411 REFERENCE · Wikipedia
हैरिएट हर्मन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द राइट ऑनरेबल हैरिएट हर्मन Harriet Harman QC सांसद Harriet Harman, 2014.jpg नेता विपक्ष एलिज़ाबेथ द्वितीय डेविड कैमरन 8 मई 2015 एड मिलिबैंड एलिज़ाबेथ द्वितीय डेविड कैमरन 11 मई 2010 25 सितम्बर 2010 डेविड कैमरन एड मिलिबैंड लेबर पार्टी की नेताकार्यकारी 8 मई 2015 एड मिलिबैंड 11 मई 2010 25 सितम्बर 2010 गॉर्डन ब्राउन एड मिलिबैंड लेबर पार्टी की उपनेता गॉर्डन ब्राउन (2007–10) एड मिलिबैंड (2010–15) स्व्यँ (2010, 2015–) 24 जून 2007 जॉन प्रेस्कॉट (उपनेता)हैज़ेल ब्लीयर्स (पार्टी पदाधिकारी) अभी नहीं संस्कृति, मीडिया छाया मंत्री एड मिलिबैंड 8 अक्टूबर 2011 11 मई 2015 इवान लेविस क्रिस ब्राएंट यूनाइटेड किंगडम की छाया प्रधानमंत्री एड मिलिबैंड 7 अक्टूबर 2010 8 मई 2015 जैक स्ट्रा कोई नहीं अंतरराष्ट्रीय संबंध और विकास के लिये छाया विदेश मंत्री एड मिलिबैंड 8 अक्टूबर 2010 7 अक्टूबर 2011 डगलस अलेक्ज़ेन्डर इवान लेविस हाउस ऑफ कॉमन्स की नेतालॉर्ड प्राइवी सीलमहिला और समानता मंत्री, ब्राउन सरकार गॉर्डन ब्राउन हेलेन गुडमैनक्रिस ब्राएंटबारबरा कीली 28 जून 2007 11 मई 2010 जैक स्ट्रा (नेता, प्राइवी सील)रुथ केली (महिला) सर जॉर्ज यंग, छठें बैरोनेट (नेता, प्राइवी सील)थेरेसा मे (महिला और समानता) ब्रिटेन की सॉलिसिटर जनरल (शीर्ष सरकारी अधिवक्ता) टोनी ब्लेयर 11 जून 2001 10 मई 2005 रॉस क्रैन्सटन माइक ओ'ब्रायन सामजिक सुरक्षा मंत्रीमहिला और समानता मंत्री, ब्लेयर सरकार टोनी ब्लेयर 3 मई 1997 27 जुलाई 1998 पीटर लिली एलिस्टेयर डार्लिंगमार्गरेट जे(महिला) सामजिक सुरक्षा छाया मंत्री टोनी ब्लेयर 1 जुलाई 1996 2 मई 1997 क्रिस स्मिथ (फिन्सबेरी) स्टीफन डॉरेल स्वास्थय छाया मंत्री टोनी ब्लेयर 19 अक्टूबर 1995 1 जुलाई 1996 मार्गरेट बेकेट क्रिस स्मिथ (फिन्सबेरी) सामजिक सुरक्षा छाया मंत्री टोनी ब्लेयर 21 जुलाई 1994 19 अक्टूबर 1995 जॉन प्रेस्कॉट डेविड ब्लंकेट(शिक्षा और रोजगार) शीर्ष कोषागार के लिए छाया मंत्री जॉन स्मिथ (लेबर नेता)मार्गरेट बेकेट (कार्यकारी) 18 जुलाई 1992 21 जुलाई 1994 मार्गरेट बेकेट एलिस्टेयर डार्लिंग कैम्बरवेल और पेकहम से सांसद (यूके)(1982–1997) 28 अक्टूबर 1982 हैरी लैम्बॉर्न 25,824 (50.1%) हैरिएट रुथ हर्मन 1950 7 30 y लंदन, यूनाइटेड किंगडम लेलेबर पार्टी जैक ड्रोमी (1982–अभी तक) 2 बेटे1 बेटी गुडरिक कॉलेज़, यॉर्क विश्वविद्यालय harrietharman.org आधिकारिक जालपृष्ठ इसाई धर्म
हैरिएट रुथ हर्मन (जन्म: ३० जुलाई १९५०), महारानी एलिज़ाबेथ II की सलाहकार समिति की सदस्य, एक ब्रिटिश अधिवक्ता और राजनेत्री हैं। यह २०१५ से लेलेबर पार्टी की कार्यकारी नेता और यूनाइटेड किंगडम की संसद में नेता विपक्ष भी हैं। यह १९८२ से यूके की सांसद हैं जब यह पहली बार १९८२ में पेकहम से और फिर १९९७ में कैंबरवेल व पेकहम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गईं थीं। स्त्री अधिकारों के लिए लड़ने वाली हर्मन एक प्रखर महिलावादी नेता के रूप में भी जानी जाती हैं। इन्होंने जोर दे कर कहा है "मैं लेबर पार्टी में इसलिए हूँ क्यूंकि मैं एक महिलावादी हूँ। मैं लेबर पार्टी में इसलिए हूँ क्यूंकि मैं समानता में यकीन रखती हूँ।"http://www.timesonline.co.uk/tol/news/politics/article2843875.ece Harriet the plotter and the not terribly secret chamber of her old feminist friends द टाइम्स 10 नवम्बर 2007 ३१ जुलाई २०१५ लंदन हेलेन रम्बेलो अक्तूबर 2024 InternetArchiveBot
