Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रतिचित्रण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रतिचित्रण (पॉर्न) 120px|alt=Circular icon with the letters "xxx" "XXX" का इस्तेमाल किसी काॅन्टेंट के पोर्नोग्राफ़िक होने के लिए बताया जाता है। अन्य नाम पोर्नोग्राफ़ी, कामोद्दीपक चित्र, संभोगचित्रण, अश्लील साहित्य उपवर्ग इरोटिका, यौन प्रतिनिधित्व किसका हिस्सा है यौन उद्योग माध्यम फ़िल्म, चित्र, साहित्य, इंटरनेट, कला, पत्रिका मुख्य प्रभाव / उद्देश्य यौन उत्तेजना उत्पन्न करना संबंधित व्यवसायी अश्लील अभिनेता, यौनकर्मी इतिहास रतिचित्रण का इतिहास विकिडाटा आइटम Q291 पॉर्न, रतिचित्रण, पोर्नोग्राफ़ी, कामोद्दीपक चित्र या संभोगचित्रण (Pornography) किसी पुस्तक, चित्र, फ़िल्म, मूर्तिकला या अन्य किसी भी दृश्य-श्रव्य माध्यम से यौन क्रियाओं और नग्नता का वह चित्रण है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य दर्शकों या पाठकों में यौन उत्तेजना पैदा करना होता है।McNair Brian 2013 Porno? Chic!: How Pornography Changed the World and Made it a Better Place https://archive.org/details/pornochichowporn0000mcna Routledge 978-0-415-57290-3 19-20 भारत सहित दुनिया के कई देशों में अश्लील सामग्री का उत्पादन, प्रकाशन, प्रसारण या व्यावसायिक वितरण कानूनी रूप से विनियमित या पूर्णतः अवैध है।Rajak Brajesh Pornography Laws: XXX Must not be Tolerated 2011 Universal Law Publishing 978-8175349995 61 https://archive.org/details/nlsiu.363.47.raj-2.25456 live व्युत्पत्ति अंग्रेजी शब्द "Pornography" की उत्पत्ति प्राचीन यूनानी भाषा से हुई है। यह शब्द πορνογραφία से बना है, जो दो शब्दों का मेल है: πόρνη, जिसका अर्थ है "वेश्या", और γράφειν, जिसका अर्थ है "लिखना" या "चित्रित करना"।https://www.etymonline.com/word/pornography pornography Online Etymology Dictionary 21 April 2011 https://web.archive.org/web/20220618000000/https://www.etymonline.com/word/pornography 18 June 2022 live मूल रूप से, इसका शाब्दिक अर्थ "वेश्याओं के बारे में लेखन या चित्रण" था। 19वीं सदी के मध्य में इस शब्द का उपयोग कला और साहित्य के संदर्भ में उस सामग्री को परिभाषित करने के लिए किया जाने लगा जिसे समाज में "अश्लील" माना जाता था। इतिहास और विकास right vertical 160 Jenna Jameson 2014.jpg जेना जेमिसन पोर्नोग्राफी का इतिहास मानव सभ्यता जितना ही पुराना है। यद्यपि प्राचीन काल में इसे आज की तरह अश्लील के रूप में नहीं देखा जाता था, बल्कि यह कामुक कला और धर्म का हिस्सा हुआ करता था। प्राचीन काल प्राचीन सभ्यताओं जैसे मेसोपोटामिया, रोम और यूनान में कामुक कलाकृतियां और चित्र आम थे।Black Jeremy Green, Anthony 1992 Gods, Demons and Symbols of Ancient Mesopotamia: An Illustrated Dictionary The British Museum Press 0-7141-1705-6 150-152 https://archive.org/details/godsdemonssymbol00jere https://web.archive.org/web/20230317000000/https://archive.org/details/godsdemonssymbol00jere 17 March 2023 live 22 August 2020 रोमन साम्राज्य के पोम्पेई शहर के खंडहरों में भित्तिचित्रों पर यौन क्रियाओं के स्पष्ट चित्रण मिले हैं। प्राचीन भारत में भी कामुकता को जीवन के चार पुरुषार्थों में से एक माना गया। महर्षि वात्स्यायन द्वारा रचित कामसूत्र और खजुराहो व कोणार्क के मंदिरों की मूर्तियां इसका ऐतिहासिक प्रमाण हैं कि प्राचीन भारत में यौन क्रियाओं का वैज्ञानिक और कलात्मक चित्रण खुले तौर पर मौजूद था।