411 REFERENCE · Wikipedia
सिरपुर झील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सिरपुर झील Sirpur Biodiversity 2.jpg सिरपुर आर्द्रभूमि में बत्तखें और टिकरी Ducks and coots at Sirpur Wetland इंदौर जिला, मध्य प्रदेश 22 42 02 N 78 48 46 E region:IN_type:waterbody inline,title मीठे पानी की झील, आर्द्रभूमि विभिन्न स्थानीय धाराएँ सिरपुर धारा जो इंदौर के गौरी नगर के पास सरस्वती नदी से मिलती है
सिरपुर झील मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित एक रामसर स्थल है। झील और उसके आस पास के संरक्षित क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 800 एकड़ (लगभग 3.6 वर्ग किलोमीटर) है और यह इंदौर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आता है। 01 जुलाई 2022 को रामसर अभिसमय के तहत इस आर्द्रभूमि को रामसर स्थल का दर्जा दिया गया।Sirpur Wetland https://rsis.ramsar.org/ris/2478?__goaway_challenge=meta-refresh&__goaway_id=5163b5ce1e5b9ff84e8db239a071d70d&__goaway_referer=https%3A%2F%2Fen.wikipedia.org%2F रामसर साइट्स इन्फॉर्मेशन सर्विस. 29 अगस्त 2026 सिरपुर आर्द्रभूमि
इतिहास
सिरपुर झील का निर्माण 20वीं सदी की शुरुआत में इंदौर रियासत के होलकर शासकों ने करवाया था।Sirpur Lake Indore https://indorecity.in/sirpur-lake-indore/ 29 अगस्त 2026 5 फरवरी 2024 सिरपुर झील इंदौर भारत की आज़ादी और राजघरानों के खत्म होने के बाद झील के आस पास धार्मिक स्थल तेज़ी से बनने लगे और समय के यहां रहने वाले लोगों ने इस पर कब्ज़ा करना शुरू कर दिया। फरवरी 2024 में इंदौर नगर निगम ने संरक्षण प्रयासों के तहत झील से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। मछली पकड़ना, अवैध शिकार, मवेशियों को चराने और कचरा फेंकने जैसी गैर-कानूनी गतिविधियों से झील के पारिस्थितिकी को काफ़ी नुकसान हुआ।
विशेषता
2015 में बर्डलाइफ़ इंटरनेशनल ने इस झील को मध्य प्रदेश के 19 महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्रों में से एक के रूप में मान्यता दी।Indore’s Sirpur Lake marked ‘important bird area’ https://www.hindustantimes.com/indore/indore-s-sirpur-lake-marked-important-bird-area/story-LP3F30tRliAEAlgsM36rQP.html हिंदुस्तान टाइम्स 29 अगस्त 2026 en 20 नवम्बर 2015 इंदौर की सिरपुर झील को ‘महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र’ के रूप में चिन्हित किया गया जुलाई 2022 में सिरपुर झील को रामसर स्थल घोषित किया गया। सिरपुर झील में विभिन्न तरह की पक्षियां पायी जाती है। द बर्ड्स ऑफ़ सिरपुर किताब में कुल मिलाकर लगभग 130 प्रजातियों की सूची दी गई है। पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ सिरपुर झील समुदाय संचालित संरक्षण का एक जीता जागता उदाहरण है।
इन्हें भी देखें
यशवंत सागर
भारत के संरक्षित क्षेत्र
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत में रामसर स्थल
श्रेणी:भारत की आर्द्रभूमियाँ
श्रेणी:इंदौर
श्रेणी:मध्य प्रदेश की झीलें