लदंन में पिता डॉक्टर जॉन बी. हर्मन और माँ अधिवक्ता अन्ना के घर जन्मी हैरिएट सेंट पॉल महिला विद्दालय से पढाई की और यॉर्क के विश्वविद्दालय से राजनीतिशास्त्र में बी.ए. किया। अधिवक्ता बनने के बाद उन्होंने ब्रेंट कानून केंद्र में १९७८ से १९८२ तक काम किया। फिर वह १९८२ में हुए एक उपचुनाव में पेकहम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गईं। लेबर दल के नेता जॉन स्मिथ के द्वारा इन्हें १९९२ में यूके के छाया मंत्रिमंडल में सम्मिलित किए जाने के बाद इन्होंने १९९२-१९९४ के दौरान विपक्ष की तरफ से छाया कोषाध्यक्ष, १९९४-९५ में छाया रोजगार मंत्री, १९९५-९६ में छाया स्वास्थय मंत्री और १९९६-९७ में स्मिथ के उत्तराधिकारी टोनी ब्लेयर के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा छाया मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।
१९९७ में हुए ब्रिटिश आम चुनावों में लेलेबर पार्टी के और कैम्बरवेल व पेकहम निर्वाचन क्षेत्र से खुद के जीतने के बाद इन्हें यूके की सामाजिक सुरक्षा मंत्री बनाया गया और महिला व समानता मंत्रालय का कार्यभार दिया गया, जिसकी विपक्ष में रहते हुए यह छाया मंत्री भी रह चुकी थीं। वेस्टमिंस्टर के इतिहास में महिला व समानता मंत्री बनने वाली यह यूनाइटेड किंगडम की पहली महिला थी। १९९८ में इन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया और २००१ में ब्रिटेन के सॉलीसिटर जनरल (शीर्ष सरकारी अधिवक्ता) के रूप में पुन: वापसी की। २००५ तक यह पदभार संभालने के बाद यह संवैधानिक मामलों की राज्य मंत्री बनाई गईं। २००७ में टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री और जॉन प्रेस्कॉट ने उप प्रधानमंत्री व लेबर पार्टी के उप नेता के पद से त्यागपत्र दे दिया। हर्मन ने इसके बाद हुए लेबर पार्टी के उपनेता का चुनाव लडा और पाँच अन्य उम्मीदवारों को हराकर उपनेता चुनी गयीं। गॉर्डन ब्राउन, जो उस वक्त २००७ में लेबर पार्टी के नेता थे ने हर्मन को हाउस ऑफ कॉमन्स की नेता, लॉर्ड प्राइवी सील व महिला व समानता मंत्री बनाया।
उन्होंने लेबर पार्टी के २०१० के आम चुनाव हारने से पहले तमाम सरकारी पदों को ग्रहण किया। हार के बाद गॉर्डन ब्राउन ने लेबर दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया और हर्मन २०१० में एड मिलिबैंड के नेता चुने जाने से पहले तक लेबर दल की कार्यकरी नेता व संसद में नेता विपक्ष बनी रहीं। इसी दौरान वह २०१० से २०११ तक छाया उपप्रधानमंत्री व अंतर्राष्ट्रीय संबंध व विकास विभाग की छाया मंत्री रहीं। फिर वह २०११ से २०१५ तक संस्कृति, मीडिया व खेल छाया राज्यमंत्री रहीं। २०१५ के चुनावों में भी लेबर कि हार के बाद एड मिलिबैंड ने लेबर के नेता पद से त्यागपत्र दे दिया और हर्मन एक बार फिर कार्यकारी नेता व संसद में कार्यकारी नेता विपक्ष बनीं। ८ मई २०१५ को उन्होंने लेबर दल के उपनेता पद से त्यागपत्र दे दिया।
हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसद के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम करने वाली हर्मन अभी तक अकेली महिला हैं।http://www.parliament.uk/biographies/harriet-harman/25677 Rt Hon Harriet Harman 31 जुलाई 2015 https://www.webcitation.org/62BD3Mt7i?url=http://www.parliament.uk/biographies/harriet-harman/25677 4 अक्तूबर 2011 live http://www.parliament.uk/mps-lords-and-offices/government-and-opposition1/opposition-holding/ Her Majesty's Official Opposition – UK Parliament 31 जुलाई 2015 https://www.webcitation.org/5t6v7W36N?url=http://www.parliament.uk/mps-lords-and-offices/government-and-opposition1/opposition-holding/ 29 सितंबर 2010 live उन्होंने पूर्व मजदूर संगठन नेता जैक ड्रोमी से शादी की है जो २००४ में लेबर दल के कोषाध्यक्ष और बर्मिंघम एर्डिंगटन से सांसद भी चुने गये थे। उनके २ बेटे और १ बेटी हैं।
प्रारंभिक जीवन और कैरियर
thumb|left|सेट पॉल गर्ल्स स्कूल
लंदन में स्थित १०८ हार्ले मार्ग में अन्ना (स्पाइसर) हर्मन व जॉन बिशप हर्मन के यहाँ जन्मी हर्मन का पूरा नाम हैरिएट रुथ हर्मन है। http://www.108harleystreet.co.uk/history/ संग्रहीत प्रति 31 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20130624011040/http://www.108harleystreet.co.uk/history/ 24 जून 2013 dead http://www.harleystreetguide.com/about/by-numbers/108-harley-street/ "108 Harley Street" Harley Street Guide 31 july 2015 https://web.archive.org/web/20160304054825/http://www.harleystreetguide.com/about/by-numbers/108-harley-street/ 4 मार्च 2016 dead उन्के दादा नैथैनियल बिशप हर्मन एक सर्जन थे और जाने माने एकेश्वरवादी थे ऑबिच्युरी, द टाइम्स, 8 दिसंबर 1945 जबकि स्पाइसर परिवार जाने माने सामुदायिक धार्मिक समूह के सदस्य थे। उनकी आंटी एलिज़ाबेथ पैकेनह्म लैंगफोर्ड की काउंटेस थीं और उनके भाई-बहन लेडी एंटोनिया फ्रेज़र, रचेल बिलिंगटन और थॉमस पैकेनह्म लेखक व इतिहासकार थे। हर्मन १८९३ में ब्रिटिश उपनिवेशों के राज्य मंत्री व १८०६ में हाउस ऑफ कॉमन्स में नेता विपक्ष रहे जोसेफ कैम्बरलेन की भतीजी हैं।http://www.scribd.com/doc/207917124/Keeping-it-in-the-Family Keeping it in the Family Scribd.com 31 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20140223223321/http://www.scribd.com/doc/207917124/Keeping-it-in-the-Family 23 फ़रवरी 2014 live
हर्मन ने सेंट पॉल महिला विद्दालय से प्रारंभिक शिक्षा और योर्क के विश्वविद्दालय से राजनीति शास्त्र में बी.ए. की उपाधि हासिल की। यॉर्क विश्वविद्दालय में वह गुडरिक कॉलेज में पढती थी और छात्र राजनीति में सक्रिय थीं। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता की पढाई की।
हर्मन ने लंदन के ब्रेंट कानूनी केंद्र में १९७८-८२ के दौरान काम किया।
हर्मन बाद में यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय में एम आई 5 के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन के एक मुकदमें का भी हिस्सा रहीं। १९८४ में मुखबिर कैथी मैसिटर द्वारा किए गये एक दूरदर्शन साक्षात्कार के दौरान इस बात का खुलासा हुआ था कि एम आई ५ के पास हर्मन और एनसीसीएल की मंत्री पैट्रिसिया हेविट से संबंधित व्यक्तिगत दस्तावेज हैं। ऐन्नी मैकन Spies, Lies and Whistleblowers: MI5, MI6 and the Shayler Affair https://archive.org/details/spieslieswhistle0000mach बुक गिल्ड मई 2005 1-85776-952-X (hbk)<ref>द गार्ज़ियन|21 फरवरी 1985|20/20 Vision| (चैनल ४, 1985)</ref> उन्होंने सफलता पूर्वक यह केस लडा और अपनी निजता हनन की दलीलें पेश कीं क्यूंकि एमाई ५ एक चुनी हुई कानूनी या जवाबदेह सरकारी संस्था नहीं थी इसलिए उसके पास किसी नागरिक के व्यक्तिगत दस्तावेज रखने व उसकी जासूसी करने का हक नहीं था। इस मुकदमें का नतीजा सेक्युरिटी सर्विस एक्ट १९८९ का आधार बना।