Doniger Wendy Kakar, Sudhir 2002 Kamasutra https://archive.org/details/kamasutra00vats Oxford University Press Oxford World's Classics 0-19-283982-9 xi–xii आधुनिक युग और सिनेमा आधुनिक पोर्नोग्राफी का फ़िल्म के रूप में निर्माण 1895 के आसपास सिनेमा के आविष्कार के बाद शुरू हुआ। प्रारंभिक दौर में चित्रकारों और फोटोग्राफरों द्वारा नग्न शरीर का अध्ययन किया जाता था। 1869 में पहली बार एउगुने फिराऊ और अल्बर्ट किर्च्नर ने एक फ्रेंच फिल्म प्रदर्शित की थी जिसमें एक महिला को नग्न दिखाया गया था।Bottomore Stephen 1996 Léar (Albert Kirchner) Herbert Stephen McKernan Luke Who's Who of Victorian Cinema British Film Institute http://www.victorian-cinema.net/kirchner.htm https://web.archive.org/web/20061010150917/http://www.victorian-cinema.net/kirchner.htm 10 October 2006 dead 15 October 2006 1920 के दशक के आसपास इसका व्यावसायिक निर्माण शुरू हुआ, जिसके मुख्य केंद्र फ़्रांस और अमेरिका थे। उस समय कई देशों में कड़े सेंसरशिप कानूनों के कारण इसका व्यापार गुप्त रूप से किया जाता था।Giesberg Judith Ann 2017 Sex and the Civil War: Soldiers, Pornography, and the Making of American Morality United States University of North Carolina Press 978-1-4696-3128-8 https://muse.jhu.edu/book/52011 https://web.archive.org/web/20230404000000/https://muse.jhu.edu/book/52011 4 April 2023 live 19 March 2023 गोल्डन एज से इंटरनेट तक 1970 और 1980 के दशक को अश्लील सिनेमा का स्वर्ण युग कहा जाता है। इस दौरान डीप थ्रोट जैसी फिल्में मुख्यधारा के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुईं और उन्होंने भारी मुनाफा कमाया। बाद में वीसीआर और वीएचएस टेप के आविष्कार ने पोर्न को सार्वजनिक सिनेमाघरों से निकालकर लोगों के निजी बेडरूम तक पहुँचा दिया। 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक में हाई-स्पीड इंटरनेट और फिर ट्यूब साइट्स के आगमन ने इसे एक विशाल, आसानी से सुलभ और वैश्विक उद्योग बना दिया।Lane Frederick S. 2000 Obscene Profits: The Entrepreneurs of Pornography in the Cyber Age Routledge 978-0-415-92096-4 11 https://archive.org/details/obsceneprofits00fred https://web.archive.org/web/20230307000000/https://archive.org/details/obsceneprofits00fred 7 March 2023 live 6 March 2023 वर्गीकरण और कला से भिन्नता left vertical 200 Roman Kramsztyk - Sielanka.jpg प्रकृतिवाद और अश्लीलता में स्पष्ट अंतर है। प्रकृतिवाद में नग्नता को प्राकृतिक रूप से स्वीकार किया जाता है। Justine ou les Malheurs de la vertu (orgy with a monk 2).jpg 1791 के फ्रांसीसी उपन्यास जस्टिन से एक उत्कीर्णन, जिसमें भिक्षु व्यभिचार में लिप्त हैं। फ्रांसीसी