़े बड़े समूह बर्लिन की दीवार को पारकर एक-दूसरे से मिले। अगले कुछ सप्ताहों में उल्लास का माहौल रहा और लोग धीरे-धीरे दीवार के टुकड़े तोड़कर यादगार के लिए ले गए। बाद में बड़े उपकरणों का प्रयोग करके इसे ढहा दिया गया।
बर्लिन दीवार के गिरने से पूरे जर्मनी में राष्ट्रवाद का उदय हुआ और पूर्वी जर्मनी के लोगों ने जर्मनी के पुनरेकीकरण के लिए मंजूरी दे दी। 9 नवंबर 1990 को जर्मनी फिर से एक हो गया।
सन्दर्भ
Buckley William F., Jr.
The Fall of the Berlin Wall
https://archive.org/details/isbn_9780471267362 Hoboken, New Jersey
John Wiley and Sons
2004
ISBN 0-471-26736-8
(दीवार का संक्षिप्त इतिहास (अंग्रेजी))
Curtis Cate
The Ides of August: The Berlin Wall Crisis—1961
https://archive.org/details/idesofaugustberl0000cate New York City
M. Evans
1978
Honoré M. Catudal
Kennedy and the Berlin Wall Crisis
West Berlin
Berlin Verlag
1980
जान एफ केनेडी
http://www.jfklibrary.org/Historical+Resources/Archives/Reference+Desk/Speeches/JFK/003POF03BerlinCrisis07251961.htm
25 जुलाई 1961 का भाषण
31 मार्च 2007
https://web.archive.org/web/20090429042056/http://www.jfklibrary.org/Historical%2BResources/Archives/Reference%2BDesk/Speeches/JFK/003POF03BerlinCrisis07251961.htm
29 अप्रैल 2009
live
Rory Maclean
Stalin's Nose: Across the Face of Europe
https://archive.org/details/stalinsnoseacros0000macl London
HarperCollins
1992
बाहरी कड़ियाँ
बर्लिन की दीवार का उदय और अंत https://web.archive.org/web/20220128134248/https://www.bntv.in/2022/01/Rise-and-fall-of-berlin-wall-in-hindi.html 28 जनवरी 2022
Information Berlin Wall and East-Berlin (जर्मन में)
Retracing the Berlin Wall
Bernauer Straße Memorial website
Information on the East German border system (जर्मन में)
Allied Forces in Berlin (FR, UK & US Berlin Brigade)
Photographs of time of the Fall as well as updates on the current situation in Germany
Reports on reinforcements to Berlin Brigade
JFK speech clarifying limits of American protection
"Berlin 1969" includes sections on Helmstedt-Berlin rail operations.
Includes articles on rail transport for Berlin during the Cold War. (large files)
Berlin 1983: Berlin and the Wall in the early 1980s
Berlin Life: A concise but thorough history of the wall
Berlin Wall: Past and Present
The Lives of Others official website
चित्र और संस्मरण
Berlin Wall - Pictures Photographs
Gallery of annotated photographs of the Berlin Wall
Photos of the Berlin Wall by Georges Rosset
Photos of the Berlin Wall 1989 to 1999
Berlin Wall photos and stories 1989
Berlin Wall Panorama of the East Side Gallery
images of the Berlin wall
Berlin Wall Online, Chronicle of the Berlin Wall history includes an archive of photographs and texts
Personal Account of the Fall of the Berlin Wall
Berlin Wall, Past and Present, Descriptions, Videos, Images of Berlin Wall]
Berlin Wall - Personal Stories
A large number of collected images in the Flickr Berlin Wall group[श्रेणी:जर्मनी]
श्रेणी:जर्मनी का इतिहास
श्रेणी:दीवारें
श्रेणी:शीतयुद्ध
[[श्रेणी:पूर्वी गुट]
]