संसद में विपक्ष की नेता
पेकहम से लेबर पार्टी के सांसद हैरी लार्मन की २१ अगस्त १९८२ को मृत्यु हो गई। सीट रिक्त होने की वजह से उपचुनाव हुए जिसमें २८ अक्टूबर १९८२ को हर्मन ११३४९ मत मिले व अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (यूके) के डिक टैवर्न से ३९३१ मत ज्यादा मिले। परिणाम स्वरूप १९८२ में पहली बार वह हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुनी गईं।
१९८४ में हर्मन समाजसेवा छाया मंत्री व १९८७ में स्वास्थय छाय मंत्री बनीं। १९९२ के आम चुनावों के बाद वह यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक विपक्षी छाया मंत्रिमंडल में चुनी गईं जब उन्हें १९९२-९४ के दौरान शीर्ष कोषाध्यक्ष का छायामंत्री व बाद में १९९४-९५ के दौरान छाया रोजगार मंत्री, १९९५-९६ के दौरान छाया स्वास्थय मंत्री व १९९६-९७ के दौरान सामाजिक सुरक्षा की छाया मंत्री के तौर पर काम करने का अवसर मिला।http://www.bbc.co.uk/politics97/background/frontbench/socsec.shtml Social Security Secretary; Minister for Women – Harriet Harman बीबीसी राजनीतिक अनुसंधान इकाई बीबीसी 1997 ३१ जुलाई २०१५ https://web.archive.org/web/20060304153233/http://www.bbc.co.uk/politics97/background/frontbench/socsec.shtml 4 मार्च 2006 live
लेबर पार्टी की सरकार
टोनी ब्लेयर के मंत्रिमंडल में
१९९७ में लेबर पार्टी की जीत के बाद वह सामजिक सुरक्षा मंत्रालय की राज्य मंत्री व महिला और समानता मंत्री बनने वाली पहली महिला बनीं।http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/6918188.stm Harman made equalities secretary बीबीसी समाचार 26 जुलाई 2007 ३१ जुलाई २०१५ उन्हें कल्याणकारी राज्य के पुनरुद्धार का जिम्मा सौंपा गया। इस दौरान उनकी प्रमुख नीतियों में से एक वयोवृद्धों के लिए न्यूनतम आय की गारंटी और सर्दियों में ईधन भुगतान की व्यवस्था करना था। बाद में ईधन भुगतान की इस नीति को यूरोपीय लिंगभेद नीतियों के खिलाफ पाया गया जिसमें पुरुषों को महिलाओं की तुलना में भुगतान पाने के लिये 5 वर्षों का ज्यादा इंतज़ार करना होता था।http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk/567208.stm Winter fuel payments 'sexist' बीबीसी समाचार 16 दिसंबर 1999 ३१ जुलाई २०१५ https://web.archive.org/web/20040711034130/http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk/567208.stm 11 जुलाई 2004 live इसके बाद इस सेवा का लाभ लेने के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनो की न्यूनतम उम्र सीमा समान रूप से ६० वर्ष कर दी गई। हर्मन को उनके पद से १९९८ में हटा दिया गया। मीडिया समाचारों के अनुसार उनका हटाया जान लगातार हो रहे कनिष्ठ मंत्री फ्रैंक फील्ड से सार्वजनिक मतभेदों का नतीजा था, हालांकि कुछ अन्य लोगों ने इसे उनके एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गों को दिए जा रहे सरकारी लाभों में कटौती करने का नतीजा भी माना।http://www.timesonline.co.uk/tol/news/politics/article5780320.ece Profile: Harriet Harman द टाइम्स 22 फरवरी 2009अक्तूबर 2024 InternetArchiveBot