क्रांति के दौरान अश्लील साहित्य अधिकारियों के खिलाफ विरोध का एक माध्यम बन गया। मार्क्विस डी सादे द्वारा लिखित उपन्यास में एक युवा लड़की जस्टिन की कहानी है, जो जब एक मठ में शरण लेती है, तो भिक्षुओं द्वारा उत्पीड़न और व्यभिचार का शिकार होती है। इस तरह के कार्यों ने चर्च और राजतंत्र की निंदा की और क्रांति की भावना को बढ़ावा दिया। Mahe Titof Inkorrekt(e)s.jpg टीटोफ़, प्रसिद्ध फ्रांसीसी पॉर्न अभिनेता। वयस्क उद्योग में पुरुष अभिनेताओं का भी बड़ा वर्ग है। अश्लीलता को समझना और परिभाषित करना हमेशा से कानूनविदों और कला समीक्षकों के लिए जटिल रहा है। इसे अक्सर इरोटिका से अलग माना जाता है। इरोटिका में कलात्मकता, सौंदर्य, रोमांस और भावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, जबकि पोर्नोग्राफी में मुख्य रूप से शारीरिक कृत्यों का सीधा, यांत्रिक और स्पष्ट चित्रण होता है।Seltzer Leon F. 6 April 2011 What Distinguishes Erotica from Pornography? Psychology Today https://www.psychologytoday.com/us/blog/evolution-of-the-self/201104/what-distinguishes-erotica-from-pornography 2 February 2016 इसे मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा जाता है: सॉफ़्टकोर: इसमें आंशिक नग्नता और यौन सुझाव वाले दृश्य होते हैं, लेकिन स्पष्ट यौन गतिविधि या यौन अंगों के सीधे प्रवेश के दृश्य नहीं दिखाए जाते। इसे अक्सर मुख्यधारा की पत्रिकाओं और टीवी चैनलों पर कुछ सीमाओं के साथ अनुमति दी जाती है। हार्डकोर: इसमें ग्राफिक यौन गतिविधि, गुप्तांगों का स्पष्ट प्रदर्शन और प्रवेश के दृश्य शामिल होते हैं, जिसमें वास्तविक सेक्स दृश्य भी शामिल हैं।Amis Martin 17 March 2001 A rough trade The Guardian https://www.theguardian.com/books/2001/mar/17/martin.amis https://web.archive.org/web/20200524000000/https://www.theguardian.com/books/2001/mar/17/martin.amis 24 May 2020 live 29 February 2012 उप-शैलियाँ आधुनिक पोर्नोग्राफी में अनगिनत विधाएं शामिल हैं, जो दर्शकों की अलग-अलग मनोवैज्ञानिक पसंद, फैंटेसी और रुझान पर आधारित होती हैं। यद्यपि विषमलैंगिक कृत्यों की अश्लीलता सबसे अधिक देखी जाती है, लेकिन इसके कई गैर-पारंपरिक रूप भी लोकप्रिय हैं:Mulholland Monique 2011 When Porno Meets Hetero Australian Feminist Studies 26 67 119–135 10.1080/08164649.2011.546332 एमेच्योर: जिसमें आम लोग अपने निजी वीडियो साझा करते हैं। गोंजो: इसमें कोई पटकथा नहीं होती और अभिनेता सीधे कैमरे की ओर देखकर दर्शकों से जुड़ते हैं। बॉन्डेज और बी.डी.एस.एम: जिसमें प्रभुत्व, अधीनता और साधो-मसोचिज्म का चित्रण होता है। यौन अभिविन्यास आधारित: स्ट्रेट पॉर्न, गे पॉर्न, लेस्बियन और बाइसेक्सुअल पॉर्न। जापानी एडल्ट वीडियो: एशिया में जापान इस उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र है, जिसकी अपनी एक विशिष्ट शैली है। वयस्क मनोरंजन उद्योग और प्रमुख हस्तियां right vertical 140 Asa Akira at AVN Awards 2016 (3).JPG असा अकीरा, उद्योग की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक। Lana Rhoades 2-2017.jpg लाना रोड्स, आधुनिक इंटरनेट युग की लोकप्रिय हस्ती। Fanny Hill 