Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रिची द्वीपसमूह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रिची द्वीपसमूह Ritchies Archipelago locale.png बृहत अण्डमान द्वीपों से पूर्व में रिची द्वीपसमूह (लाल रंग) Ritchie's Archipelago हिन्द महासागर 12 14 N 93 10 E region:IN_type:isle inline,title रिची द्वीपसमूह 4 बड़े, 7 छोटे, कई नन्हें टापू हैवलॉक, हेन्री लॉरेन्स, जॉन लॉरेन्स, पील 285 केंद्र शासित प्रदेश अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह ज़िला उत्तर और मध्य अण्डमान 8,247 2001 जनगणना विविध भारतीय समुदाय रिची द्वीपसमूह भारत के अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह की एक अंश है जिसके द्वीप बृहत अण्डमान (ग्रेट अण्डमान) से पूर्व में अंडमान सागर में स्थित हैं। रिची द्वीपसमूह में ४ बड़े द्वीप, ७ छोटे द्वीप और कई नन्हें टापू व समुद्र से बाहर उभरी हुई चट्टानें हैं, जो बृहत अण्डमान से सामांतर उत्तर-दक्षिण दिशा में विस्तृत हैं। बैरन द्वीप, जो एक सक्रीय ज्वालामुखी है, ७५ किमी और भी पूर्व में स्थित है।"Let's Go India & Nepal 8th Ed," Jane Yang (Editor), Macmillan, 2003, ISBN 9780312320065 भूगोल घटते हुए क्षेत्रफल के क्रमानुसार इस द्वीपसमूह के द्वीप इस प्रकार हैं: स्वराज द्वीप - 113.93 km2 on (सन् २००१ जनसंख्या: ५,३५४) हेन्री लोरेन्स द्वीप - 55 km2 on जॉन लोरेन्स द्वीप - 41.98 km2 on (सन् २००१ जनसंख्या: २५) पील द्वीप - 23 km2 on (यह "सर विलियम पील द्वीप" भी कहलाता है) नील द्वीप - 18.90 km2 on (सन् २००१ जनसंख्या: २,८६८) विल्सन द्वीप - 14 km2 on आउटरैम द्वीप - 13 km2 on निकल्सन द्वीप - 1.8 km2 on इंग्लिस द्वीप - 1.4 km2 on (यह "पूर्व द्वीप" या "ईस्ट द्वीप" भी कहलाता है) रोज़ द्वीप - 0.6 km2 on मध्य बटन द्वीप - 0.4 km2 on उत्तर बटन द्वीप - 0.25 km2 on 2 दक्षिण बटन द्वीप - 0.1 km2 on 2 रिची द्वीपसमूह के द्वीप एक चाप (आर्क) में सर्वोत्तरी उत्तर बटन द्वीप से लेकर 60 km on नीचे सर्वदक्षिणी ह्यू रोज़ द्वीप तक फैले हैं। इनके और बृहत अण्डमान के द्वीपों के बीच की जलसन्धि की चौड़ाई 30 km on से लेकर कुछ स्थानों में 10 km on से भी कम तक की है। रिची द्वीपसमूह के अधिकतर द्वीप पास-पास हैं और इनके बीच में समुद्र बहुत ही कम गहराई का है। देखने में इन द्वीपों के बीच का पानी नदियों जैसा लगता है। ह्यू रोज़ द्वीप, नील द्वीप और तीनों बटन द्वीप बाक़ी द्वीपों से उत्तर में कुछ दूरी पर हैं। इन में से अधिकतर द्वीपों का भीतरी हिस्से पर 100 m on से कम ऊँचाई के टीले और समतल मैदान है। कुछ स्थानों पर अचानक धरती समुद्र से बाहर पथरीले पठारों के रूप में उठी हुई है और कुछ जगहों पर तटों पर खाई जैसी चट्टानें हैं लेकिन अधिकतर तट रेतीले और समतल हैं। बड़े द्वीपों पर कहीं-कहीं पर अनूप झीलें (लगून) बनी हुई हैं और की द्वीपों की पूर्वी ओर (अंडमान सागर वाली दिशा) पर कोरल रीफ़ विस्तृत हैं। हैवलॉक, हेन्री लोरेन्स, जॉन लोरेन्स और पील द्वीपों पर समुद्री पानी की कुछ नहरें बहती हैं लेकिन मीठे पाने के झरने कम हैं या हैं ही नहीं। इन्हें भी देखें बृहत अण्डमान सन्दर्भ * श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के द्वीप श्रेणी:भारत के द्वीपसमूह श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीपसमूह श्रेणी:अंडमान सागर