Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

छुटकी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नूतन कॉमिक्स में हंसी और ठहाकों से भरे अनेक चरित्र हुए हैं, जिनमे छुटकी का नाम सबसे ऊपर आता है। कार्टूनिस्ट प्राण की प्यारी और चुलबुली सी पिंकी की तरह छुटकी अपनी छोटी छोटी पर मजेदार कहानियों से भारतीय कॉमिक्स की दुनिया में एक पहचान बनाने में कामयाब हुयी थी। छुटकी का चरित्र एक छोटी सी नटखट लड़की का है, जिसे हमेशा ही पीले बड़े बड़े बिंदूओं वाली लाल रंग की फ्राक पहने चित्रित किया गया है। भारतीय चरित्र के हिसाब से काफी अजीब तरीके से उसे ब्लोंड (पीले बालों वाली) बनाया गया है। खैर जो भी हो, चरित्र और उसकी कहानियाँ हैं बहुत मजेदार. छुटकी का चरित्र डिजाइन किया था पम्मी ग्रुप ने, जिनका नाम ज्यादातर पम्मी भाई के रूप में दिया गया है, बाद में धम्मी ग्रुप ने भी साथ में उन्हें ज्वाइन किया था। जहाँ तक रही बात कहानियों की तो उन्हें लिखा था प्रेमनाथ शर्मा जी ने. छुटकी की कॉमिक्स में कई छोटी-बड़ी कहानियाँ हुआ करती थी - जिनका कोई निश्चित विस्तार नहीं होता था। छुटकी की पहली प्रकाशित कॉमिक्स का नाम था - छुटकी ज्ञात प्रकाशित कॉमिक्सों की सूची - छुटकी छुटकी और गर्मी की छुट्टियां छुटकी का हंगामा छुटकी का अपहरण चैम्पियन छुटकी होशियार छुटकी छुटकी और नया वर्ष (जन.१९८६) छुटकी और गोल गप्पे छुटकी और तोहफा छुटकी और क्रिकेट मैच छुटकी और हंगामा पहलवान छुटकी और शहद छुटकी और सपना छुटकी और चोर की दाढ़ी छुटकी और कसरती मामा चित्रकार छुटकी छुटकी और सोने की चैन छुटकी और शेर का शिकार छुटकी और हाथीराम छुटकी और फूलझड़ी आंटी छुटकी और बिलौटा श्रेणी:बाल काॅमिक्स पत्रिका