1906 image03.jpg फैनी हिल (1748), जिसे मूल अंग्रेजी गद्य पोर्नोग्राफी का पहला उदाहरण, और उपन्यास के रूप का उपयोग करने वाली पहली पोर्नोग्राफी माना जाता है, सबसे अधिक मुकदमे चलाए गए और प्रतिबंधित पुस्तकों में से एक रही है। ऊपर: एडौआर्ड-हेनरी अव्रिल (1887) द्वारा फैनी हिल का एक चित्रण। Alexis Texas 2017.jpg एलेक्सिस टेक्सस Uehara Ai at Tokyo Game Show 2014 (2).jpg उएहारा ऐ, प्रसिद्ध जापानी एवी अभिनेत्री। वयस्क मनोरंजन उद्योग आज अरबों डॉलर का वैश्विक कारोबार बन चुका है। अकेले अमेरिका, यूरोप और जापान इसके सबसे बड़े बाजार हैं। इस उद्योग का विस्तार फिल्म निर्माण से लेकर सेक्स टॉयज, वेबकैम मॉडलिंग और मैगजीन तक फैला हुआ है। इस उद्योग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिनेताओं, अभिनेत्रियों और निर्देशकों को लास वेगास में आयोजित होने वाले एवीएन अवार्ड् जैसे बड़े समारोहों में सम्मानित किया जाता है, जिसे पोर्न का ऑस्कर भी कहा जाता है।Tarrant Shira 2016 The Pornography Industry: What Everyone Needs to Know Oxford University Press 978-0-19-020512-6 11 https://books.google.com/books?id=QJkSDAAAQBAJ https://web.archive.org/web/20230305000000/https://books.google.com/books?id=QJkSDAAAQBAJ 5 March 2023 live 11 January 2023 इंटरनेट और ओनलीफैंस जैसे सदस्यता-आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उदय ने इस उद्योग का परिदृश्य पूरी तरह से बदल दिया है। अब अभिनेताओं को बड़े प्रोडक्शन हाउस पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।Shane Charlotte 18 May 2021 OnlyFans Isn't Just Porn ;) The New York Times https://www.nytimes.com/2021/05/18/style/onlyfans-porn.html https://web.archive.org/web/20230307000000/https://www.nytimes.com/2021/05/18/style/onlyfans-porn.html 7 March 2023 live 8 March 2023 कई पॉर्न स्टार्स अब विश्व स्तर पर पॉप-कल्चर सेलिब्रिटी का दर्जा रखते हैं। दर्शक अक्सर अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों जैसे आसा अकीरा, लाना रोड्स, एमिली विलिस, एलेक्सिस टेक्सस, निकी बेंज, और जापानी अभिनेत्री उएहारा ऐ को उनके विशिष्ट प्रदर्शन के लिए फॉलो करते हैं। एसटीडी रोकथाम और जन्म नियंत्रण इस उद्योग में यौन संचारित रोगों और एचआईवी की रोकथाम के लिए सख्त नियम हैं। अमेरिका में अधिकांश वैध स्टूडियो PASS प्रणाली का उपयोग करते हैं, जिसके तहत अभिनेताओं का हर 14 दिन में एसटीडी परीक्षण होना अनिवार्य है। कैलिफोर्निया में 2012 के मेज़र बी कानून के तहत फिल्म निर्माण के दौरान कंडोम का उपयोग अनिवार्य करने का प्रयास किया गया था, जिसके कारण कई प्रोडक्शन हाउस ने अपना काम अन्य राज्यों में स्थानांतरित कर दिया। इसके अतिरिक्त, अवांछित गर्भावस्था से बचने के लिए कई महिला कलाकार आईयूडी या जन्म नियंत्रण गोलियों का सहारा लेती हैं। अश्लीलता के सामाजिक प्रभाव और नुकसान left vertical 140 Nikki Benz 2012.jpg निकी बेंज Natasha Nice at Corruption Party 2.jpg नताशा नाइस Eva Angelina3 adjusted.jpg ईवा एंजेलीना अश्लील सामग्री की सुलभता ने समाज, मनोविज्ञान और व्यक्तिगत संबंधों पर गहरे प्रभाव डाले हैं। मनोवैज्ञानिकों, समाजशास्त्रियों और शोधकर्ताओं ने इसके कई दुष्परिणाम गिनाए हैं: सेक्स की लत: नियमित रूप से पोर्न देखने से मस्तिष्क के रिवार्ड सर्किट में डोपामाइन का स्तर कृत्रिम रूप से बढ़ जाता है, जो मादक पदार्थों की लत के समान व्यवहार उत्पन्न कर सकता है। व्यक्ति सामान्य यौन संबंधों से अधिक स्क्रीन पर मिलने वाली उत्तेजना का आदी हो जाता है।