Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

१३ मई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 right १३ मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १३३वॉ (लीप वर्ष मे १३४वॉ) दिन है। साल मे अभी और २३२दिन बाकी है। आज के दिन सीता माता प्राकट्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है । प्रमुख घटनाएँ 1863 - राबर्टब्रूस फूट ने तमिलनाडु के पल्लवरम् से लैटेराइट ग्रैवेल निर्मित प्रथम पूर्वपाषाण कालीन उपकरण प्राप्त किया था। 1643 - चिली में भूकंप आया जिससे सिटियांगो की एक तिहाई आबादी खत्म हो गई। 1648 - दिल्ली के लाल किले का निर्माण पूरा हुआ। 1905 - फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म जो भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने थे। 1952 - स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुई। 1962 - सर्वपल्ली राधाकृष्ण देश के दूसरे राष्ट्रपति बने। 1978 - देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ था। १९९८: भारत ने राजस्थान के पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किये २०१०- 47 देशों की सदस्यता वाली जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के कल संपन्न चुनाव में 14 देशों- लीबिया, थाईलैंड, अंगोला, मौरीतानिया, युगांडा, मालदीव, मलेशिया, कतर, मल्दोवा, पोलैंड और इक्वेडोर, ग्वाटेमाला, स्पेन तथा स्विट्जरलैंड को सदस्य चुना गया है। भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जन्म १९०५ – फ़ख़रुद्दीन अली अहमद, भारत के पांचवें राष्ट्रपति। (निधन १९७७) 1916 – सच्चिदानंद राउतराय, भारतीय ओड़िया भाषा के कवि। 1918 - बाला सरस्वती ,भारतीय नर्तकी 1981– सन्नी लियोन, कनाडाई-अमेरिकी अभिनेत्री, मॉडल एवं अश्लील अभिनेत्री। 1917 - असित सेन - हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे। 1918 - टी. बालासरस्वती 'भरतनाट्यम' की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना। 1951 - रवि शंकर - (आध्यात्मिक गुरु) संसार भर में श्रद्धेय एक आध्यात्मिक और मानववादी गुरु हैं। 1955 - बिशन सिंह चुफाल - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। 1956 - कैलाश विजयवर्गीय - मध्य प्रदेश सरकार में 'भारतीय जनता पार्टी' के राजनेता। 1857 - रोनाल्ड रॉस - ब्रिटिश चिकित्सक तथा 'नोबेल पुरस्कार' विजेता थे। निधन 2021 - इंदु जैन, टाइम्स ऑफ इंडिया मीडिया समूह की चेयरपर्सन थीं। 2016 - बाबा हरदेव सिंह ,भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु थे। 2006 - हेमलता गुप्ता,प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक थीं। 2001 - आर. के. नारायण ,अंग्रेज़ी में लिखने वाले उत्कृष्ट भारतीय लेखकों में से एक 2011 - बादल सरकार , प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार। 1962 - बीर भान भाटिया - भारतीय चिकित्सक थे। 1951 - हसरत मुहानी,लखनऊ के प्रसिद्ध शायर। 1950 - रामकृष्ण देवदत्त भांडारकर - जाने-माने एक प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद थे। बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन मई, १३