२००१ के आम चुनावों के बाद हर्मन की एक बार फिर मंत्रिमंडल में वापसी हुई जब उन्हे ब्रिटेन (इंग्लैंड व वेल्स) का शीर्ष सरकारी अधिवक्ता चुना गया। इस तरह वह पहली महिला सॉलीसिटर जनरल भी बनीं। रीति अनुसार उन्हें महारानी की परामर्श समिति का सदस्य चुना गया, हालांकि पहले उनके पास उच्च न्यायालयों में बहस करने के अधिकार प्राप्त नहीं थे और सॉलिसिटर जनरल के अपने कार्यकाल में उन्होंने कोई मुकदमा भी नहीं लड़ा।
यूनाइटेड किंगडम के आम चुनावों में विजय के बाद उन्हें संवैधानिक मामलों के विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया जहाँ उन्हें संवैधानिक सुधार, कानूनी मदद, अदालती कार्य्वाइयों आदि की जिम्मेदारी मिली।
१६ मार्च २००६ को उन्होंने हाउस ऑफ लॉर्डस के चुनावी प्रबंधन और सुधार के अपने मंत्री पद को त्याग दिया। उन्होंने इसका कारण किसी संभावित पद के दुरुपयोग से बचना दिया क्यूंकि उनके पति लेबर पार्टी के कोषाध्यक्ष जैक ड्रोमी ने घोषणा की कि वो लेबर पार्टी को मिले उन चंदों की जाँच करेंगे जिनके बारे में पार्टी पदाधिकारियों को सूचित नहीं किया गया था। Harman gives up Lords reform role 16 मार्च 2006 बीबीसी समाचार http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/4812666.stm ३१ जुलाई २०१५
उप नेता का चुनाव
जॉन प्रेस्कॉट के इस्तीफे के बाद हर्मन ने २००७ में लेबर दल के उपनेता लड़ने के लिये अपनी इच्छा जताई।Harman intends Labour deputy bid 15 सितम्बर 2006 बीबीसी समाचार http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/5350360.stm 25 June 2007 https://web.archive.org/web/20061019035453/http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/5350360.stm 19 अक्तूबर 2006 live २७ नवम्बर २००६ को प्रेस एसोसिएशन ने प्रतिवेदना दी कि हर्मन ने यूगोव पर एक चुनावी सर्वेक्षण करवाया है जिसमें लोगों ने हर्मन को अगले आम चुनावों में लेबर पार्टी के लिये मत प्रतिशत बढाने के लिये सबसे संभावित व काबिल उपनेता माना है।"Harman would be most popular deputy PM, says poll" https://web.archive.org/web/20090215130105/http://www.guardian.co.uk/politics/2006/nov/27/labourleadership.labour 15 फ़रवरी 2009 , द गार्डियन (Press Association), 27 November 2006 बीबीसी को दिये गये एक साक्षात्कार में उन्होंने इस सूचना को आधार बनाकर स्वयं के लेबर पार्टी के अगली उप नेता बनने के दावे का जोरदार समर्थन किया।ब्रायन व्हीलर Interview: Harriet Harman 8 मार्च 2007 बीबीसी समाचार http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/6423761.stm 25 June 2007 https://web.archive.org/web/20070709001011/http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/6423761.stm 9 जुलाई 2007 live
उपनेता के अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने इराक युद्ध का समर्थन किया लेकिन यह भी कहा कि अगर उन्हें यह तथ्य पता होते कि इराक के पास घातक हथियार होने के सबूत नहीं मिले हैं तो वह इस युद्ध के समर्थन में मत नहीं देतीं।Voting Record – Harriet Harman MP, Camberwell & Peckham द पब्लिक व्हिप http://www.publicwhip.org.uk/mp.php?id=uk.org.publicwhip/member/1472#divisions ३१ जुलाई २०१५ https://web.archive.org/web/20191018182619/https://www.publicwhip.org.uk/mp.php?id=uk.org.publicwhip%2Fmember%2F1472#divisions 18 अक्तूबर 2019 dead Full Voting Record – Harriet Harman MP, Camberwell & Peckham द पब्लिक व्हिप http://www.publicwhip.org.uk/mp.php?mpn=Harriet_Harman&mpc=Camberwell+%26amp%3B+Peckham&display=allvotes#divisions ३१ जुलाई २०१५ https://web.archive.org/web/20150924105438/http://www.publicwhip.org.uk/mp.php?mpn=Harriet_Harman&mpc=Camberwell+%26amp%3B+Peckham&display=allvotes#divisions 24 सितंबर 2015 dead