Kraus Shane W. Voon Valerie Potenza Marc N. 19 February 2016 Should compulsive sexual behavior be considered an addiction? Addiction 111 12 2097–2106 10.1111/add.13297 4990495 26893127 मानसिक और संज्ञानात्मक प्रभाव: निरंतर अश्लील वीडियो देखने वाले लोगों में याददाश्त कम होने, एकाग्रता की कमी, अवसाद और सामाजिक चिंता जैसी समस्याएँ देखी गई हैं। व्यक्ति समाज से कटकर एकांतवास पसंद करने लगता है। अवास्तविक अपेक्षाएँ और वैवाहिक कलह: पोर्नोग्राफी अक्सर यौन संबंधों, शरीर के आकार और सहनशक्ति का एक अवास्तविक और अतिरंजित रूप पेश करती है। इससे व्यक्ति अपने वास्तविक जीवन के साथी से असंतुष्ट हो सकता है, जिससे तलाक और वैवाहिक कलह की संभावना बढ़ जाती है।Perry Samuel L. 1 February 2017 Does Viewing Pornography Reduce Marital Quality Over Time? Evidence from Longitudinal Data Archives of Sexual Behavior 46 2 549–559 10.1007/s10508-016-0770-y 27388511 शोषण का जोखिम और मानव तस्करी: हालाँकि कई मॉडल अपनी मर्जी से और भारी आर्थिक लाभ के लिए इस उद्योग में आती हैं, लेकिन एमेच्योर और अंडरग्राउंड पोर्न उद्योग में शोषण, बलपूर्वक कार्य कराना और कम उम्र की लड़कियों की तस्करी के भयानक मामले भी सामने आते रहते हैं। नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री हॉट गर्ल्स वांटेड (2015) इस उद्योग के अंधेरे और शोषक पक्ष को उजागर करती है। कानून और विनियम 300px|thumb|right|अश्लील साहित्य का विश्व मानचित्र कानून #47c223 पोर्नोग्राफी कानूनी #ece117 पोर्नोग्राफी कानूनी है, लेकिन कुछ प्रतिबंधों के तहत red पोर्नोग्राफी अवैध #b4b4b4 डेटा अनुपलब्ध पोर्नोग्राफ़ी की कानूनी स्थिति अलग-अलग देशों की संस्कृति, धर्म और न्यायशास्त्र के अनुसार व्यापक रूप से भिन्न होती है। पश्चिमी देशों (जैसे अमेरिका, यूरोप) में वयस्कों के लिए यह आम तौर पर कानूनी है, बशर्ते सामग्री में भाग लेने वाले सभी वयस्क हों और उन्होंने सहमति दी हो। हालांकि, अमेरिका में मिलर टेस्ट के तहत यह तय किया जाता है कि कोई सामग्री अश्लील है या नहीं, जिसे प्रथम संशोधन के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का संरक्षण नहीं मिलता। यूनाइटेड किंगडम में एक्सट्रीम पोर्नोग्राफी का कब्ज़ा गैरकानूनी है। वहीं दूसरी ओर, बाल पोर्नोग्राफ़ी का निर्माण, वितरण, या इसे केवल अपने कंप्यूटर/फोन पर रखना दुनिया के लगभग हर देश में एक अत्यंत गंभीर और गैर-जमानती अपराध है। भारत में क़ानून left vertical 200 Anime girl at beach.jpg जापानी एरोटिक कला रूपों, जैसे हेंटाई, को यह देखते हुए उल्लेखनीय माना गया है कि वे उसकी सीमाओं को विस्तारित करते हैं कि पोर्न क्या हो सकता है। जीवन के तनाव से दर्शकों को दूर ले जाने और कल्पनाशील दुनियाओं में ले जाने की उनकी क्षमता, जो