411 REFERENCE · Wikipedia
ओलेस्को किला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2026
सितंबर 2026
ओलेस्को किला यूक्रेन के ऐतिहासिक और मध्यकालीन प्रसिद्ध किलो में से एक है यह किला अपने साथ एक मध्यकालीन इतिहास को लेकर चलता है इसे पश्चिमी यूक्रेन के सबसे महत्वपूर्ण और पुराने किलों में गिना जाता है इस किले को पुनर्जागरण वास्तुकला का बेहतरीन नमूना माना जाता है इस किले का महत्व कितना रहा है, इस किले के चारों ओर एक सुंदर पार्क है, जहां पुरानी मूर्तियों और कलात्मक अवशेष सुशोभित हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस किले को गैलिसिया और वोहलीन क्षेत्र की चाबी भी कहा जाता था समय-समय पर इस किले पर सिर्फ यूक्रेन का नहीं बल्कि पोलैंड और हंगरी का भी प्रभाव देखने को मिला, यह किला लविव शहर से लगभग 75 किलोमीटर पूर्व दिशा में स्थित है। यह किला कभी शाही निवास हुआ करता था और कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं का यह साक्षी भी रहा इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह ग्रामीण परिवेश से घिरी हुई एक अद्भुत किला है जिसका शांत वातावरण सबको अपनी ओर आकर्षित करता है।
ओलेस्को किला दलदली भूमि से घिरा हुआ था जिसके कारण यह किला लंबे समय तक दुश्मन के आक्रमण से बचा रहा। यह किला एक उभरी हुई प्राकृतिक पहाड़ी के शीर्ष पर अंडा आकार में बनाया गया हैं, इटली में पुनर्जागरण के आगमन के साथ ही इस किले पर भी इसका सीधे तौर पर प्रभाव दिखाई दिया, जिसके कारण इसके अंदर इतालवी पुनर्जागरण के तत्व और गोथिक शैली का प्रभाव साफ तौर पर दिखाई देता है। किले के ठीक सामने 18 वी शताब्दी का एक कैपुचिन मठ स्थित हैं यह मठ अपनी बारोक वास्तुकला लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
मौजूदा समय में इसके लिए के अंदर भव्य हॉल, मेहराबदार छते,और प्राचीन गैलरी मौजूद है जिसके कारण इस किले के अंदर प्रवेश करते ही शाही अंदाज का अनुभव होता है।
समकालीन समय में यह किला एक ऐतिहासिक संग्रहालय के रूप में अपना स्थान बना चुका है यहां पर मध्यकालीन वास्तुकला, प्राचीन पेंटिंग, मूर्तियां और पुराने शाही फर्नीचर का एक विशाल संग्रह मौजूद जो पर्यटकों को इस किले के इतिहास को समझने और जानने में काफी सहायक हो जाता है।
ओलेस्को का किला सिर्फ यूक्रेन का ही नहीं बल्कि यूरोप के सबसे बेहतरीन किलों में गिना जाता है क्योंकि यह किला यूक्रेन के साथ-साथ यूरोप के इतिहास और वास्तुकला को भी प्रदर्शित करने में योगदान देता है।
श्रेणी:यूक्रेन में दुर्ग