हर्मन को बड़े मजदूर संगठनों का समर्थन नहीं हासिल था और उन्होनें अपने चुनाव प्रचार के लिये £१०,००० का कर्ज लिया http://www.timesonline.co.uk/tol/news/politics/article2957667.ece Harriet Harman may pay price for leaving her leader in lurch फ्रान्सिस एलियट्ट फिलिप वेबस्टर ग्रेग हर्स्ट द टाइम्स 28 नवम्बर 2007 ३१ जुलाई २०१५ Londonअक्तूबर 2024 InternetArchiveBot हर्मन समय पर खुद को मिले कुछ अनुदानों और ॠणों के बारें जानकारी नहीं दे पायीं और परिणाम स्वरूप उन्हें चुनाव नियम तोड़ने के कारण यूके की चुनाव संस्था की जांच का सामना करना पड़ा। आयोग ने उनके चुनावी नियमों को तोड़ने को एक गंभीर मामला माना लेकिन जांच पुलिस को नहीं सौंपी गई।http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/7351154.stm Harman reminded of donation rules 16 अप्रैल 2008 बीबीसी समाचार ३१ जुलाई २०१५ https://web.archive.org/web/20080420053525/http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/7351154.stm 20 अप्रैल 2008 live
२४ जून २००७ को एलन जॉनसन को एक कड़े मुकाबले में हराने के बाद हर्मन लेबर पार्टी की उपनेता चुनी गईं।मार्क सेलमैन सैम कोट्स Harriet Harman elected deputy leader of Labour Party 24 जून 2007 द टाइम्स http://www.timesonline.co.uk/tol/news/politics/article1979600.ece ३१ जुलाई २०१५ लंदन https://web.archive.org/web/20090630013226/http://www.timesonline.co.uk/tol/news/politics/article1979600.ece 30 जून 2009 live
नाम शैली
हैरेट हर्मन (1950–1982)
हैरिएट हर्मन सांसद (1982–1997)
द राइट ऑनरेबल हैरिएट हर्मन सांसद (1997–2001)
द राइट ऑनरेबल हैरिएट हर्मन QC सांसद (2001–) In brief http://www.guardian.co.uk/uk/2001/jun/15/3 द गार्ज़ियन लंदन 15 जून 2001 4 मार्च 2012
सन्दर्भ
30em
प्रकाशन
Sex Discrimination in Schools: How to Fight it :हैरिएट हर्मन, 1978, सिविल लिबर्टीज़ ट्रस्ट ISBN 0-901108-73-1
Justice Deserted: Subversion of the Jury :हैरिएट हर्मन, 1979, सिविल लिबर्टीज़ ट्रस्ट ISBN 0-901108-79-0
Violence Against Social Workers: The Implications for Practice :डैन नॉरिस, प्रस्तावना: हैरिएट हर्मन, जेसिका किंग्स्ले प्रकाशन ISBN 1-85302-041-9
The Family Way: A New Approach to Policy Making :हैरिएट हर्मन, 1990, Institute for Public Policy Research ISBN 1-872452-15-9
The Century Gap: 20th Century Man/21st Century Woman :हैरिएट हर्मन, 1993, वर्मिलियॉन ISBN 0-09-177819-0
Winning for Women :हैरिएट हर्मन और डेबोरा मैटिन्सन, 2000, फैबियन सोसाइटी ISBN 0-7163-0596-8
Women with Attitude by सुजन विनिकॉम्ब, जॉन बैंक, प्रस्तावना: हैरिएट हर्मन, 2002, राउटलेज ISBN 0-415-28742-1
बाहरी कड़ियाँ
Harriet Harman
Harriet Harman आधिकारिक वेबसाइट''
साउथवाक लेबर
वीडियो
Harman on Tory 'toff' campaign बीबीसी समाचार, 18 मई 2008
श्रेणी:राजनीतिज्ञ
श्रेणी:महिला अधिकार कार्यकर्ता
श्रेणी:लेबर पार्टी
श्रेणी:संसद सदस्य
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1950 में जन्मे लोग