यौन उत्तेजना प्रदान करती हैं, उन्हें अत्यधिक आकर्षक बना देती है। हेंटाई की जड़ें सदियों पुरानी जापानी कला परंपराओं, जैसे एडो काल के शुंगा, में हैं। आज, यह इंटरनेट के माध्यम से वैश्विक स्तर पर एक विविध और अत्यधिक लोकप्रिय शैली बन गया है, जो भौतिक वास्तविकता से परे असीमित कल्पना की अनुमति देता है। Young woman dreaming of an erotic encounter (c.1770) in the style of Harunobu Suzuki (Housed in the British Museum) Print, shunga (BM OA+,0.83) (cropped).jpg ब्रिटिश संग्रहालय में सुरक्षित जापानी एरोटिक कला रूप शुंगा का चित्रण। शुंगा, जिसे वसंत के चित्र के रूप में भी जाना जाता है, 17वीं से 19वीं शताब्दी तक जापान में फल-फूल रहा एक कला था। यह लकड़ी के ब्लॉक प्रिंट के माध्यम से बनाया जाता था और विभिन्न यौन संबंधों और स्थितियों का चित्रण करता था। ब्रिटिश संग्रहालय में शुंगा के कई उदाहरण हैं, जिनमें 1770 के दशक के आसपास बने रंगीन लकड़ी के ब्लॉक प्रिंट शामिल हैं। भारत में अश्लील सामग्री के उत्पादन, व्यावसायिक बिक्री और वितरण पर कड़े कानून लागू हैं। भारतीय न्याय व्यवस्था इसे सामाजिक नैतिकता के लिए हानिकारक मानती है: भारतीय दण्ड संहिता: इसकी धारा 292 और 293 के तहत किसी भी अश्लील पुस्तक, पैम्फलेट, कागज, चित्र या फिल्म की बिक्री, वितरण और सार्वजनिक प्रदर्शन पूर्णतः अवैध है। 20 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को ऐसी सामग्री बेचना एक गंभीर दंडनीय अपराध है।https://indiankanoon.org/doc/1704109/ Section 292 in The Indian Penal Code Indian Kanoon सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000: इस अधिनियम की धारा 67, 67A और 67B के तहत इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री का प्रकाशन या प्रसारण सख्त वर्जित है। धारा 67B विशेष रूप से बाल अश्लीलता से संबंधित है, जिसमें बहुत कठोर कारावास और भारी जुर्माने का प्रावधान है। सर्वोच्च न्यायालय और सरकारी प्रतिबंध: जुलाई 2015 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति द्वारा बंद कमरे की पूर्ण निजता में पोर्न देखना अपने आप में अपराध नहीं है, लेकिन इसे व्यावसायिक रूप से प्रसारित करना अपराध है। इसके बाद, अगस्त 2015 में भारत सरकार ने 857 अश्लील वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया। अक्टूबर 2018 में, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के एक ऐतिहासिक आदेश के बाद भारत सरकार ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओ को 827 अश्लील वेबसाइटों को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। न्यायालय ने यह फैसला देहरादून में एक नाबालिग के साथ हुए बलात्कार के मामले के बाद दिया था, जहाँ आरोपियों ने स्वीकार किया था कि उन्होंने इंटरनेट पर पोर्नोग्राफी देखकर इस अपराध को अंजाम दिया।