411 REFERENCE · Wikipedia
लैंकाशिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|लैंकाशिर
लैंकाशिर (Lancashire) इंग्लैंड के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित काउंटी है, जिसका क्षेत्रफल 1,866 वर्ग मील है। यह पश्चिम में आइरिश सागर से, पूर्व में यॉर्कशिर से, दक्षिण में चेशिर (Cheshire) काउंटी से तथा उत्तर में कंबरलैंड एवं वेस्टमरलैंड (Westmorland) काउंटी से घिरा हुआ है। इस काउंटी की तटरेखा अनियमित है। यहाँ के मुख्य प्रवेशद्वार मोरकैम बे (Morecambe Bay) और मर्ज़ि (Mersey) एवं रिब्ल (Ribble) नदियों के ज्वारनदमुख हैं। काउंटी का उत्तरी तथा पश्चिमी भाग पहाड़ी है।
लंकाशायर के पश्चिम में समतल तटीय मैदान हैं, जो पूर्व में पेनिंस की पहाड़ियों तक फैले हुए हैं। काउंटी में दो राष्ट्रीय परिदृश्यों, अर्नसाइड और सिल्वरडेल और बोलैंड के जंगल, और अन्य संरक्षित क्षेत्र जैसे रिबल और अल्ट एस्टुअरीज राष्ट्रीय प्रकृति रिजर्व के बड़े हिस्से शामिल हैं। काउंटी की प्रमुख नदियाँ उत्तर से दक्षिण तक लून, वायर और रिबल हैं, जो पश्चिम में आयरिश सागर में बहती हैं। लंकाशायर में उच्चतम बिंदु या तो ग्रैगेरेथ या ग्रीन हिल है, दोनों लगभग 628 मीटर (2,060 फीट) ऊंचे हैं और काउंटी के सुदूर उत्तर-पूर्व में स्थित हैं।
लंकाशिर के कोयले का क्षेत्र मर्ज़ि तथा रिब्ल नदियों के मध्य के भूभाग में 400 वर्ग मील में फैला हुआ है। जहाज निर्माण करने के लिए प्रसिद्ध फर्नेंस (Furness) क्षेत्र में पर्याप्त लोहा मिलता है। लैंकाशिर सूती वस्त्र के लिए विश्वविख्यात है तथा अन्य प्रकार के भी वस्त्र यहाँ बनते हैं। यहाँ सभी प्रकार की मशीनों का भी निर्माण होता है। यहाँ सभी प्रकार की मशीनों का भी निर्माण होता है। स्लेट तथा फर्शबंदी के लिए पत्थरों का खनन यहाँ की खानों में होता है। कांउटी के प्रशासनिक नगर का नाम भी लैंकाशिर है, जहाँ नॉर्मन काल का ऐतिहासिक किला है। लैंकाशिर काउंटी में साबुन, मोमबत्ती, क्षार तथा काँच निर्माण करने के कारखाने हैं। दक्षिणी लैकाशिर में सूती वस्त्र उत्पादन करनेवाला प्रमुख जिला मैंचेस्टर है, जो संसार में सबसे, घना बसा हुआ क्षेत्र है।
14वीं शताब्दी में ऊनी तथा लिनेन वस्त्रों की बुनाई प्रारंभ होने पर, मैंचेस्टर का विकास प्रारंभ हुआ और 18वीं शताब्दी के मध्य में सूती वस्त्र के उद्योग का विकास आरंभ हुआ। इंग्लैड का दूसरा बंदरगाह तथा लिवरपूल में प्रथम डॉक 1700 ई. में खुला। यह डॉक मर्ज़ि नदी के साथ साथ सात मील तक चला गया है। लंदन के बाद लैकाशिर इंग्लैंड की सबसे घनी बसी हुई काउंटी है।
श्रेणी:यूके