https://www.indiatoday.in/technology/news/story/ban-porn-sites-or-lose-license-high-court-to-isps-1351836-2018-09-28 Ban porn sites or lose license: High Court to ISPs India Today 28 September 2018 सामाजिक और वैचारिक दृष्टिकोण right vertical 140 Mari Possa by Mike South adjusted.jpg मारी पोसा Reya Sunshine, December 2024.jpg रेया सनशाइन अश्लील साहित्य को लेकर समाज में हमेशा से गंभीर बहस रही है। इसके विचार मुख्य रूप से तीन स्रोतों से आते हैं: कानून, नारीवाद और धर्म। नारीवादी विचार नारीवादी विचारकों के बीच पोर्नोग्राफी को लेकर गहरा विभाजन है: एंटी-पॉर्न नारीवाद: एंड्रिया ड्वर्किन और कैथरीन मैककिनोन जैसी नारीवादी विचारकों का दृढ़ता से मानना है कि सभी प्रकार की पोर्नोग्राफी महिलाओं के लिए अपमानजनक है। उनका तर्क है कि यह महिलाओं को निर्जीव वस्तु मानती है, उनका शोषण करती है और समाज में पितृसत्तात्मक वर्चस्व, बलात्कार और यौन उत्पीड़न को कामुक बनाकर पेश करती है।MacKinnon Catharine A. 1989 Pornography: on morality and politics MacKinnon Catharine A. Toward a Feminist Theory of the State https://archive.org/details/towardfeministth0000mack_h6u6 Cambridge, Mass. Harvard University Press 195–214 978-0-674-89646-8 सेक्स-पॉजिटिव नारीवाद: दूसरी ओर, कुछ नारीवादी विद्वानों का तर्क है कि यदि यौन क्रिया पूर्ण सहमति से हो, तो यह महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता देता है। उनका मानना है कि महिलाओं का अश्लील उद्योग मे प्रवेश करने से उन्हें अपनी कामुकता को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने और पुरुष-प्रधान दृष्टिकोण को चुनौती देने का मौका मिला है।Ziv Amalia October 2014 Girl meets boy: cross-gender queer and the promise of pornography Sexualities 17 7 885–905 10.1177/1363460714532937 धार्मिक दृष्टिकोण दुनिया के लगभग सभी प्रमुख धर्म आधुनिक पोर्नोग्राफी का कड़ा विरोध करते हैं। धार्मिक संस्थाएं इसे नैतिकता के पतन, व्यभिचार, पारिवारिक मूल्यों के ह्रास और आध्यात्मिक भटकाव का मुख्य कारण मानती हैं। विशेष रूप से इस्लाम और ईसाई धर्म के कट्टरपंथी समूह इसके खिलाफ राजनीतिक लामबंदी और प्रतिबंधों की मांग करते रहे हैं। इन्हें भी देखें एवीएन एडल्ट एंटरटेनमेंट एक्पो गे पॉर्न वेश्यावृत्ति यौन प्रतीकात्मकता सन्दर्भ विस्तृत ग्रंथ सूची Hyde H. Montgomery 1964 A History of Pornography New English Library London 1331692 McNair Brian 2013 Porno? Chic!: How Pornography Changed the World and Made it a Better Place https://archive.org/details/pornochichowporn0000mcna Routledge 978-0-415-57290-3 Tarrant Shira 2016 The Pornography Industry: What Everyone Needs to Know https://archive.org/details/pornographyindus0000tarr Oxford University Press 978-0-19-020512-6 Weitzer Ronald 2023 Sex For Sale: Prostitution, Pornography, and Erotic Dancing 3rd Routledge 978-1-032-13315-7 Rothman Emily F. 2021 Pornography and Public Health Oxford University Press 978-0-19-007549-1 Giesberg Judith Ann 2017 Sex and the Civil War: Soldiers, Pornography, and the Making of American Morality https://archive.org/details/sexcivilwarsoldi0000gies University of North Carolina Press 978-1-4696-3128-8 Mikkola Mari 2019 Pornography: A Philosophical Introduction Oxford University Press 978-0-19-064008-8 श्रेणी:रतिचित्रण श्रेणी:कामुकता